आज का पंचांग, 24 अप्रैल 2026: बगलामुखी जन्मोत्सव, शुक्रवार व्रत, जानें मुहूर्त, रवि योग

आज का पंचांग, 24 अप्रैल 2026: बगलामुखी जन्मोत्सव, शुक्रवार व्रत, जानें मुहूर्त, रवि योग

होमताजा खबरधर्म

पंचांग: आज बगलामुखी जन्मोत्सव, शुक्रवार व्रत, जानें मुहूर्त, रवि योग, भद्रा

Last Updated:

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 24 April 2026: आज बगलामुखी जन्मोत्सव, शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा है. सुबह से भद्रा है और रात में रवि योग है. पंचांग के अनुसार, आज वैशाख शुक्ल अष्टमी तिथि, पुष्य नक्षत्र, विष्टि करण, शूल योग है.

Zoom

आज का पंचांग, 24 अप्रैल 2026.

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 24 April 2026: आज बगलामुखी जन्मोत्सव है, इसमें देवी बगलामुखी की पूजा करते हैं. इसके अलावा शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा है. पंचांग के अनुसार, आज वैशाख शुक्ल अष्टमी तिथि, पुष्य नक्षत्र, विष्टि करण, शूल योग, पश्चिम का दिशाशूल और कर्क राशि का चंद्रमा है. प्रात:काल से लेकर सुबह 08:01 ए एम तक भद्रा का साया है, जिसका वास धरती पर है. इसमें कोई शुभ कार्य न करें. वहीं रवि योग रात 08:14 पी एम से है, जो कल प्रात:काल तक रहेगा.

बगलामुखी जन्मोत्सव पर आज मां बगलामुखी की पूजा विधि विधान से करें. उनकी पूजा में पीले रंग की अधिकता रहती है क्योंकि उनको पीला रंग प्रिय है. बगलामुखी की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय मिलती है, कोर्ट केस, विवाद से मुक्ति मिलती है. बगलामुखी देवी 10 महाविद्या में आठवीं महाविद्या है. इनको स्तंभन की देवी कहते हैं. जो शुक्रवार व्रत हैं, वे सूर्यास्त के बाद माता लक्ष्मी की पूजा विधिपूर्वक करें. उनको खीर, दूध की सफेद मिठाई आदि का भोग लगाएं. श्रीसूक्त का पाठ करें. शुक्रवार व्रत कथा सुनें. आपके धन और वैभव में वृद्धि होगी. माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप भी शुभ फलदायी होगा.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 24 अप्रैल 2026

  • आज की तिथि- अष्टमी – 07:21 पी एम तक, उसके बाद नवमी
  • आज का नक्षत्र- पुष्य – 08:14 पी एम तक, फिर अश्लेषा
  • आज का करण- विष्टि – 08:01 ए एम तक, बव – 07:21 पी एम तक, उसके बाद बालव
  • आज का योग- शूल – 01:24 ए एम, अप्रैल 25 तक, फिर गंड
  • आज का पक्ष- शुक्ल
  • आज का दिन- शुक्रवार
  • चंद्र राशि- कर्क

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:47 ए एम
सूर्यास्त- 06:52 पी एम
चन्द्रोदय- 12:05 पी एम
चन्द्रास्त- 01:56 ए एम, अप्रैल 25

आज के मुहूर्त और शुभ योग

  1. ब्रह्म मुहूर्त: 04:19 ए एम से 05:03 ए एम
  2. अमृत काल: 02:01 पी एम से 03:35 पी एम
  3. अभिजीत मुहूर्त: 11:53 ए एम से 12:46 पी एम
  4. विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:22 पी एम
  5. निशिता मुहूर्त: 11:57 पी एम से 12:41 ए एम, अप्रैल 25
  6. रवि योग: 08:14 पी एम से 05:46 ए एम, अप्रैल 25

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 05:47 ए एम से 07:25 ए एम
लाभ-उन्नति: 07:25 ए एम से 09:03 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:03 ए एम से 10:41 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:19 पी एम से 01:58 पी एम
चर-सामान्य: 05:14 पी एम से 06:52 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 09:36 पी एम से 10:57 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:19 ए एम से 01:41 ए एम, अप्रैल 25
अमृत-सर्वोत्तम: 01:41 ए एम से 03:02 ए एम, अप्रैल 25
चर-सामान्य: 03:02 ए एम से 04:24 ए एम, अप्रैल 25

आज के अशुभ समय

भद्रा- 05:47 ए एम से 08:01 ए एम
भद्रा का वास- धरती पर
गुलिक काल- 07:25 ए एम से 09:03 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:24 ए एम से 09:16 ए एम, 12:46 पी एम से 01:38 पी एम
राहुकाल- 10:41 ए एम से 12:19 पी एम
यमगण्ड- 03:36 पी एम से 05:14 पी एम
आडल योग- 08:14 पी एम से 05:46 ए एम, अप्रैल 25
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

श्मशान में – 07:21 पी एम तक, उसके बाद गौरी के साथ.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed