Dining Table Vastu Tips: डाइनिंग टेबल पर रखी ये 5 चीजें छीन लेंगी घर की सुख-शांति, आज ही ह
Last Updated:
Dining Table Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, डिनर टेबल केवल खाने की जगह नहीं है, बल्कि यह परिवार की एकता, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करती है. इसीलिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि वहां कौन सी वस्तुएं रखनी चाहिए और कौन सी नहीं. ये नियम आपकी घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम भाव भी बना रहता है. आइए जानते हैं डिनर टेबल से जुड़े वास्तु के नियम…
Dining Table Vastu Tips: बहुत से लोग अपने घर को साफ-सुथरा रखने को प्राथमिकता देते हैं. लेकिन कई लोग इस बात से अनजान रहते हैं कि हर दिन इस्तेमाल होने वाली डाइनिंग टेबल पर की गई छोटी-छोटी गलतियां नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, डाइनिंग टेबल सिर्फ खाने की जगह नहीं है, बल्कि यह परिवार की एकता, खुशियां और शांति का प्रतीक भी है, जहां सभी सदस्य एक साथ भोजन करते हैं. लेकिन आपका यह जानना भी जरूरी है कि डाइनिंग टेबल से जुड़े छोटे-छोटे वास्तु के ये नियम आपके हंसी-खुशी वाले घर में परेशानी खड़ी कर सकते हैं. आप इस आर्टिकल के माध्यम से डिनर टेबल से जुड़े वास्तु के इन नियमों के बारे में जान सकता है कि वहां कौन सी वस्तुएं रखी जा सकती हैं और कौन सी नहीं…
टेबल पर रखी ये चीजें बढ़ाती हैं बीमारियां
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बहुत से लोग डिनर टेबल पर दवाइयां रख देते हैं या फिर वहीं छोड़ देते हैं. वास्तु शास्त्र के जानकारों का कहना है कि ऐसा करना शुभ नहीं है. माना जाता है कि ऐसा करने से घर के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बना रहता है. वास्तु अनुसार, घर में दवाइयां रखने के लिए उत्तम दिशा ईशान कोण या उत्तर-उत्तर-पूर्व है. इस दिशा में आप दवा रख सकते हैं.
इन दोनों को कभी एक साथ ना रखें
वास्तु के अनुसार, बहुत से लोग डाइनिंग टेबल पर नमक और चीनी के डिब्बे साथ में रख देते हैं, जो कि पूरी तरह गलत है. साथ ही कुछ लोग नमक को खुला भी छोड़ देते हैं. नमक को राहु का प्रतीक और चीनी को चंद्रमा व शुक्र का प्रतीक माना जाता है. अगर ये दोनों चीजें डाइनिंग टेबल और किचन में एक साथ रखेंगे तो वैचारिक मतभेद, परिवार के सदस्यों में कलह के साथ-साथ बरकत भी चली जाती है.
टेबल पर नुकीली चीजें रखने से बचें
आपने देखा होगा कि ज्यादातर घरों में चाकू, कैंची जैसी नुकीली वस्तुएं भी डाइनिंग टेबल पर रख देते हैं. वास्तु में ऐसा करना गलत बताया गया है. माना जाता है कि ऐसे करने से घर के सदस्यों में हंसी-खुशी की जगह तनाव और कलह उत्पन्न हो सकती है. ये नुकली चीजें नकारात्मक ऊर्जा को लाती हैं, जिससे घर के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़े या बहसबाजी शुरू हो जाती है.
भोजन करने के बाद तुरंत करें यह काम
खाना खाने के बाद प्लेट और बचा हुआ खाना लंबे समय तक डिनर टेबल पर छोड़ना अच्छा नहीं होता. कहा जाता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष उत्पन्न होता है. इसलिए खाना खाने के तुरंत बाद प्लेट को हटा लें और साफ-सफाई करने की आदत डालें. आपने देखो होगा कि ज्यादातर घरों में डिनट टेबल को सामान रखने की जगह बना लेते हैं और उस पर कागज, बिल, बैग जैसी चीजें जमा कर देते हैं. ऐसा करने से जगह अव्यवस्थित हो जाती है और सकारात्मकता कम हो जाती है. डिनर टेबल को वही होना चाहिए, जिसके लिए वह है.
टेबल पर कभी ना रखें ऐसी चीजें
टूटी हुई प्लेटें या कटोरियां टेबल पर रखना या इस्तेमाल करना अच्छा नहीं माना जाता है, इन्हें आर्थिक हानि का संकेत माना जाता है. इसलिए ऐसी वस्तुओं को तुरंत हटा देना बेहतर रहेगा. दूसरी ओर, कुछ सरल बदलाव करके भोजन की मेज पर बेहतर माहौल बनाया जा सकता है. माना जाता है कि कटोरे में ताजे फल रखने से घर में धन और समृद्धि बढ़ती है. साथ ही प्राकृतिक फूलों से भरा एक छोटा फूलदान रखने से घर का वातावरण खुशनुमा हो जाता है.
ऐसा रखें डाइनिंग टेबल
वास्तु शास्त्र के अनुसार, डाइनिंग टेबल पर साफ और हल्के रंग का टेबल कवर इस्तेमाल करना अच्छा रहता है, ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा घर में बनी रहती है. साथ ही ऐसा कहा जाता है कि डाइनिंग रूम के पास मिरर यानी शीशा लगाना अच्छा माना जाता है. डाइनिंग टेबल से जुड़े वास्तु के ये छोटे-छोटे नियम आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं इसलिए टेबल को साफ-सुथरा रखें, जिससे घर का माहौल सकारात्मक रहे.
About the Author

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें


