कन्या राशि वालों को आज हर काम में मिलेगी सफलता, भगवान हनुमान की करें पूजा, दूर हटेगी बाधा
Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 25 april 2026: नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल है. नौकरी में आज अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. मान सम्मान की वृद्धि होगी. आपके कार्यों की सराहना हो सकती है. यदि आप किसी नए काम या जिम्मेदारी की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय आपके पक्ष में रहेगा. व्यापारियों के लिए भी आज का दिन लाभदायक है. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और नए…
परमजीत/देवघर: दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार देखा जाता है, जिसमें चंद्रमा की स्थिति का विशेष महत्व होता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज वैसाख माह की नवमी तिथि, मघा नक्षत्र, वृद्धि योग बना हुआ है. चंद्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि में संचरण कर रहा है. इस विशेष ग्रहयोग का सकारात्मक प्रभाव कन्या राशि के जातकों पर पड़ने वाला है. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल बताते हैं की आज का दिन कुल मिलाकर आपके लिए बेहद शुभ, लाभकारी और मन को प्रसन्न करने वाला रहेगा. आज कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. आज व्यापार में भी आपको मुनाफा होगा. आय के नये स्रोत प्राप्त होंगे. कार्यछेत्र में मान-सम्मान की वृद्धि होगी. बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे. रोजगार की तलाश पूरी हो सकती है. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. हर अधूरे कार्य पूर्ण होंगे.
आपसी संबंधों में मधुरता आएगी
मानसिक शांति बनी रहेगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. सुबह से ही आप खुद को ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे. लंबे समय से जिस शुभ समाचार की प्रतीक्षा कर रहे थे, वह आज मिल सकता है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और आपसी संबंधों में मधुरता आएगी. आज जीवनसाथी के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं. घर में शांति का माहौल रहेगा.
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल है. नौकरी में आज अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. मान सम्मान की वृद्धि होगी. आपके कार्यों की सराहना हो सकती है. यदि आप किसी नए काम या जिम्मेदारी की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय आपके पक्ष में रहेगा. व्यापारियों के लिए भी आज का दिन लाभदायक है. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और नए सौदे होने के योग बन रहे हैं. कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में आज सफलता मिलने की पूरी संभावना है, जिससे मानसिक तनाव में कमी आएगी.
खानपान और क्रोध से बचने की कोशिश करें
स्वास्थ्य की दृष्टि से भी दिन अच्छा रहेगा. मानसिक तनाव कम होगा और मन शांत रहेगा. हालांकि, खान-पान में संयम रखें ज्यादा तेल वाला भोजन बिल्कुल ना करें अन्यथा बीमार पड़ सकते हैं. तबियत बिगड़ सकती है और अनावश्यक क्रोध से बचें. शाम के समय किसी धार्मिक या आध्यात्मिक कार्य में मन लग सकता है, जिससे आपको आंतरिक संतोष प्राप्त होगा.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
शुभ दिशा: उत्तर
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन दिशाशूल दक्षिण रहने वाला है. दक्षिण दिशा में यात्रा से बचें. अगर आपको दक्षिण दिशा में यात्रा करनी ही है तो गुड़ या धनिया खाकर घर से निकलें.
उपाय: आज भगवान बजरंगबली की पूजा आराधना करें. लाल सिंदूर और चमेली का तेल बजरंगबली को अर्पण करें. लड्डू का भोग लगाएं. हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ें.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


