कर्ज के जाल में फंसते जा रहे हैं आप? वास्तु के ये गुप्त उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत
Remove Debt Tips: घर में सब कुछ ठीक चल रहा हो और अचानक खर्चे बढ़ने लगें, बचत खत्म हो जाए और कर्ज लेने की नौबत आ जाए-ऐसी स्थिति आजकल बहुत लोगों के साथ हो रही है. कई बार मेहनत और कमाई के बावजूद पैसा टिकता नहीं, तो लोग समझ नहीं पाते कि आखिर गलती कहां हो रही है. ऐसे में वास्तु शास्त्र की बातें फिर से चर्चा में आ जाती हैं. मान्यता है कि घर की दिशा, सामान की जगह और छोटी-छोटी गलतियां भी आर्थिक स्थिति पर असर डालती हैं.
यही वजह है कि लोग अब बड़े बदलाव की बजाय छोटे-छोटे वास्तु उपाय अपनाकर अपनी जिंदगी में सुधार लाने की कोशिश कर रहे हैं, अगर आप भी बढ़ते कर्ज और पैसों की तंगी से परेशान हैं, तो कुछ आसान वास्तु टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
1. घर के मुख्य द्वार से शुरू होती है बात
घर का मुख्य दरवाजा सिर्फ एंट्री पॉइंट नहीं होता, बल्कि यही से पॉजिटिव या नेगेटिव एनर्जी अंदर आती है. माना जाता है कि अगर मुख्य द्वार दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में हो, तो आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है. हालांकि हर घर में बदलाव संभव नहीं होता, लेकिन आप एक काम जरूर कर सकते हैं-दरवाजे के सामने कोई रुकावट न रखें.
2. छोटी चीजें बड़ा असर डालती हैं
जैसे कई घरों में लोग दरवाजे के सामने जूते-चप्पल या कचरा रख देते हैं. यह आदत धीरे-धीरे नेगेटिव माहौल बनाती है. साफ-सफाई और खुलापन यहां बहुत जरूरी है.
3. उत्तर दिशा को रखें हल्का और खुला
वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा को धन का स्थान माना जाता है. यही वजह है कि इस दिशा को हमेशा साफ और खुला रखना चाहिए, अगर यहां भारी फर्नीचर या कबाड़ रखा है, तो उसे हटाने की कोशिश करें.
4. रोजमर्रा की आदत बदलें
कई लोग घर के कोने में पुराना सामान जमा करते रहते हैं, लेकिन यही चीजें धीरे-धीरे आर्थिक रुकावट का कारण बन सकती हैं. हल्की रोशनी और खुली जगह यहां पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाती है.
5. ईशान कोण में न करें ये गलती
घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण को सबसे पवित्र माना जाता है, अगर यहां कूड़ेदान, बाथरूम या भारी सामान रखा है, तो यह आपकी तरक्की को रोक सकता है.
6. किचन की गलत प्लेसमेंट से बढ़ते हैं खर्च
अगर किचन इस दिशा में है, तो अक्सर देखा गया है कि घर के खर्चे अचानक बढ़ने लगते हैं. ऐसे में कम से कम इस जगह को साफ और व्यवस्थित रखना जरूरी है.
7. तिजोरी की सही दिशा क्या हो
धन रखने की जगह का भी वास्तु में खास महत्व है. दक्षिण-पश्चिम दिशा को स्थिरता का प्रतीक माना जाता है, इसलिए तिजोरी या अलमारी यहां रखना बेहतर माना जाता है.
8. खुलने की दिशा भी मायने रखती है
तिजोरी का दरवाजा उत्तर दिशा की तरफ खुले, तो इसे शुभ माना जाता है. कई लोग इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही छोटी चीजें फर्क पैदा करती हैं.
9. पानी से जुड़ी चीजों का सही स्थान
घर में पानी का संतुलन भी बहुत जरूरी है, अगर आप एक्वेरियम, पानी की टंकी या फाउंटेन रखना चाहते हैं, तो उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा सबसे बेहतर मानी जाती है.
10. गलत जगह रखने से नुकसान
दक्षिण-पश्चिम दिशा में पानी से जुड़ी चीजें रखने से आर्थिक नुकसान हो सकता है. यह दिशा स्थिरता की होती है, और पानी यहां असंतुलन पैदा करता है.
11. लीकेज और खराब सामान बन सकता है वजह
अक्सर लोग घर में छोटे-छोटे लीकेज को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार टपकता पानी सीधे पैसे के नुकसान से जुड़ा माना जाता है.
12. पुराना सामान भी रोकता है तरक्की
घर में पड़ा टूटा-फूटा या बेकार सामान धीरे-धीरे नेगेटिव माहौल बनाता है. इसे हटाने से न सिर्फ घर साफ दिखता है, बल्कि मन भी हल्का महसूस करता है.


