कुंभ राशि वालों को आज मिलेगा परिवार का साथ, पूरे होंगे रुके हुए काम

कुंभ राशि वालों को आज मिलेगा परिवार का साथ, पूरे होंगे रुके हुए काम

Last Updated:

Aaj Ka Kumbh Rashifal 27 April 2026: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन (सोमवार) प्रेम संबंधों के लिहाज से अच्छा रहेगा. पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनेगा. शादी-पार्टी जैसे आयोजनों में शामिल होकर अच्छा समय बिताएंगे. आज आप छुट्टियों की प्लानिंग भी कर सकते हैं.

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या और टैरो रीडर शक्ति ने लोकल 18 से कहा कि आज का दिन (सोमवार) कुंभ राशि के जातकों के लिए सकारात्मक ऊर्जा और नए अवसरों से भरपूर रहने वाला है. परिवार का सहयोग मिलने से आपके कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. वहीं करियर में भी आगे बढ़ने के अच्छे संकेत मिल रहे हैं. आज का दिन जीवन में संतुलन बनाने और अपने प्रयासों का फल पाने के लिए बेहद अनुकूल है.

परिवार का मिलेगा साथ
आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. घर में कोई बड़ा सदस्य यदि आपसे नाराज है, तो आज उसे मनाने का अच्छा मौका है. रिश्तों में सुधार और अपनापन बढ़ेगा.

करियर और कामकाज में सफलता के संकेत
आप अपने काम को पूरी लगन और सकारात्मक ऊर्जा के साथ करेंगे, जिसका परिणाम भी आपके पक्ष में जाएगा. जो काम अब तक अटका हुआ था, उसके पूरे होने के प्रबल योग बन रहे हैं. आपके पुराने कर्मों का अच्छा फल मिलने का समय आ चुका है.

पॉजिटिव सोच से मिलेगी ग्रोथ
नकारात्मक विचार आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं, इसलिए आज सकारात्मक सोच बनाए रखना बेहद जरूरी है. ईश्वर आपको कई नए अवसर देंगे, जिनसे आप अपने करियर में आगे बढ़ सकते हैं.

लव लाइफ में खुशियां
आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए भी अच्छा रहेगा. पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा. शादी-पार्टी जैसे आयोजनों में शामिल होकर आप दोनों अच्छा समय बिताएंगे और साथ में छुट्टियों की प्लानिंग भी कर सकते हैं.

ऐसे लोगों से बनाएं दूरी
आपकी सफलता से कुछ लोग ईर्ष्या कर सकते हैं. ऐसे लोगों को पहचानकर उनसे दूरी बनाए रखना ही समझदारी होगी.

स्वास्थ्य रहेगा बेहतर
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. शुभ फल की प्राप्ति के लिए शिव मंदिर जाकर भोलेनाथ को गन्ने का रस अर्पित करें और गणेश जी, शिव जी और हनुमान जी की पूजा करें.

लकी नंबर: 1
लकी कलर: लाल और हरा

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Source link

You May Have Missed