पंचांग, 23 अप्रैल: गंगा सप्तमी, खुलेंगे बद्रीनाथ के कपाट, गुरु पुष्य योग, देखें मुहूर्त
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 23 April 2026: आज गंगा सप्तमी, गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा का दिन है. आज बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खुलेंगे. यहां पर भगवान विष्णु बद्री विशाल स्वरूप में विराजमान हैं. पंचांग के अनुसार, आज वैशाख शुक्ल सप्तमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, गर करण, सुकर्मा योग, दक्षिण का दिशाशूल और मिथुन राशि का चंद्रमा है. वैशाख शुक्ल सप्तमी को गंगा की उत्पत्ति ब्रह्मा जी के कमंडल से हुई थी, इसलिए इस तिथि को हर साल गंगा सप्तमी मनाते हैं. गंगा सप्तमी पर गंगा स्नान करें और जल का दान करें, इससे आपके पाप मिटेंगे और जीवन के अंत में मोक्ष की प्राप्ति होगी.
जो लोग गुरुवार व्रत हैं, वे लोग विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें. उनका पंचामृत से स्नान करें. फिर अक्षत्, चंदन, पीले फूल, हल्दी, धूप, दीप, तुलसी के पत्ते आदि से पूजन करें. गुड़ और चने की दाल का भोग लगाएं. विष्णु चालीसा और विष्णु सहस्रनाम पढ़ें. फिर गुरुवार व्रत कथा सुनें और आरती करें. इसके बाद केले के पौधे और देव गुरु बृहस्पति की पूजा करें. अपनी क्षमता के अनुसार, पीले वस्त्र, गुड़, हल्दी, चने की दाल, पीतल, सोना आदि का दान कर सकते हैं. पत्नी और पति साथ में यह व्रत और पूजा करते हैं तो उनका दांपत्य जीवन खुशहाल होता है. कुंडली का गुरु दोष भी दूर होता है.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 23 अप्रैल 2026
- आज की तिथि- सप्तमी – 08:49 पी एम तक, उसके बाद अष्टमी
- आज का नक्षत्र- पुनर्वसु – 08:57 पी एम तक, फिर पुष्य
- आज का करण- गर – 09:45 ए एम तक, वणिज – 08:49 पी एम तक, उसके बाद विष्टि
- आज का योग- सुकर्मा – 06:08 ए एम तक, धृति – 03:32 ए एम, अप्रैल 24 तक, फिर शूल
- आज का पक्ष- शुक्ल
- आज का दिन- गुरुवार
- चंद्र राशि- मिथुन – 03:13 पी एम तक, उसके बाद कर्क
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:48 ए एम
सूर्यास्त- 06:51 पी एम
चन्द्रोदय- 10:58 ए एम
चन्द्रास्त- 01:15 ए एम, अप्रैल 24
आज के मुहूर्त और शुभ योग
ब्रह्म मुहूर्त: 04:20 ए एम से 05:04 ए एम
अमृत काल: 06:41 पी एम से 08:11 पी एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:54 ए एम से 12:46 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:22 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:57 पी एम से 12:41 ए एम, अप्रैल 24
सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन
गुरु पुष्य योग: 08:57 पी एम से 05:47 ए एम, अप्रैल 24
अमृत सिद्धि योग: 08:57 पी एम से 05:47 ए एम, अप्रैल 24
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 05:48 ए एम से 07:26 ए एम
चर-सामान्य: 10:42 ए एम से 12:20 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:20 पी एम से 01:58 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 01:58 पी एम से 03:36 पी एम
शुभ-उत्तम: 05:13 पी एम से 06:51 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
अमृत-सर्वोत्तम: 06:51 पी एम से 08:13 पी एम
चर-सामान्य: 08:13 पी एम से 09:35 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:19 ए एम से 01:41 ए एम, अप्रैल 24
शुभ-उत्तम: 03:03 ए एम से 04:25 ए एम, अप्रैल 24
अमृत-सर्वोत्तम: 04:25 ए एम से 05:47 ए एम, अप्रैल 24
आज के अशुभ समय
- आडल योग- 05:48 ए एम से 08:57 पी एम
- गुलिक काल- 09:04 ए एम से 10:42 ए एम
- दुर्मुहूर्त- 10:09 ए एम से 11:01 ए एम, 03:22 पी एम से 04:15 पी एम
- राहुकाल- 01:58 पी एम से 03:36 पी एम
- यमगण्ड- 05:48 ए एम से 07:26 ए एम
- भद्रा- 08:49 पी एम से 05:47 ए एम, अप्रैल 24
- भद्रा का वास- धरती पर
- दिशाशूल- दक्षिण
शिववास
भोजन में – 08:49 पी एम तक, उसके बाद श्मशान में.


