पंचांग, 29 अप्रैल 2026: बुधवार व्रत, गणेश पूजा, सर्वार्थ सिद्धि योग,जानें मुहूर्त, दिशाशूल
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 29 April 2026: आज बुधवार व्रत और गणेश पूजा है. पंचांग के अनुसार, आज वैशाख शुक्ल त्रयोदशी तिथि, हस्त नक्षत्र, कौलव करण, हर्षण योग, उत्तर का दिशाशूल और कन्या राशि में चंद्रमा है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग हैं. सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्य सफल होंगे, वहीं रवि योग में दोषों का नाश होता है. जो लोग बुधवार का व्रत रखते हैं, वे सुबह में सूर्य देव को जल देने के बाद शुभ मुहूर्त गणेश जी की पूजा करें. सुबह में लाभ-उन्नति: 05:42 ए एम से 07:21 ए एम तक और अमृत-सर्वोत्तम: 07:21 ए एम से 09:00 ए एम तक है. इन दोनों मुहूर्त में से किसी एक में विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा करें.
गणेश जी को गंगाजल और पंचामृत से स्नान कराएं. फिर लाल चंदन, अक्षत्, सिंदूर, फूल, माला, धूप, दीप, दूर्वा, पान, सुपारी आदि से पूजन करें. उसके बाद उनको मोदक, लड्डू, खीर, हलवा आदि का भोग लगाएं. फिर गणेश चालीसा का पाठ करें और बुधवार व्रत कथा सुनें. फिर गणेश जी की आरती करें. इससे आपके दुख दूर होंगे, कार्य सफल होंगे, जीवन में शुभता आएगी. कुंडली के बुध दोष को दूर करने के लिए हरे रंग के कपड़े, हरी मूंग, हरे रंग के फल आदि का दान करें.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 29 अप्रैल 2026
आज की तिथि- त्रयोदशी – 07:51 पी एम तक, फिर चतुर्दशी
आज का नक्षत्र- हस्त – 12:16 ए एम, अप्रैल 30 तक, उसके बाद चित्रा
आज का करण- कौलव – 07:18 ए एम तक, तैतिल – 07:51 पी एम तक, गर
आज का योग- हर्षण – 08:52 पी एम तक, उसके बाद वज्र
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- कन्या
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:42 ए एम
सूर्यास्त- 06:55 पी एम
चन्द्रोदय- 05:00 पी एम
चन्द्रास्त- 04:29 ए एम, अप्रैल 30
आज के शुभ मुहूर्त और योग
ब्रह्म मुहूर्त: 04:16 ए एम से 04:59 ए एम
अमृत काल: 05:51 पी एम से 07:34 पी एम
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
विजय मुहूर्त: 02:31 पी एम से 03:24 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:57 पी एम से 12:40 ए एम, अप्रैल 30
सर्वार्थ सिद्धि योग: 05:42 ए एम से 12:16 ए एम, अप्रैल 30
रवि योग: 12:16 ए एम, अप्रैल 30 से 05:41 ए एम, अप्रैल 30
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 05:42 ए एम से 07:21 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:21 ए एम से 09:00 ए एम
शुभ-उत्तम: 10:40 ए एम से 12:19 पी एम
चर-सामान्य: 03:37 पी एम से 05:16 पी एम
लाभ-उन्नति: 05:16 पी एम से 06:55 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 08:16 पी एम से 09:37 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:37 पी एम से 10:57 पी एम
चर-सामान्य: 10:57 पी एम से 12:18 ए एम, अप्रैल 30
लाभ-उन्नति: 03:00 ए एम से 04:21 ए एम, अप्रैल 30
आज के अशुभ समय
यमगण्ड- 07:21 ए एम से 09:00 ए एम
गुलिक काल- 10:40 ए एम से 12:19 पी एम
दुर्मुहूर्त- 11:52 ए एम से 12:45 पी एम
राहुकाल- 12:19 पी एम से 01:58 पी एम
दिशाशूल- उत्तर
शिववास
नन्दी पर – 07:51 पी एम तक, उसके बाद भोजन में.


