आज का तुला राशिफल: चमकेगी किस्मत या बढ़ेगी मुसीबत? पढ़ें

आज का तुला राशिफल: चमकेगी किस्मत या बढ़ेगी मुसीबत? पढ़ें

Last Updated:

Aaj Ka Tula Rashifal 29 April 2026: 29 अप्रैल को तुला राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का गोचर बारहवें भाव में हो रहा है, जो विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ दिलाएगा. हालांकि, ज्योतिष हिमांशु दाधीच ने चेतावनी दी है कि अनावश्यक खर्च और मानसिक तनाव चिंता बढ़ा सकते हैं. कार्यस्थल पर दबाव के बीच धैर्य रखें और जीवनसाथी के साथ विवाद से बचने के लिए वाणी पर नियंत्रण रखें. निवेश और उधार देने से बचें. भगवान गणेश को 21 दूर्वा अर्पित करने से आज आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे और मानसिक शांति मिलेगी.

ख़बरें फटाफट

Aaj Ka Tula Rashifal: अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, आज 29 अप्रैल को तुला राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का गोचर कन्या राशि यानी उनके बारहवें भाव में हो रहा है. ज्योतिष शास्त्र में इस भाव को व्यय, विदेश और एकांत का कारक माना जाता है. इसके प्रभाव से जो लोग मल्टीनेशनल कंपनियों (MNCs) में कार्यरत हैं या इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के व्यवसाय से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभदायक रहने वाला है. पुराने प्रोजेक्ट्स गति पकड़ेंगे और नए व्यापारिक संपर्क बनने से भविष्य में बड़े लाभ के संकेत मिल रहे हैं.

लाभ के अवसरों के साथ-साथ आज तुला राशि वालों को कुछ मोर्चों पर अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है. कार्यस्थल पर काम का बोझ बढ़ सकता है, जिससे थकान महसूस होगी. ज्योतिष दाधीच की सलाह है कि किसी भी नए निवेश या व्यापारिक सौदे से पहले पूरी जांच-पड़ताल और रिसर्च अवश्य कर लें. आर्थिक दृष्टि से आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है क्योंकि अचानक खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है. आज किसी को भी उधार पैसा देने या बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए, अन्यथा आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है.

पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ‘ओवरथिंकिंग’ यानी अत्यधिक सोच-विचार के कारण मानसिक तनाव पैदा कर सकता है. जातकों को नींद की कमी या आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए पर्याप्त आराम करना जरूरी है. पारिवारिक जीवन में वाणी पर नियंत्रण रखना आज सबसे बड़ी चुनौती होगी. जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर विवाद होने की आशंका है, इसलिए रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए धैर्य से काम लें.

आज का विशेष उपाय
आज बुधवार का दिन है, जो प्रथम पूज्य भगवान गणेश को समर्पित है. ज्योतिष के अनुसार, आज तुला राशि के जातक अपने कार्यों में आने वाले विघ्नों को दूर करने के लिए भगवान गणेश को 21 दूर्वा घास अर्पित करें. इसके साथ ही “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें. यह उपाय न केवल मानसिक शांति प्रदान करेगा, बल्कि आर्थिक रुकावटों को भी दूर करने में सहायक सिद्ध होगा.

About the Author

vicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed