आज 4 राशिवालों को नई जॉब, सिंह पाएंगे आर्थिक लाभ, कन्या होंगे परेशान, जानें अपना भाग्य

आज 4 राशिवालों को नई जॉब, सिंह पाएंगे आर्थिक लाभ, कन्या होंगे परेशान, जानें अपना भाग्य

Today Horoscope 26 April 2026: आज वैशाख शुक्ल दशमी तिथि, मघा नक्षत्र, वृद्धि योग और सिंह राशि में चंद्रमा है. आज का दिन मेष, मकर, कुंभ समेत 4 राशिवालों के लिए शुभ है. आपको नई जॉब मिल सकती है, अपना प्रयास करें. वहीं सिंह राशि के लोगों को आज के दिन आर्थि​क लाभ होगा. मान सम्मान और यश प्राप्त कर पाएंगे. कन्यावाले स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें. कोई पुरानी परेशानी उभर सकती है. रिश्तों और दाम्पत्य जीवन मे सहजता रहेगी. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना से जानें दैनिक राशिफल, रविवार के ज्योतिष उपाय और आपका भाग्य कितना देगा साथ?

मेष का राशिफल
आज नक्षत्र स्वामी, चंद्रमा के साथ युति बनाकर मेष की राशि से पंचम विराजमान होंगे, जो आपके मन को एकाग्र करने में सहायक होगा. साथ ही अपने लक्ष्य के प्रति सजग और उत्साहित करेगा. नई जॉब के प्रयास भी सफल रहेंगे, वहीं व्यापारिक उतार चढ़ाव रह सकता है, पर आज नई संभावनाओं का उदय भी देखने को मिलेगा. संतान के दायित्वों की पूर्ति होगी, रिश्तों में सहजता रहेगी. लंबे समय से रुका हुआ धन या दिया गया उधार वापस मिल सकता है. अच्छे परिणाम के लिए आज भगवान गणेश का ध्यान करें. भाग्य का साथ 68% है.

वृषभ का राशिफल
आज का दिन भावनात्मक रहेगा, चंद्रमा आपकी राशि वृषभ से चतुर्थ गोचर करेंगे, वहीं केतु के नक्षत्र में और केतु की युति के साथ विराजमान होंगे, जो आपके ज्ञान के बल को बढ़ाएगा, जिस कारण आप अपने कार्य क्षेत्र में सफलता अर्जित कर पाएंगे. जॉब को लेकर कुछ असंतोष रह सकता है, पर व्यापारिक गति तेज रहेगी. लाभ अर्जित कर पाएंगे, वहीं रिश्तों में कुछ भावनात्मक विरक्त भाव रहेगा, इसलिए सांसारिकता को महत्व देते हुए जीवन में आगे बढ़ें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. आज उच्च मनोबल के लिए भगवान शंकर का ध्यान करें. भाग्य का साथ 59% तक रहेगा.

मिथुन का राशिफल
नक्षत्र स्वामी आपकी राशि मिथुन से तृतीय विराजमान हैं, भागदौड़ भरा दिन रहेगा. लोगों से संपर्क बढ़ाने का दिन है, लाभ मिलेगा. जॉब के लिये समय मध्यम रहेगा, कामों को बीच में छोड़ देने की प्रवृत्ति हावी रहेगी. व्यापारिक बदलाव को लेकर सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. लेनदेन और निवेश के लिए समय अनुकूल है. रिश्तों में अपने पक्ष को लेकर आप हावी रहेंगे, संतान पक्ष को लेकर समय थोड़ा मध्यम रहेगा. खर्च भी अधिक रहेगा. विदेश संबंधी कार्यों में भी अड़चनें दूर होंगी और धन लाभ रहेगा. आज की सुविधा को बढ़ाने के लिए मां दुर्गा का ध्यान करें. भाग्य का साथ 64% है.

कर्क का राशिफल
आज का दिन कर्क के आर्थिक मामलों को लेकर गतिशील रहेगा. भाग्य का साथ मिलेगा. सुख और सुविधाओं में वृद्धि मन को उत्साहित करेगी. जॉब और व्यापार दोनों के लिए ही समय अनुकूल है. संपत्ति और निवेश के लिहाज से भी आज आप सजग निर्णय ले पाएंगे. रिश्तों पर आज अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है. छोटी सी बात भी मनमुटाव का कारण बन सकती है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल है. आज भगवान कृष्ण का ध्यान कर अपने कार्यों की शुरुआत करें. आज भाग्य का साथ 70% तक मिलेगा.

सिंह का राशिफल
आज सिंह वाले एकाग्र मन से भगवत आश्रय के साथ किसी भी समस्या के समाधान में या किसी निर्णय को लेने में सफल रहेंगे. जॉब हो या व्यापार, रुके हुए कार्यों में गति आएगी. मान सम्मान और यश प्राप्त कर पाएंगे. आर्थिक लाभ के लिये रास्ते खुलेंगे, रिश्तों की मधुरता के लिए आज अड़ियल स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. आज भगवान विष्णु का पूजन कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 76% तक रहेगा.

कन्या का राशिफल
आज कन्या का दिन सामान्य से बेहतर जाएगा, आय के स्रोत बढ़ेंगे. जॉब मे आ रही समस्या का समाधान प्राप्त होगा. व्यापार के विस्तार के लिये काम करने का दिन है. निर्णय लेने में बहुत अधिक विलंब ना करें, स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें. कोई पुरानी परेशानी उभर सकती है. रिश्तों और दाम्पत्य जीवन मे सहजता रहेगी, बस एक दूसरे को समय दें. आज हनुमान जी का पूजन कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 58% तक रहेगा.

तुला का राशिफल
आज का दिन अनुकूल जाएगा. व्यापारिक उन्नति को लेकर कार्य करने का दिन है. लोगों से संपर्क बढ़ेंगे, पर लेनदेन और उधार के मामलों में बहुत सजगता रखें. जॉब के लिहाज से कुछ उतार-चढ़ाव मिल सकता है, विरोधी सक्रिय रहेंगे. अपने को अलग-थलग रखने की बजाय लोगों से मिलकर सहज भाव से कार्यक्षेत्र में रहें. पारिवारिक रिश्तों के लिए अनुकूल समय है, स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य 68% आपके साथ रहेगा.

वृश्चिक का राशिफल
आज वृश्चिक अपने ज्ञान और प्रतिभा को नयी पहचान दे सकते हैं, इसलिये पूर्ण विवेक और मनोबल से काम करें. जॉब में आपका कार्य सराहा जाएगा और दूरगामी सुखद परिणाम प्राप्त होंगे. वहीं व्यापारिक गति रहेगी, नयी योजनाओं पर कार्य करने का मौका मिलेगा, बस आज क्रोध पर नियंत्रण रखें, जल्दी आवेग में आकर चीजों को छोड़ने से बचें. रिश्तों के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा. आपसी संबंध बढ़ेंगे, तामसिक भोजन स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है. आज भगवान शंकर का ध्यान करके अपने मनोयोग को स्थापित करें. भाग्य का साथ 72% तक मिलेगा.

धनु का राशिफल
आज धार्मिक मनोवृति बढ़ेगी और भागवत आश्रय लेकर किए गये कार्यों में अपार सफलता प्राप्त कर पाएंगे. जॉब मे अधिक कार्यभार के साथ कुछ तनाव रह सकता है, पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापारिक विस्तार रहेगा, निवेश कर सकते है. आज धन लाभ रहेगा. इच्छित काम पूर्ण हो सकेंगे. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. स्वास्थ्य की समस्या सुलझेगी. नये रिश्तों को लेकर सजग रहें. दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा. आज हनुमान जी का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 79% तक मिलेगा.

मकर का राशिफल
मकर के जॉब में आधिकारिक सहयोग मिलेगा. जो लोग जॉब चेंज करना चाहते हैं, वे अपने आवेदन पर कार्य करें, लोगो से बात करें, सफल रहेंगे. व्यापार के क्षेत्र में कुछ असमंजस की स्थिति रहेगी, पर आय के स्रोत बने रहेंगे. संतान पक्ष के लिये उत्तम समय है. स्वाथ्य अनुकूल रहेगा, रिश्तों में मधुरता रहेगी. घूमने और दोस्तों के साथ समय बिताएंगे. दाम्पत्य जीवन अनुकूल रहेगा. आज मां दुर्गा का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 66% तक रहेगा.

कुंभ का राशिफल
आज कुंभ में धार्मिक कार्यों को लेकर रुचि बढ़ेगी, वहीं सामाजिक दृष्टिकोण से व्यावहारिक बनने का प्रयास करेंगे. जॉब में नये प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. व्यापार को लेकर उत्साह रहेगा और विस्तार को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का प्रयास करना चाहिये, जो आप को सफल बनाएगा. रिश्तों के लिए अनुकूल समय है, दाम्पत्य जीवन सहज रहेगा. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 68% तक मिलेगा.

मीन का राशिफल
आज मीन की बहुमुखी प्रतिभा का परिचय मिलेगा, कई कार्यों को एक साथ करने का मनोभाव रहेगा. जॉब के लिहाज से समय अनुकूल है. नई जगह प्रयास करें, सफल रहेंगे, वहीं व्यापार को लेकर कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे. साथ ही निवेश को लेकर भी सजग रहने की जरूरत है. गलत संगत से बचें. रिश्तों के लिहाज से दिन उत्तम है. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 75% तक है. आज राम दरबार के दर्शन और पूजन करके दिन की शुरुआत करें.

Source link

You May Have Missed