Mithun Rashifal: सूर्य बुध के गोचर से आत्मविश्वास की होगी बढ़ोतरी, दिन रहेगा खुशनुमा
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 26 April: आज रविवार का दिन छुट्टी के कारण ऑफिस के रुके हुए कार्य और तनाव आप पर हावी रहेगा. सामाजिक मेलजोल भविष्य के लिए लाभदायक रहने वाला है. दांपत्य जीवन में आज का दिन बेहद शानदार और खुशनुमा रहेगा. छात्र भी आज मौज मस्ती से अपनी मानसिक थकान दूर करेंगे.
Aaj Ka Gemini Horoscope 26 अप्रैल 2026 ( मिथुन राशिफल): ग्रहों की गणना के अनुसार रविवार 26 अप्रैल का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए सामान्य स्थिति लेकर आया है. सूर्य और बुध के शक्तिशाली गोचर के कारण भाग्य को एक नई ऊर्जा मिलेगी. भविष्य को बेहतर बनाने में स्थाई समाधान और सफलता का लाभ मिलेगा. आज करियर को बेहतर बनाने के लिए योजनाएं बनाने का दिन है, जिसमें जातकों को विशेष लाभ के योग बने हैं. छुट्टी के कारण ऑफिस के रुके हुए कार्य और तनाव आप पर हावी रह सकता है. सामाजिक मेलजोल भविष्य के लिए लाभदायक रहने वाला है. दांपत्य जीवन में आज का दिन बेहद शानदार और खुशनुमा रहेगा, छात्र भी आज मौज-मस्ती से अपनी मानसिक थकान दूर करेंगे.
लव राशिफल
उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि प्रेम संबंधों में आज का दिन सामान्य रहने वाला है. आज प्रेमी से सुकून भरी मुलाकात आपके सभी तनाव को खत्म कर देगी. जिन जातकों के अपने प्रेमी से तनाव या विवाद हैं, आज उसमें शांति आने की संभावना है. आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए बेहद खास और उत्तम रहने वाला है. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ शानदार और खुशनुमा समय व्यतीत होगा, लेकिन बेवजह का गुस्सा और किसी पुरानी बात को लेकर तनाव भी उत्पन्न हो सकता है. कोशिश करें कि अपने गुस्से और वाणी पर आज विशेष नियंत्रण रखें. आज शाम का समय जीवनसाथी और बच्चों के साथ काफी अच्छा और सुकून भरा रहने वाला है.
करियर राशिफल
पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि करियर में आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. सप्ताह भर की भागदौड़ और मानसिक तनाव से आज राहत मिलेगी. साथ ही भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आज जो भी योजनाएं बनाई जाएंगी, उनका अच्छा लाभ मिलने के योग हैं. जो जातक लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए ऑनलाइन आवेदन करना आज शुभ रहेगा. मिथुन राशि के छात्र जो सप्ताह भर की पढ़ाई से मानसिक रूप से थक चुके हैं, उन्हें आज शांति और राहत मिलेगी, आज पढ़ाई की थकान और तनाव मौज-मस्ती के माध्यम से दूर होंगे. आने वाले सप्ताह के लिए स्टडी प्लान तैयार करने का समय आज उपयुक्त है. इससे पढ़ाई में जबरदस्त सफलता मिलेगी और छात्रों की एकाग्रता भी बनी रहेगी.
व्यावसायिक राशिफल
पंडित शास्त्री आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में सूर्य और बुध के शक्तिशाली गोचर के कारण भाग्य को एक नई ऊर्जा प्राप्त होगी. आत्मविश्वास भी मजबूत होगा, जिससे कार्यक्षेत्र में बनाई गई योजनाएं लाभदायक सिद्ध होंगी. आत्मविश्वास में वृद्धि के कारण रुका हुआ पैसा या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है, जिससे चेहरे पर खुशी बनी रहेगी. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं उनके लिए आज का दिन छुट्टी का है, लेकिन जो जातक ऑनलाइन कार्य करते हैं उन्हें सफलता मिलने के योग हैं. आत्मविश्वास और भाग्य की नई ऊर्जा के कारण दिया गया कार्य समय से पहले पूरा हो सकता है. इससे आय में वृद्धि और शुभ संकेत प्राप्त हो सकते हैं.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें


