सावधान! इन तारीखों पर जन्मे लोग प्यार में दे सकते हैं धोखा, कहीं आपका पार्टनर भी तो इसमें
इन तारीखों पर जन्मे लोग प्यार में दे सकते हैं धोखा, कहीं आपका पार्टनर भी तो…
Last Updated:
Numerology Cheating Signs: अंक शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति की जन्मतिथि उसके व्यवहार और गुणों को प्रभावित करती है. विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ लोग लव के मामलों में बहुत ईमानदार होते हैं, जबकि अन्य जाने-अनजाने में गलतियां कर बैठते हैं. इसी क्रम में, यह अनुमान लगाया जाता है कि कुछ निश्चित जन्मतिथियों पर जन्मे लोग लव के मामलों में थोड़े चंचल स्वभाव के होते हैं.
Numerology And Relationships: अंक ज्योतिष और ज्योतिष शास्त्र में जन्मतिथि को व्यक्ति के स्वभाव और व्यवहार से जोड़कर देखा जाता है. अंक ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, कुछ खास तिथियों पर जन्मे लोग मृत्यु तक अपने पार्टनर का साथ देते हैं तो कुछ रिलेनशिप के मामले में थोड़े कमजोर होते हैं. ऐसे लोगों का मन कभी इधर तो कभी उधर भागता है. जब तक इनका रिलेशनशिप में मन लगता है तो तब तक ये पार्टनर के लिए चांद तारे तोड़ लाने के वादे कर सकते हैं लेकिन कुछ समय बाद ही रिश्ता इनको बोझ लगने लग जाता है. आइए जानते हैं किन तिथियों पर जन्मे लोगों को धोखा देने की रहती है अधिक संभावना…

किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 है और इस मूलांक के स्वामी चंद्रमा हैं. इन तिथियों पर जन्मे लोगों का मन चंद्रमा की वजह से काफी चंचल स्वभाव का होता है. कभी इनका मन इधर लगता है तो कभी उधर. वे अपने पार्टनर से बहुत प्यार की अपेक्षा रखते हैं. अगर उन्हें लगता है कि लव पार्टनर से पर्याप्त समय या प्यार नहीं मिल रहा है, तो वे उस कमी को पूरा करने के लिए किसी और की दोस्ती तलाशते हैं. इससे धीरे-धीरे रिश्ते में दरार आ जाती है और रिलेशनशिप खत्म हो जाता है.

किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 है. मूलांक 3 के जातक बहुत ज्यादा बात करने वाले यानी बातूनी होते हैं और आसानी से किसी को भी अपने जाल में फंसा सकते हैं. इनके साथ समय बिताना मजेदार हो सकता है लेकिन रिस्क भी. हालांकि इनका दोस्ताना व्यवहार कभी-कभी लव रिलेशनशिप में समस्या पैदा कर सकता है. ये आसानी से अपने पार्टनर के बजाय दूसरों द्वारा दी गई प्राथमिकता को स्वीकार कर लेते हैं. कुछ मामलों में ये रिश्तों में भी जल्दी बोर हो सकते हैं या नए अनुभवों की तलाश में रहते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है. मूलांक 5 के जातकों को नई-नई चीजें पसंद होती हैं और हर चीज जानने की जिज्ञासा बहुत होती है. इस मूलांक के जातक एक ही तरह का जीवन जीना ज्यादा पसंद नहीं करते इसलिए वह कुछ ना कुछ बदलते रहते हैं. वहीं लव रिलेशनशिप के मामले में भी वे जल्दी ऊब जाते हैं और फिर पार्टनर बहाना बनाना शुरू कर देते हैं. ऐसे में वे जाने-अनजाने कुछ नए लोगों की ओर आकर्षित हो जाते हैं. उनके पार्टनर के लिए उन्हें नियंत्रित करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है.

किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है और इस मूलांक के स्वामी शनिदेव हैं. मूलांक 8 वाले बहुत गुप्त रूप से कार्य करते हैं और इनके मन में क्या चल रहा है, ज्यादातर लव पार्टनर को पता नहीं चल पाता. ये कभी पार्टनर अपनी मन की बात नहीं बताते. अगर वे किसी बात से असंतुष्ट होते हैं, तो वे सीधे तौर पर कहे बिना उसे व्यक्त करने के अन्य तरीके खोज लेते हैं. इससे कभी-कभी विश्वासघात भी हो सकता है.


