मोहिनी एकादशी व्रत आज, शिव और विष्णुजी के पूजन से सभी कष्ट होंगे दूर, देखें शुभ मुहूर्त
मोहिनी एकादशी व्रत आज, पंचांग से जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल
Last Updated:
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 27 April 2025: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी उपरांत द्वादशी तिथि के साथ मोहिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा. सोमवार और एकादशी का व्रत श्रद्धा और नियमपूर्वक करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का आगमन होता है. आज वैशाख शुक्ल पूर्वाफाल्गुनी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, वणिज करण है. पंचांग से जानें सोमवार 27 अप्रैल का शुभ व अशुभ मुहूर्त और योग के बारे में.
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 27 April 2026: आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दिन सोमवार है. सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान भगवान शिव और चंद्र देव को समर्पित माना जाता है. साथ ही आज मोहिनी एकादशी तिथि का व्रत भी किया जाएगा. पंचांग के अनुसार, आज वैशाख शुक्ल पूर्वाफाल्गुनी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, वणिज करण, चंद्रमा सिंह उपारत कन्या राशि में तो सूर्य मेष राशि में रहने वाले हैं. सनातन धर्म में नारायण को समर्पित एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि एकादशी पर व्रत रखने और विष्णु भगवान की उपासना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. मोहिनी एकादशी के दिन विष्णु भगवान की पूजा, व्रत और दान-पुण्य का विशेष महत्व है. एकादशी तिथि 26 अप्रैल रविवार को शाम 6 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगी और 27 अप्रैल की शाम 6 बजकर 15 मिनट तक रहेगी. हालांकि, उदयातिथि के हिसाब से एकादशी तिथि का मान 27 अप्रैल को ही पूरे दिन होगा. भद्रा आज सुबह 6 बजकर 7 मिनट से शाम 6 बजकर 15 मिनट तक रहेगी. भद्रा के समय किसी भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ से बचना चाहिए. वहीं राहुकाल सुबह 7 बजकर 23 मिनट से 9 बजकर 2 मिनट तक रहेगा.
आज जहां मोहिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है, वहीं सोमवार का व्रत भगवान शिव की कृपा पाने के लिए रखा जाता है. मान्यता है कि सोमवार का व्रत रखने और पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं. सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और शिव मंदिर या घर में शिवलिंग की पूजा करें. भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और सफेद फूल अर्पित करें. ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें और व्रत कथा पढ़ें. दिनभर फलाहार या निराहार व्रत रखें और प्रदोष काल में फिर शिव पूजन करें और आरती कर प्रसाद ग्रहण करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मोहिनी एकादशी और सोमवार व्रत को नियमपूर्वक करने से व्यक्ति को ना केवल आध्यात्मिक लाभ मिलता है, बल्कि जीवन की कई समस्याओं का समाधान भी होता है. इसलिए इन व्रतों को पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से करना चाहिए. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 27 अप्रैल 2026
आज की तिथि- एकादशी – 06:15 पी एम तक, फिर द्वादशी तिथि
आज का नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी – 09:18 पी एम तक, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र
आज का करण- वणिज – 06:07 ए एम तक, विष्टि – 06:15 पी एम तक, फिर बव
आज का योग- ध्रुव – 09:36 पी एम तक, व्याघात योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- सिंह उपरांत कन्या राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:44 ए एम
सूर्यास्त- 06:54 पी एम
चन्द्रोदय- 03:08 पी एम
चन्द्रास्त- 03:32 ए एम, 28 अप्रैल
आज के शुभ योग और मुहूर्त 27 अप्रैल 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:17 ए एम से 05:01 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:53 ए एम से 12:45 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:31 पी एम से 03:23 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:53 पी एम से 07:14 पी एम
अमृत काल: 02:41 पी एम से 04:20 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:57 पी एम से 12:40 ए एम, 28 अप्रैल
शिववास: क्रीड़ा में – 06:15 पी एम तक, फिर कैलाश पर
आज के अशुभ मुहूर्त 27 अप्रैल 2026
राहुकाल: 07:23 ए एम से 09:02 ए एम
यमगण्ड: 10:40 ए एम से 12:19 पी एम
गुलिक काल: 01:58 पी एम से 03:36 पी एम
दुर्मुहूर्त: 12:45 पी एम से 01:38 पी एम
भद्रा: 06:07 ए एम से 06:15 पी एम
दिशाशूल: पूर्व
About the Author

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें


