बुध ग्रह के अस्त होते ही इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, जॉब-बिजनेस में होगी तरक्की

बुध ग्रह के अस्त होते ही इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, जॉब-बिजनेस में होगी तरक्की

Last Updated:

Budh Ast 2026:
उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज ने कहा कि 27 अप्रैल यानि आज से बुध अस्त होने जा रहे है, जो 23 मई 2026 के बीच तक अस्त रहेंगे. बुध का अस्त होना भले ही सामान्य रूप से उनकी प्रभावशीलता को कम करता है. इस बार इसका असर हर राशि पर एक जैसा नहीं रहेगा.

ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार और शिक्षा का प्रमुख कारक माना जाता है. जब भी बुध की चाल में परिवर्तन होता है, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, 27 अप्रैल यानि आज से बुध अस्त होने जा रहे है, जो 23 मई 2026 के बीच तक अस्त रहेंगे. बुध का अस्त होना भले ही सामान्य रूप से उनकी प्रभावशीलता को कम करता है. इस बार इसका असर हर राशि पर एक जैसा नहीं रहेगा.

मेष राशि में बुध का यह गोचर कुछ राशियों के लिए लाभदायक संकेत दे रहा है.खासकर मेष, सिंह, धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह अवधि नई संभावनाओं के द्वार खोल सकती है.करियर में उन्नति, व्यापार में लाभ और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार देखने को मिल सकता है. रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने के संकेत हैं.

चार राशियों की चमकेगी किस्मत
मेष – पंचांग के अनुसार, 30 अप्रैल को बुध ग्रह आपकी ही राशि के लग्न भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं. भले ही वे अस्त अवस्था में हों, लेकिन उनका यह गोचर आपके व्यक्तित्व में एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भर देगा. आप अपनी बातों को पहले से अधिक प्रभावशाली तरीके से रख पाएंगे, जिससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी दक्षता और गति दोनों बढ़ेंगी. जिससे रुके हुए काम पूरे होंगे. यह समय आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा और आप अपने लक्ष्यों को पाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेंगे.

सिंह – इस राशि वाले जातक के जीवन मे बुध ग्रह अब महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहे हैं, क्योंकि उनका गोचर भाग्य भाव में प्रवेश कर चुका है. इससे पहले जो मानसिक तनाव और असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, उसमें धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा. किस्मत का साथ मिलने से अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे और सफलता की ओर बढ़ेंगे. इसके साथ ही दूर की यात्राएं आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगी और नए अवसरों के द्वार खोल सकती हैं.

धनु – बुध ग्रह का स्थान परिवर्तन अब इस राशि के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. चतुर्थ भाव से निकलकर पंचम भाव में प्रवेश करने से मन की उलझनें धीरे-धीरे समाप्त होंगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. शिक्षा, लेखन या किसी भी बौद्धिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय खास लाभकारी साबित होगा. फैसले लेने की आपकी क्षमता मजबूत होगी, जिससे सही दिशा में आगे बढ़ सकेंगे. साथ ही पहले किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिलने के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं.

कुंभ – बुध ग्रह अब आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहे हैं. पहले जो आर्थिक परेशानियां और बोलचाल से जुड़ी गलतफहमियां आपको उलझा रही थीं, अब उनमें धीरे-धीरे राहत मिलने लगेगी. आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आप अपने फैसलों को अधिक मजबूती से ले पाएंगे. भाई-बहनों के साथ आपके रिश्तों में मधुरता आएगी और आपसी सहयोग बढ़ेगा, जिससे पारिवारिक वातावरण भी पहले से बेहतर और सुखद महसूस होगा.

Source link

You May Have Missed