हर कदम पर मिल रही असफलता, अपनों ने भी मोड़ लिया है मुंह तो फॉलो करें ये 5 सक्सेस मंत्र

हर कदम पर मिल रही असफलता, अपनों ने भी मोड़ लिया है मुंह तो फॉलो करें ये 5 सक्सेस मंत्र

होमताजा खबरधर्म

हर कदम मिल रही असफलता, अपनों ने भी मोड़ा मुंह तो फॉलो करें ये 5 सक्सेस मंत्र

Last Updated:

How To Handle Failure: असफलता मिलने पर अपने लोगों का भी साथ छूट जाता है और वे ही आपकी कई कमियां निकालने लगते हैं. ऐसी स्थिति में कामयाबी की राह कैसे बनाई जाए? जानें सफलता के 5 मंत्र.

Zoom

असफलता से लड़कर जीतने का मंत्र. (Photo: AI)

How To Handle Failure: जब सफलता मिलती है तो न पहचानने वाले लोग भी आपके जश्न का हिस्सा बन जाते हैं और आपकी कामयाबी का श्रेय लेना चाहते हैं, लेकिन जब लगातार असफलता मिलती है तो कहानी इससे उलट होती है. जब इंसान असफल होता है तो अपने घरवाले और जानने वाले लोग भी साथ नहीं देते हैं. आपकी सफलता के जश्न में सब शामिल होना चाहते हैं, लेकिन असफलता आपको स्वयं झेलनी पड़ती है. असफलता अकेले नहीं आती है, वह अपने साथ नकारात्मकता, कमजोर आत्मविश्वास, खुद पर प्रश्न चिह्न और कठिन हालात लेकर आती है, जो व्यक्ति को बुरी तरह से विचलित कर देती है. कभी कभी असफलता एक बार नहीं, लगातार मिल रही होती है, ऐसे में व्यक्ति का अपने लक्ष्य पर टिके रहना मुश्किल हो जाता है. उसकी वह सोच कि वह सही है, कहीं न कहीं डगमगाने लगती है. अगर आप भी इस दौर से गुजर रहे हैं तो यह समय है एक बार फिर खुद को समेटकर लंबी छलांग लगाने की तैयारी का. महाभारत का एकलव्य हो या फिर सूत पुत्र कर्ण, दोनों ने अपनी कामयाबी से सफलता के नए मानदंड गढ़ दिए.

असफलता से लड़कर जीतने का मंत्र

सबसे पहला काम
यदि आपको विश्वास है कि आपका लक्ष्य सही है और उसे हासिल कर सकते हैं तो सबसे पहला काम अपने मन के भटकाव को दूर करें. उन सब चीजों से स्वयं को दूर कर लें, जो आपको लक्ष्य से दूर ले जाते हैं और आपकी ऊर्जा को नष्ट करते हैं. चाहें आपको उलाहना देने वाले मित्र हों या फिर घरवाले ही क्यों न हों. दूसरों को स्पष्टीकरण देने से बेहतर है कि अपनी ऊर्जा को अपने लक्ष्य पर केंद्रित करें और नकारात्मकता से दूर रहें. इसके लिए आप अपने इष्ट देव का ध्यान कर सकते हैं या उनके नाम का जाप. ये एक दिन में नहीं होगा, लेकिन ​रोज थोड़ा थोड़ा अभ्यास करेंगे तो आपकी स्थिति आज से बेहतर हो सकती है. इससे आप अपने मन को एकाग्र कर सकते हैं. आप धार्मिक प्रवृत्ति के हैं तो ये आपके लिए एक जादू की तरह काम कर सकता है, नास्तिक हैं तो सकरात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद मिल सकती है.

अपनी सोच की कैद से बाहर आएं
जब बार बार असफलता मिलती है तो व्यक्ति के अंतर्मन में उससे जुड़ी ही चीजें परत दर परत घर बनाने लगती हैं. उस आधार पर व्यक्ति की सोच बनने लगती है. कहा जाता है कि आप जैसा सोचते हैं, वैसी ही आपको दुनिया दिखती है. सबसे पहले आप अपने मन की नकारात्मकता को डिलीट करें और अपने सोशल सर्कल को बदलें. जैसे ही मन में कोई नकारात्मक विचार आए तो उसे तुरंत बोलें- डिलीट. उन लोगों से जुड़ें, जो आपके लक्ष्य के आसपास हैं या उस तरह के काम कर रहे हैं.

रोज दोहराएं अपना लक्ष्य
आप जिस लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं, उसे रोज अपने मन में दोहराएं. यह ठीक उसी तरह से काम करता है, जिस प्रकार से कोई साधक अपने गुरु मंत्र का जाप करके उसे सिद्ध कर लेता है. अपने लक्ष्य को बार बार दोहराने से आपके दिमाग को स्पष्ट संकेत मिलता है कि आपको क्या चाहिए. दूसरा यह आपके आत्मविश्वास को टूटने नहीं देता है.

योजना बदलें, लक्ष्य नहीं
जब आपको अपना लक्ष्य स्पष्ट है तो आप अपनी योजनाओं और कार्य शैली की ईमानदारी से समीक्षा करें. इस बात का पता लगाने की कोशिश करें कि आप असफल क्यों हो रहे हैं. आपकी कोशिशों में कमी तो नहीं. कहने का मतलब यह है कि 100 मीटर की रेस जीतने के लिए मैराथन वाली तैयारी नहीं कर सकते. वो काम नहीं आएगा. 100 मीटर के रेस को जीतने के लिए एनर्जी के साथ स्पीड भी चाहिए. अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए नई योजना बनाएं.

हर दिन एक कदम
जो लक्ष्य पाना चाहते हैं, उस​ दिशा में हर दिन एक कदम बढ़ाएं. स्वयं को पिछले दिन से एक कदम बेहतर बनाएं. ये ठीक वैसे ही काम करता है जैसे गुल्लक. बच्चे अपनी गुल्लक में रोज एक, दो या कुछ रुपए डालते हैं और एक दिन ऐसा आता है कि वो गुल्लक रुपए से भर जाता है. यह कहना आसान है लेकिन करना बहुत कठिन भी नहीं है, इसके लिए आपको निरंतरता और अनुशासन की जरूरत है. कहा जाता है कि अभ्यास करने से व्यक्ति परफेक्ट बन जाता है. लेकिन इसमें यह ध्यान रखने वाली बात है कि आपका अभ्यास सही दिशा में हो रहा है या गलत. गलत अभ्यास से आप गलत दिशा में चले जाएंगे.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed