जगत जननी मां जानकी का आपको मिले दिव्य आशीर्वाद, सीता नवमी पर अपनों को भेजें ये बधाई संदेश

जगत जननी मां जानकी का आपको मिले दिव्य आशीर्वाद, सीता नवमी पर अपनों को भेजें ये बधाई संदेश

आज पूरे देश में माता सीता का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. सीता मां के जन्मोत्सव को सीता नवमी (Sita Navami) या जानकी नवमी से भी जाना जाता है. आज 25 अप्रैल को मनाया जाने वाला सीता नवमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है. हिंदू धर्म के अनुसार, सीता नवमी के दिन ही मां सीता का प्राक्ट्य हुआ था. ऐसा कहा जाता है कि सीता नवमी पर रखा जाने वाला व्रत शादीशुदा महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सीता जी वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को प्रकट हुई थीं. मुख्य रूप से इस पर्व को बिहार, उत्तर भारत, नेपाल आदि के कुछ इलाकों में श्रद्धा भाव से लोग मनाते हैं. इस शुभ मौके पर लोग एक-दूसरे को सीता नवमी के लिए बधाई संदेश भेजते हैं. आप भी यहां से देखें कुछ चुनिंदा सेदश और अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, दोस्तों को व्हॉट्सएप से लेकर अन्य सोशल मीडिया प्लटफॉर्म पर शेयर करें.

क्यों मनाते हैं सीता नवमी?

पौराणिक मान्यता के अनुसार, माता सीता का जन्म सीता के रूप में हुआ था. राजा जनक जब खेत जोत रहे थे, तब उन्हें धरती से एक बालिका मिली. इस बच्ची को ही उन्होंने अपनी पुत्री के रूप में अपनाया, इसी वजह से मां सीता को ‘भूमि पुत्री’ भी कहते हैं. आज के दिन लोग श्री राम जी और मां सीता की पूजा-आराधना करते हैं. व्रत रखते हैं. रामायण का पाठ करते हैं.

सीता नवमी की हार्दिक शुभकामना संदेश

आज सीता नवमी का त्योहार है
जगमगा रहा ये संसार है.
मां सीता के प्राक्ट्य उत्सव की हार्दिक बधाई!

माता सीता की पावन कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे.
उनका त्याग, धैर्य और स्नेह आपके जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से भर दे.
इस शुभ अवसर पर आपके जीवन में प्रेम, विश्वास और खुशियों का संचार हो.
सीता नवमी की हार्दिक बधाई!

सीता नवमी की शुभ बेला में
माता सीता की कृपा आप पर बनी रहे
उनकी भक्ति से जीवन पवित्र बने
और आपके घर में सुख-शांति का वास हो.
जय सिया राम!

श्री सीतायै नमः, श्री सीता-रामाय नमः
सीता जयंती 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

पवित्रता, त्याग, समर्पण, साहस और धैर्य का पर्व सीता जयंती की आप सभी को शुभकामनाएं!

हर नारी की प्रेरणा है मां सीता, हर नारी की शक्ति है मां सीता, माता सीता की आशीर्वाद से हर नारी को मिले सुख-समृद्धि और समानता. सीता नवमी की शुभकामनाएं!

सीता नवमी के दिन आप सभी को मां का दिव्य आशीर्वाद सदैव मिले. हैप्पी सीता नवमी 2026

लक्ष्मी स्वरूपा मां सीता हर परेशानी करें दूर, जीवन में कभी न हो संकटों से सामना, सीता जयंती पर पूरी हो आपकी हर मनोकामनाएं. हैप्पी जानकी नवमी 2026.

माता सीता के त्याग, प्रेम और धैर्य की छाया
हम सभी के जीवन को प्रेरणा देती रहे.
इस सीता नवमी पर आपके जीवन में
हर खुशी और हर सफलता कदम चूमे.
सीता नवमी की ढेरों शुभकामनाएं!

सीता नवमी के इस पावन अवसर पर
आपके पूरे परिवार को सुख, समृद्धि और खुशियों का आशीर्वाद मिले.
माता सीता आपकी हर मनोकामना पूर्ण करें.
शुभ सीता नवमी!

Source link

You May Have Missed