शुक्र, बृहस्पति और सूर्य की विशेष स्थिति! धनु वाले सोच-समझ कर लें फैसला
Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 26 April 2026: धनु राशि के जातकों का दिन आज स्वास्थ्य के मामले में अनुकूल रहेगा. हालांकि आज के दिन आपको थोड़ा आराम कर लेना चाहिए. अगर आप पढ़ाई-लिखाई करते हैं या नौकरी की तैयारी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए व्यस्तताओं से भरा रहने वाला है.
जमुई: 26 अप्रैल 2026 का दिन सभी राशि के जातकों के लिए मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा. आज के दिन धनु राशि के जातकों को शुक्र, बृहस्पति और सूर्य की विशेष स्थिति का प्रभाव का सामना करना पड़ेगा. आज के दिन वित्तीय योजनाओं को मजबूत करने में उन्हें सफलता मिल सकती है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों की फाइनेंसियल स्थिति आज स्थिर रहेगी, जिससे मन शांत होगा. हालांकि आज के दिन घर के साज-सज्जा और कुछ जरूरी काम पर आपके पैसे खर्च हो सकते हैं. आज के दिन शुक्र देव आपकी राशि के छठे भाव में रहेंगे, जिस कारण आप अपने दैनिक खर्चों को बड़े ही सावधानी के साथ मैनेज कर पाएंगे. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज फिजूल खर्ची से बचना चाहिए और बचत पर ध्यान देना चाहिए.
कार्यक्षेत्र में आने वाली है स्थिरता
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के कार्य क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही उठापटक आज शांत हो सकती है और आपके कार्यक्षेत्र में स्थिरता आ सकती है, जिससे आपका मन शांत होगा. आप जहां काम करते हैं वहां अगर आपको किसी तरह की परेशानी थी, तो आज वह दूर होने वाली है. जिससे आपका तनाव कम होगा. उन्होंने बताया कि आज आपको अपने कार्य स्थल पर अच्छी सलाह मिल सकती है. जो आपको भविष्य में काम आएगी. आज के दिन आपको भावनात्मक रूप से काफी मजबूत होना पड़ेगा और किसी तरह के भटकाव से बचना पड़ेगा. आपको अपने लक्ष्यों के प्रति काफी अनुशासित रहना पड़ेगा, तभी आपको सफलता मिल सकती है.
स्वास्थ्य के मामले में अनुकूल रहेगा दिन
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों का दिन आज स्वास्थ्य के मामले में अनुकूल रहेगा. हालांकि आज के दिन आपको थोड़ा आराम कर लेना चाहिए. अगर आप पढ़ाई-लिखाई करते हैं या नौकरी की तैयारी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए व्यस्तताओं से भरा रहने वाला है. आज आप अपने लक्ष्य के प्रति प्रयासरत रहेंगे. धनु राशि के जातकों की लव लाइफ आज काफी रोमांटिक रहने वाली है. आज आप अपने पार्टनर के साथ काफी रोमांटिक वक्त बिता सकेंगे. परिवार में भी आज दूरियां कम हो सकती है. जिससे आपके मन को काफी शांति मिलेगी. धनु राशि के जातकों को आज अपने घर में आक का पौधा लगाना चाहिए, ऐसा करना आपके लिए अच्छा रहेगा. आज के दिन आपको किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर आ सकता है. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 7 रहने वाला है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें


