जल्द उदय होने वाले हैं ग्रहों के सेनापति, मंगल पलट देंगे इन राशि वालों का भाग्

जल्द उदय होने वाले हैं ग्रहों के सेनापति, मंगल पलट देंगे इन राशि वालों का भाग्

Last Updated:

Mangal Uday 2026: 2 मई यानि आज मंगल ग्रह के उदय हो रहे है. जिससे कई राशियों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा, रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिलेंगे. यह समय खासकर 4 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है, जहां सफलता, तरक्की के मजबूत योग बन रहे हैं.

वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को जोश, पराक्रम और आत्मबल का कारक माना जाता है. जब यह ग्रह अस्त अवस्था से निकलकर उदित होता है, तो इसकी ऊर्जा फिर से प्रभावी हो जाती है. 2 मई 2026 यानि की आज मंगल का उदय विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहने वाला है.इसका असर कई राशियों के जीवन में नए अवसर लेकर आ सकता है. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योति आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस दौरान आज से ही करियर में तरक्की के योग बनेंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में राहत मिल सकती है. रुके हुए काम पूरे होने की संभावना बढ़ेगी और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी. आइए जानते हैं कि मंगल के इस शुभ परिवर्तन से किन राशियों का भाग्य चमकने वाला है.

दरसल ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई ग्रह सूर्य के अत्यधिक समीप आ जाता है, तो उसका प्रभाव कमजोर पड़ जाता है, जिसे ग्रह का अस्त होना कहा जाता है. वहीं जब वही ग्रह सूर्य से दूर होकर पुनः अपनी शक्ति प्राप्त करता है, तो उसे ग्रह का उदय माना जाता है. मंगल का उदय विशेष रूप से शुभ संकेत देता है, जो जीवन में नई ऊर्जा, साहस और सकारात्मक परिवर्तन लेकर आता है तथा रुके हुए कार्यों में गति प्रदान करता है.

चार राशियों की चमकेगी किस्मत 
मेष – मेष राशि के स्वामी मंगल के प्रभाव से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. लंबे समय से अटके हुए कार्य अब पूरे होने के संकेत हैं, जिससे मन में संतोष बढ़ेगा. करियर के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी और आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. आपकी सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बनने की संभावना है. कुल मिलाकर समय आपके पक्ष में रहेगा.

सिंह – इस अवधि में आपके कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. आपको नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं, जो आपके कौशल को निखारेंगी और आपकी पहचान को और मजबूत बनाएंगी. वरिष्ठ अधिकारियों का विश्वास आप पर बढ़ेगा, जिससे सम्मान में वृद्धि होगी. पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं. आय में इजाफे के संकेत भी नजर आ रहे हैं. मेहनत और लगन से किए गए प्रयास आपको सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं.

तुला – मंगल का उदय होना इस राशि के जातक के लिए खुशियों की बाहर लेकर आया है. आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए सकारात्मक संकेत लेकर आ सकता है. आय बढ़ाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. निवेश या नए काम की शुरुआत के लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है. परिवार के साथ बिताए गए पल आपको सुकून और खुशी देंगे. घर में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा और आपसी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.

मकर – मंगल ग्रह के उदय का प्रभाव आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. लंबे समय से चल रहे पुराने विवाद अब धीरे-धीरे समाप्त होने की ओर बढ़ेंगे, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा. आपका मन स्थिर और संतुलित रहेगा, जिससे निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर होगी. प्रॉपर्टी या किसी निवेश से जुड़ा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, जिससे भविष्य के लिए आत्मविश्वास बढ़ेगा.

Source link

You May Have Missed