Aaj ka Singh Rashifal: बुध पूर्णिमा पर बेहद शुभ योग, रुके काम होंगे पूरे, बरसेगा धन!

Aaj ka Singh Rashifal: बुध पूर्णिमा पर बेहद शुभ योग, रुके काम होंगे पूरे, बरसेगा धन!

Last Updated:

Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के साथ स्वाति नक्षत्र का प्रभाव बना हुआ है. सिंह राशि के जातकों के लिए यह दिन वर्षभर के कर्मों का फल देने वाला माना जा रहा है और रुके हुए कार्य पूरे होने के मजबूत संकेत मिल रहे हैं.

Aaj Ka Singh Rashifal 01 May 2026, Leo Daily Horoscope: सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व लेकर आया है. ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार आज वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के साथ स्वाति नक्षत्र का प्रभाव बना हुआ है. शास्त्रों में इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि वैशाख मास में किए गए स्नान का आज समापन होता है, इसलिए किसी पवित्र नदी या जलाशय में स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है.

इसके साथ ही आज भगवान बुद्ध के जन्म और भगवान विष्णु के कच्छप अवतार का विशेष संयोग भी बन रहा है, जो इस दिन को और भी पवित्र बना देता है. सिंह राशि के जातकों के लिए यह दिन वर्षभर के कर्मों का फल देने वाला माना जा रहा है और रुके हुए कार्य पूरे होने के मजबूत संकेत मिल रहे हैं.

करियर एवं शिक्षा राशिफल
करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के कार्यस्थल पर सहयोग और सौहार्द का माहौल बना रहेगा. सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा, जिससे कार्यों में आसानी होगी. किसी प्रकार के विवाद की स्थिति नहीं बनेगी. वहीं विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल है. उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और पढ़ाई में मन लगेगा. छोटे बच्चे छुट्टियों का आनंद लेते नजर आएंगे, जिससे उनका मानसिक तनाव कम होगा.

व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार और धन के मामलों में भी आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है. जिन लोगों ने पहले निवेश किया है, उन्हें उसका अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है. खासतौर पर साइबर कैफे, ऑनलाइन काम या ब्याज पर लेन-देन करने वाले लोगों को अधिक मुनाफा मिलने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है, जिससे भविष्य की योजनाओं को गति मिलेगी.

स्वास्थ्य राशिफल
हालांकि, स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है. गर्मी और जल की कमी के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. विशेष रूप से पेशाब में जलन जैसी समस्या परेशान कर सकती है. यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो परेशानी बढ़ सकती है. ऐसे में अधिक से अधिक पानी, जूस और ठंडे तरल पदार्थों का सेवन करना जरूरी है. वृद्धजनों को चलते समय विशेष सावधानी रखनी चाहिए, क्योंकि चोट लगने की आशंका बनी रह सकती है.

पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी. घर का माहौल सकारात्मक और शांतिपूर्ण रहेगा. पति-पत्नी के बीच तालमेल अच्छा रहेगा और आपसी समझ बढ़ेगी. प्रेम संबंधों में भी आज का दिन सामान्य रहेगा, किसी बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार आज सिंह राशि के जातकों को जल दान करना विशेष फलदायी रहेगा. पितरों और देवताओं की कृपा प्राप्त करने के लिए किसी ब्राह्मण को दान देना या सार्वजनिक स्थान पर प्याऊ में मिट्टी के मटके रखना शुभ माना गया है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed