अ/आ नाम वालों ने एक बार जो ठान लिया, फिर नहीं हटते पीछे, जानें उनकी अनजानी बातें
Last Updated:
A naam wale log kaise hote hain: अ या आ नाम वाले लोगों का नंबर 1 होता है, जिसका स्वामी ग्रह सूर्य है. इन लोगों के अंदर आत्मविश्वास भरपूर होता है. ये जो एक बार ठान लेते हैं, उससे पीछे नहीं हटते हैं. इनकी कई विशेषताएं होती हैं. आइए जानते हैं अ/आ नाम वाले लोगों की विशेषताएं, जो इनको दूसरों से अलग बनाती हैं.
अ/आ नाम वाले लोग सफल लीडर होते हैं. (Photo: AI)
A naam wale log kaise hote hain: हिंदी वर्णमाला का पहला अक्षर अ और दूसरे अक्षर आ से शुरू होने वाले नाम बहुत ही प्रभावशाली माने जाते हैं. अ/आ नाम वाले लोग सफलता के भूखे होते हैं, वे लोग जिस भी क्षेत्र में होते हैं, उसमें शिखर पर पहुंचना उनकी ख्वाहिश होती है. ये लोग जो एक बार ठान लेते हैं, फिर उससे पीछे हटना मुश्किल होता है. इन लोगों के अंदर आत्मविश्वास भरपूर होता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, अ/आ नाम वाले लोगों में कुछ ऐसी विशेषताएं होती हैं, जो उनको दूसरों से अलग बनाती हैं. आइए जानते हैं अ/आ नाम वाले लोगों की विशेषताओं के बारे में.
अ/आ नाम लोगों की विशेषताएं
- अंक ज्योतिष के अनुसार, अ/आ का नंबर 1 होता है और नंबर 1 के स्वामी ग्रह सूर्य हैं, जो स्वयं ग्रहों के राजा हैं. इस वजह से अ/आ नाम के लोगों में राजा वाले स्वभाव पाए जाते हैं.
- अ/आ नाम के लोगों में जन्मजात लीडर का गुण होता है. ये जिस क्षेत्र में होते हैं, उसमें वे लीडरशिप पोजिशन पर पहुंच जाते हैं.
- अ/आ नाम वाले लोग राजनीति में बहुत अच्छा करते हैं. ये लोग अच्छे मैनेजर होते हैं. इन लोगों को दूसरों से काम कैसे कराना है, यह बहुत अच्छे से पता होता है. कला और शिक्षा के क्षेत्र में भी नाम कमाते हैं.
- अ/आ नाम के लोगों में सफलता पाने की भूख बहुत होती है. ये जो राह चुनकर चलते हैं, उसमें शिखर पर पहुंचना चाहते हैं. इनके अंदर एनर्जी गजब की होती है. इस वजह से ये लगातार मेहनत करते रहते हैं. अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरी जी-जान से लगे रहते हैं.
- ये लोग स्वतंत्र रूप से काम करना पसंद करते हैं. इस नाम वाले लोगों को दूसरों के अंदर रहकर काम करने में समस्याएं आती हैं.
- अ/आ नाम के लोग जो काम एक बार ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही रहते हैं. इस स्वभाव की वजह से लोग इनको घमंडी और जिद्दी समझते हैं.
- अ/आ नाम वाले जातक दुनिया के प्रति वास्तविकता वाली सोच रखते हैं, ये ख्याली पुलाव नहीं पकाते हैं.
- इन लोगों के अंदर साहस और पराक्रम अधिक होता है. ये खतरों के खिलाड़ी हैं. ये जोखिम लेने से नहीं डरते हैं. ये लोग अपने नियम और कायदे से जिंदगी का अनुभव लेने में विश्वास करते हैं.
- अ/आ नाम के जातकों को घुमा फिराकर बातें करना पसंद नहीं है. ये सीधी और सपाट बातें करते हैं, चाहें आपको अच्छा लगे या न लगे. लेकिन कभी कभी यह उनके लिए समस्या का कारण बन जाती है.
- अ/आ नाम वाले लोगों में धैर्य की थोड़ी कमी होती है, ये लोग किसी भी काम को जल्दी पा लेना चाहते हैं. इनके मन के मुताबिक काम न हो तो ये गुस्सा भी हो जाते हैं.
- इन लोगों को परिवार को सपोर्ट करने वाला माना जाता है. ये लोग फैमिली मैन हैं. परिवार को खुश रखने के लिए प्रयासरत रहते हैं.
- प्यार के मामले में अ/आ नाम वाले लोग ईमानदार होते हैं. ये अपने पार्टनर को धोखा नहीं देते हैं. हालांकि कई बार दिल की बात जुबान तक नहीं ला पाते हैं. मन की बात को पार्टनर से व्यक्त करने में दिक्कत आ सकती है.
- जैसा कि आपको पहले बताया था कि अ/आ नाम वाले लोगों में राजा के समान गुण होते हैं, तो उसके कुछ कमी भी होते हैं. ऐसे लोगों में थोड़ी अहम की भावना देखी जा सकती है.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें


