तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य! करियर, प्यार और पैसों में मिलेगा फायदा
Last Updated:
Aaj Ka Tula Rashifal 05 May 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, जिससे आप हर काम को पूरे जोश और सकारात्मक सोच के साथ पूरा करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. व्यापारियों को नए अवसर मिल सकते हैं, वहीं नौकरीपेशा लोगों को भी सराहना मिल सकती है. लव लाइफ में भी मधुरता बनी रहेगी और रिश्तों में मजबूती आएगी. कुल मिलाकर, आज का दिन आपके लिए सफलता, संतुलन और खुशियों से भरा रहेगा.
अजमेर. तुला राशि वालों के लिए 5 मई यानी आज का दिन एक सकारात्मक और ऊर्जा से भरपूर बदलाव लेकर आया है. चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में यानी आपके तृतीय भाव में प्रवेश कर रहा है. यह भाव पराक्रम, साहस, संचार और छोटी यात्राओं का प्रतिनिधित्व करता है इसलिए आज इन क्षेत्रों में विशेष सक्रियता देखने को मिलेगी.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार शशिकार्य और व्यापार के लिहाज से आज आपका आत्मविश्वास काफी मजबूत रहेगा. आप अपने फैसलों को लेकर स्पष्ट रहेंगे और जोखिम लेने से पीछे नहीं हटेंगे. खासकर मीडिया, कम्युनिकेशन, मार्केटिंग और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल साबित हो सकता है. नए आइडिया और क्रिएटिव सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। साथ ही आज काम के सिलसिले में कोई छोटी लेकिन लाभदायक यात्रा भी संभव है.
तुला राशि वालो के छोटे भाई-बहनों और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा
रिश्तों और सामाजिक जीवन की बात करें तो आज आपको अपने छोटे भाई-बहनों और करीबी दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा. उनके साथ आपका तालमेल बेहतर रहेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा. मानसिक और शारीरिक रूप से भी आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. शाम के समय दोस्तों के साथ घूमने या लंबी बातचीत का प्लान बन सकता है, जो आपके दिन को और खास बना देगा.
तुला राशि वाले यह सावधानी जरूर रखें
आज का दिन अच्छा है लेकिन कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं. अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और अनावश्यक बहस से बचें. पड़ोसियों या सहकर्मियों के साथ किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें. साथ ही, किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें, वरना अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं.
तुला राशि वाले आज करें ये अचूक उपाय
आज मंगलवार का दिन है इसलिए हनुमान जी के मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें. यह उपाय करने से बजरंगबली आपकी सभी मनोकामना पूरी करेंगे.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें


