गिफ्ट देने से पहले 10 बार सोचें! वास्तु शास्त्र के अनुसार ये चीजें उपहार में देना मतलब कंग
Last Updated:
Vastu Shastra for Gifts: वास्तु शास्त्र के अनुसार उपहार देना आपके और लेने वाले के भाग्य को प्रभावित कर सकता है. इसलिए हमेशा गिफ्ट देने से पहले कुछ चीजों का जानना बहुत जरूरी है अन्यथा जाने-अनजाने लिए गए गिफ्ट आपके लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकते हैं. जानें ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें कभी गिफ्ट नहीं करना चाहिए, वरना घर में आ सकती है दरार और कंगाली. आज ही पढ़ें वास्तु के ये जरूरी नियम…
Vastu Shastra for Gifts: किसी को गिफ्ट देना प्यार और अपनापन का प्रतीक माना जाता है, लेकिन गिफ्ट का गलत चुनाव आपकी और लेने वाले की ऊर्जा पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. वास्तु शास्त्र में हर वस्तु का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव माना जाता है, खासकर जब बात गिफ्ट देने की हो. कई बार हम अनजाने में ऐसी चीजें गिफ्ट कर देते हैं, जो ना केवल सामने वाले बल्कि अपनी जिंदगी पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है. वास्तु में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया है, जिनको गिफ्ट में देने से रिश्तों में दूरियां और तनाव बढ़ जाता है. इसलिए हमेशा गिफ्ट चुनते समय वास्तु नियमों का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है. सही गिफ्ट जहां खुशियां बढ़ाता है, वहीं गलत चयन जीवन में बाधाएं भी ला सकता है. आइए वास्तु के माध्यम से जानते हैं कि कौन सी चीजें गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए.
चाकू और कैंची
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी को भी गिफ्ट में तेज चीजें जैसे चाकू, नेलकटर या कैंची गिफ्ट करना रिश्तों में कटाव लाने वाला माना जाता है. इससे व्यक्ति के बीच विवाद, अलगाव और तनाव बढ़ सकता है.
काले रंग की चीजें और नकली फूल
आजकल काले रंग को खूबसूरती और स्टाइल का प्रतीक माना जाता है, लेकिन वास्तु के अनुसार काले रंग की चीजें गिफ्ट करने से भावनात्मक बोझ और दुर्भाग्य आ सकता है. नकली फूलों को स्थिरता और जीवनहीनता का प्रतीक माना जाता है. इसलिए भूलकर भी किसी को नकली फूल गिफ्ट में ना दें, ऐसा करने से आपको भाग्य भी प्रभावित होता है. तो असली फूल देना ही आपके लिए अच्छा है.
एक्वेरियम या फाउंटेन और दीवार घड़ी
वास्तु के अनुसार, पानी से जुड़ी कोई भी सजावटी चीज जैसे एक्वेरियम, फाउंटेन आदि किसी को गिफ्ट नहीं करनी चाहिए. माना जाता है कि इससे आपकी कर्म ऊर्जा दूसरे व्यक्ति को चली जाती है. वहीं जन्मदिन या गृह प्रवेश पर दीवार घड़ी देना आम बात है, लेकिन वास्तु के अनुसार यह समय खत्म होने या अनचाहे याद दिलाने का संकेत देता है.
लेदर की चीजें और रुमाल
वास्तु परंपरा के अनुसार, लेदर की चीजें गिफ्ट करना भी सही नहीं है क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी होती है. वहीं किसी को रुमाल गिफ्ट करना भी मना है. इसे आंसू और दुख का प्रतीक माना जाता है, जिससे रिश्तों में उदासी या गलतफहमी आ सकती है.
कांटेदार पौधे और अचार
वास्तु शास्त्र के अनुसार, गिफ्ट में कांटेदार पौधे और अचार कभी नहीं देना चाहिए. अचार गिफ्ट करना रिश्तों में कड़वाहट ला सकता है. अगर आपको कभी अचार गिफ्ट में मिले, तो उसे किसी मीठी चीज के साथ वापस देना बेहतर है. वहीं जीवित पौधे गिफ्ट किए जा सकते हैं, लेकिन कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस देने से बचना चाहिए. माना जाता है कि ये पौधे घर में विवाद और तनाव ला सकते हैं.
About the Author

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें


