आज चंद्रमा-शुक्र का असर! धनु वाले भावुक होकर ना लें निर्णय, बरतें ये सावधानी

आज चंद्रमा-शुक्र का असर! धनु वाले भावुक होकर ना लें निर्णय, बरतें ये सावधानी

Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 25 April 2026: धनु राशि के जातकों को आज अपने काम और अपने घर के बीच काफी संतुलन बनाए रखने की जरूरत है. आज लव लाइफ के मामले में आपको समस्या हो सकती है. शादीशुदा लोगों के जीवन में भी आज परेशानी आ सकती है. 

ख़बरें फटाफट

जमुई: आज यानी 25 अप्रैल 2026 के दिन शुक्र वृषभ राशि में विराजमान होने वाले हैं. जिस कारण आज का दिन विभिन्न राशि के जातकों को आर्थिक स्थिरता प्रदान होगी. साथ ही आज शाम चंद्रमा भी गोचर करने वाले हैं. जिससे सभी राशि के जातकों के अंदर एक आत्मविश्वास का आगमन होगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि चंद्रमा और शुक्र के इस स्थिति का असर धनु राशि के जातकों पर भी पड़ने वाला है. धनु राशि के जातक आज अपने भविष्य में आर्थिक मजबूती को लेकर योजना बना सकते हैं. साथ ही इस बारे में उन्हें काफी सचेत रहना होगा. धनु राशि के जातकों को आज पार्टनरशिप पर किया जाने वाला कोई भी आर्थिक काम करने से परहेज करना चाहिए. आज के दिन किसी भी तरह के कमिटमेंट से पहले सावधान रहें. धनु राशि के जातकों को आज पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतनी चाहिए.

आज के दिन ना लें कोई बड़ा निर्णय 
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपने करियर से संबंधित कोई भी बड़ा निर्णय नहीं लेना चाहिए. आज के दिन भगवान सूर्य देव आपके बौद्धिक क्षमता को बढ़ाएंगे. साथ ही आज का दिन कुछ नया सीखने के लिए आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज अपने सेहत को लेकर फिक्रमंद होने की जरूरत नहीं है. लेकिन आज उन्हें वाहन चलाते वक्त काफी सावधानी बरतने की जरूरत है. नौकरी करने वाले लोगों को आज अपने काम के सिलसिले में बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है. धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो आज उनके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं.

आज बनाना पड़ेगा काफी संतुलन 
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज अपने काम और अपने घर के बीच काफी संतुलन बनाए रखने की जरूरत है. आज लव लाइफ के मामले में आपको समस्या हो सकती है. शादीशुदा लोगों के जीवन में भी आज परेशानी आ सकती है. धनु राशि के जातकों को आज भावुक होकर कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहिए. आज आपको अपने भाई-बहनों से सहयोग मिल सकता है. आज के दिन आपको हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. ऐसा करना आपके लिए शुभ रहने वाला है. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 7 रहने वाला है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed