मंगलवार व्रत के साथ शंकराचार्य और सूरदास जयंती, मंगल दोष होगा शांत, पंचांग से जानें शुभ व
मंगलवार व्रत के साथ हनुमानजी का पूजन, पंचांग से जानें आज का शुभ व अशुभ मुहूर्त
Last Updated:
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 21 April 2026: आज मंगलवार का व्रत रखकर विधि विधान के साथ हनुमानजी की पूजा करें. धार्मिइस प्रकार पंचांग और ज्योतिष के अनुसार मंगलवार का दिन हनुमानजी की आराधना के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है, जो ना केवल आध्यात्मिक उन्नति बल्कि जीवन में स्थिरता और सफलता भी प्रदान करता है. पंचांग से जानें मंगलवार 21 अप्रैल का शुभ व अशुभ मुहूर्त और योग के बारे में.
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 21 April 2026: आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि दिन मंगलवार है. हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन रामभक्त हनुमानजी और ग्रहों के सेनापति मंगलदेव को समर्पित माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से हनुमानजी की पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है. आज वैशाख शुक्ल पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र, बव करण, शुक्ल पक्ष और चंद्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि में तो सूर्य मेष राशि में रहने वाले हैं. आज उत्तर का दिशाशूल है. मंगलवार व्रत के साथ आज शंकराचार्य जयंती और सूरदास जयंती भी है. इन दोनों गुरुओं का ही हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रहता है. एक ने ज्ञान का प्रसार किया तो दूसरे ने भक्ति को जीवंत कर दिया. आज मंगलवार के दिन तिथि पंचमी रहेगी, जो अगले दिन रात 1 बजकर 19 मिनट तक रहेगी. आज राहुकाल का साया रहेगा लेकिन भद्रा नहीं लगेगी.
ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह से माना जाता है. मंगल को ऊर्जा, पराक्रम और भूमि का कारक ग्रह कहा जाता है. जिन लोगों की कुंडली में मंगल कमजोर या अशुभ स्थिति में है, उनको मंगलवार का व्रत अवश्य करना चाहिए. हनुमानजी की उपासना मंगल दोष को शांत करने में सहायक माना जाता है. मंगलवार को सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और हनुमानजी की प्रतिमा या चित्र के सामने दीपक जलाएं. उन्हें सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल अर्पित करें. इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़-चना या बूंदी का भोग लगाएं. अंत में आरती कर भगवान से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें. धार्मिक मान्यता है कि हनुमानजी की नियमित रूप से इस विधि से पूजा करने पर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सभी प्रकार की बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं. तो चलिए जानते हैं कि कब से शुभ और अशुभ मुहूर्त लग रहे हैं.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 21 अप्रैल 2026
आज की तिथि- पंचमी तिथि – 01:19 ए एम, 22 अप्रैल तक, फिर षष्ठी तिथि
आज का नक्षत्र- मृगशिरा नक्षत्र – 11:58 पी एम तक, इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र
आज का करण- बव – 02:44 पी एम तक, बालव – 01:19 ए एम, 22 अप्रैल तक
आज का योग- शोभन – 12:31 पी एम तक, अतिगण्ड योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- वृषभ उपरांत मिथुन राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:50 ए एम
सूर्यास्त- 06:50 पी एम
चन्द्रोदय- 08:44 ए एम
चन्द्रास्त- 11:27 पी एम
आज के शुभ योग और मुहूर्त 21 अप्रैल 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:22 ए एम से 05:06 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:54 ए एम से 12:46 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:22 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:49 पी एम से 07:11 पी एम
अमृत काल : 03:58 पी एम से 05:25 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:58 पी एम से 12:41 ए एम, 22 अप्रैल
रवि योग: 11:58 पी एम से 05:49 ए एम, 22 अप्रैल
शिववास: कैलाश पर – 01:19 ए एम, 22 अप्रैल तक, उसके बाद नंदी पर
आज के अशुभ मुहूर्त 21 अप्रैल 2026
राहुकाल: 03:35 पी एम से 05:13 पी एम
विडाल योग: 11:58 पी एम से 05:49 ए एम, 22 अप्रैल
यमगण्ड: 09:05 ए एम से 10:42 ए एम
दुर्मुहूर्त: 08:26 ए एम से 09:18 ए एम
गुलिक काल: 12:20 पी एम से 01:58 पी एम
वर्ज्य: 07:14 ए एम से 08:41 ए
दिशाशूल- उत्तर
About the Author

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें


