चाणक्य ने क्यों कहा कि सिर्फ शादीशुदा लोगों को ही बनना चाहिए शासक? तभी देश का भविष्य होगा
चाणक्य की इन 5 बातों से जानें शादीशुदा लोगों को क्यों होना चाहिए देश का शासक
Last Updated:
Chanakya Niti For Leadership: आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बनाई हैं और उन्ही नीतियों में से एक में जानकारी दी है कि आखिर शासक यानी देश चलाने वाले व्यक्ति को शादीशुदा क्यों होना जरूरी है. अगर व्यक्ति शादीशुदा होगा तो उसे जिस तरह घर के बारे में जानकारी होती है और वह कैसे भविष्य अपने बच्चों के बारे में देखता है. तो वह ऐसा ही भविष्य देशवासियों के लिए बनाने की कोशिश करेगा.
Chanakya Niti For Leadership: प्राचीन भारतीय राजनीति और कूटनीति के महान ज्ञाता चाणक्य (कौटिल्य) के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने हजारों साल पहले थे. उन्होंने शासन, समाज और व्यक्तिगत जीवन को लेकर कई गहरे सिद्धांत दिए हैं. इन्हीं में से एक विचार यह भी जुड़ा है कि शासक का विवाहित होना कई मामलों में बेहतर निर्णय क्षमता और स्थिरता प्रदान करता है. विवाहित व्यक्ति को घर और समाज के बारे में जानकारी होती है कि घर चलाने के लिए किन किन चीजों की जरूरत पड़ती है और समाज में क्या परेशानियां होती हैं, जैसे सरकारी काम, नौकरी व बिजनेस का काम आदि. शासक को इस तरह की जानकरी होना देशवासियों के लिए फायदेमंद रहता है, जिससे वह देश और देशवासियों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए योजनाएं बनाता है.

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में कहा है कि विवाह व्यक्ति को जिम्मेदार बनाता है. एक शादीशुदा व्यक्ति परिवार, रिश्तों और सामाजिक दायित्वों को बेहतर समझता है. जब कोई व्यक्ति देश चलाने वाले जैसे प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति जैसे उच्च पद पर होता है तो उसे पूरे देश की जिम्मेदारी उठानी होती है. ऐसे में पारिवारिक अनुभव उसे संतुलित और सोच-समझकर निर्णय लेने में मदद करता है.

चाणक्य नीति में कहते हैं कि विवाह जीवन में भावनात्मक स्थिरता लाता है. चाणक्य मानते थे कि एक शासक का मानसिक रूप से मजबूत और संतुलित होना बेहद जरूरी है. शादीशुदा व्यक्ति अक्सर जीवन के उतार-चढ़ाव को बेहतर तरीके से संभालना सीखता है, जिससे वह कठिन परिस्थितियों में भी शांत रहकर फैसले ले सकता है. क्योंकि परिवार ही व्यक्ति को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है, यह बातें शासक के लिए जरूरी मानी जाती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

चाणक्य नीति में आगे कहते हैं कि एक विवाहित व्यक्ति परिवार, बच्चों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक ढांचे की समस्याओं को करीब से समझता है. जैसे अगर कोई सरकारी कार्य हो या फिर बच्चों की पढ़ाई लिखाई में कैसी समस्याएं आती हैं. स्वास्थ्य संबंधित समस्या होने से किस तरह हॉस्पिटल का खर्चा एक ही दिन में बढ़ जाता है. साथ ही सड़क और बिजली ना होने से समस्या और प्रदूषित हाव में रहना. चाणक्य का मानना था कि शासक को जनता के जीवन से जुड़ी समस्याओं का गहरा ज्ञान होना चाहिए. विवाह व्यक्ति को इन वास्तविकताओं से जोड़ता है, जिससे वह नीतियां बनाते समय आम लोगों के हितों को बेहतर तरीके से ध्यान में रख सकता है.

चाणक्य नीति में आगे कहते हैं कि विवाह समझ और समर्पण का रिश्ता होता है, किस तरह परिवार की जरूरतों को पूरा किया जाता है. इसमें धैर्य और संयम की आवश्यकता होती है. चाणक्य के अनुसार, एक सफल शासक के लिए ये दोनों गुण बेहद जरूरी हैं. जो व्यक्ति अपने पर्सनल लाइफ में धैर्य रखता है, वही बड़े स्तर पर भी स्थिर और सोच-समझकर निर्णय ले सकता है.

शादीशुदा व्यक्ति अक्सर अपने परिवार और बच्चों के भविष्य के बारे में सोचता है. इससे उसमें दीर्घकालिक योजना बनाने की क्षमता विकसित होती है. चाणक्य का मानना था कि शासक को केवल वर्तमान ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के हित में भी निर्णय लेने चाहिए. विवाह इस सोच को मजबूत करता है. चाणक्य के अनुसार, विवाहित व्यक्ति अपने परिवार और समाज का किस तरह भला करना चाहिए और कौन सी छोटी-छोटी चीजों की ज्यादा जरुरत होती है, ऐसी बातें शासक और देश को मजबूत बनाती हैं.


