कन्या राशि वालों का आज आत्मविश्वास रहेगा कमजोर, मानें गणेश जी की सलाह, शिव जी दिखाएंगे राह

कन्या राशि वालों का आज आत्मविश्वास रहेगा कमजोर, मानें गणेश जी की सलाह, शिव जी दिखाएंगे राह

Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 27 april 2026: आज आपके मन में तनाव और संदेह बना रहेगा जिसकी वजह से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे. घर में शांति का वातावरण नहीं होगा. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है. दैनिक कामों में थोड़ी परेशानी हो सकती है. आज आप ज्यादा मेहनत करेंगे. ऑफिस में अधिकारियों के साथ विवाद में न पड़ें. गणेशजी कहते हैं कि आज…

परमजीत/देवघर: दैनिक राशि का आकलन ग्रह नक्षत्र और चन्द्रमा जिस राशि पर संचरण कर रही है उस अनुसार किया जाता है. आज वैसाख महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि, उतरफाल्गुनी नक्षत्र, व्याघात योग रहेगा. इसके साथ ही आज चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि में संचरण करने वाला है. इस अनुसार कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि कोई भी कार्य करने से पहले सोच विचार अवश्य कर लें. आज मानसिक तनाव हो सकता है. बेवजह किसी वाद विवाद में बिल्कुल भी ना पड़ें. शत्रु से आज सावधान रहें. घर में नकरात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है. घर में किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है. आज आत्मविश्वास में कमी आएगी. आज यात्रा का योग बन रहा है. आज धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी. आज अपने कार्य के प्रति फोकस रहें.

व्यापार में सोच समझकर करें धन निवेश
आज का दिन अधिक खर्च वाला रहेगा और आपकी आ‍र्थिक स्थिति इस वक्‍त डगमगा सकती है. व्यापार में धन निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य कर लें. बड़ा निवेश आज बिल्कुल भी ना करें. यहां तक की आज किसी को भी धन उधार बिल्कुल भी ना दें. आज आपको पहले की तुलना में अधिक मेहनत करके भी उतनी सफलता नहीं मिल पाएगी. सोच समझकर कर खर्च करें.

जीवनसाथी के साथ हो सकता है वाद-विवाद
आज आपके मन में तनाव और संदेह बना रहेगा जिसकी वजह से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे. घर में शांति का वातावरण नहीं होगा. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है. दैनिक कामों में थोड़ी परेशानी हो सकती है. आज आप ज्यादा मेहनत करेंगे. ऑफिस में अधिकारियों के साथ विवाद में न पड़ें. गणेशजी कहते हैं कि आज परिवार को समय दें तभी कुछ बढ़िया होगा. व्यापार को बढ़ाने की कोई नीति या योजना आज काम नहीं करेगी.

आज नए कार्य की शुरुआत ना करें
आज नए कार्य की शुरुआत ना करें. हो सकता है उसमें आपको हानि हो सकती है. आज किसी से वाद-विवाद बिल्कुल ना करें. आपको हानि हो सकती है.किसी न किसी कारण से मन में चिंता रहेगी. विशेष रूप से संतान और स्वास्थ्य के बारे में आप अधिक परेशान होंगे. पेट-संबंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी.

उपाय- भगवान पंचोपचार विधि से भगवान शिव की पूजा करें. राम नाम लिखा 11 बेलपत्र अर्पण करें और भगवान शिव के मूल मंत्र का 108 बार जाप करें.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed