ममता बनर्जी पर शनि-मंगल भारी, केतु करेगा खेला! बंगाल चुनाव में होगी जीत या हार? जानें
Last Updated:
Mamata Banerjee Win Or Loss 2026 Prediction: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों पर पूरे देश की नजर है. सबके मन में यह सवाल है कि क्या ममता बनर्जी लगातार चौथी बार जीत का चौका लगाएंगी या उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को हार का सामना करना होगा? इस समय में ममता बनर्जी की कुंडली में शनि-मंगल की युति और केतु का प्रभाव है, जो उनके लिए कठिन चुनौतियां लेकर आया है. आइए जानते हैं कि ममता बनर्जी की किस्मत के सितारे क्या कहते हैं?
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्ती की कैसी है किस्मत?
Mamata Banerjee Win Or Loss 2026 Prediction: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का परिणाम 4 मई सोमवार को आने वाला है. इस बार के चुनाव नतीजे ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस दोनों का भविष्य तय करेंगे. परिणाम से पहले आए एग्जिट पोल ममता बनर्जी के लिए कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें लगातार चौथी बार पश्चिम बंगाल में जीत का भरोसा है. इस चुनाव परिणाम पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने टीएमसी को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए अपनी ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है. ममता बनर्जी को दक्षिण कोलकाता की भबानीपुर सीट पर भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से जबरदस्त टक्कर मिलने की उम्मीद है. इस बार हर व्यक्ति के मन में यह सवाल है कि ममता बनर्जी चौथी बार सीएम बनेंगी या फिर किस्मत को कुछ और ही मंजूर है. इस सवाल पर कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना का कहना है कि 2026 में ममता दीदी की किस्मत के सितारों पर शनि और मंगल की युति भारी पड़ती दिख रही है. ममता बनर्जी की कुंडली में इस समय शनि की अंतर्दशा चल रही है, वहीं मंगल और शनि की युति व्यय भाव में है, इसकी वजह से उनके पराक्रम में कमी का संकेत है. वहीं वर्तमान गोचर को देखा जाए तो आजाद भारत की कुंडली देश के पूर्व में एक बड़ा सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा कर रही है.
ममता बनर्जी की होगी जीत या हार?
केतु बढ़ाएगा ममता दीदी की चुनौतियां
इससे पहले ममता बनर्जी को सत्ता में काबिज रखने में सबसे बड़ा योगदान सूर्य, मंगल और राहु का रहा है. 2021 में भी भाजपा और टीएमसी के बीच अच्छी टक्कर थी, सबको लग रहा था कि भाजपा सत्ता में आ सकती है, लेकिन 2021 में मंगल का गोचर ममता दीदी को पश्चिम बंगाल में सपोर्ट कर रहा था, वहीं राहु जो उस समय भारत के लग्न वृषभ में विराजमान था, पूरा बल प्रदान कर रहा था, इस वजह से ममता बनर्जी लगातार तीसरी बार बंगाल की सीएम बनी थीं.
पूर्व में सत्ता परिवर्तन का संकेत
आजाद भारत की कुंडली.
वर्तमान गोचर के आधार पर आजाद भारत की कुंडली बताती है कि देश के पूर्व में एक बड़ा सत्ता परिवर्तन हो सकता है. वर्तमान गोचर भारत के लग्न वृषभ में है. वर्तमान गोचर में राहु की महादशा चल रही है और मेष राशि, जो भारत की पूर्व दिशा को प्रदर्शित करती है, उसमें उच्च का सूर्य विराजमान है, जो सत्ता का कारक है.
भारत के पूर्व दिशा में आ रहे बंगाल प्रदेश में चल रही सत्ता की हलचल को सूर्य का ये गोचर बल दे रहा है, वहीं वर्तमान में भारत राहु की महादशा से गुजर रहा है. राहु को बड़े बदलाव का कारक माना जाता है. वह राहु भारत की कुंडली के केंद्र में कुंभ राशि में बैठा है, जो पश्चिम का कारक राशि है. कुंभ राशि के राहु की वजह से पश्चिम बंगाल का पश्चिमी भाग बड़ा सत्ता परिवर्तन दिखा सकता है.
कुला मिलाकर पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी को किस्मत का साथ मिलता नहीं दिख रहा है. ग्रहों की स्थिति और चाल ममता दीदी को विपक्ष का रास्ता दिखा सकते हैं. अब देखना ये है कि 4 मई के नतीजे क्या कहते हैं?
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें


