प्रपोज के लिए आज अच्छा दिन, मेष राशि के लिए ये 52 मिनट सबसे शुभ
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 21 April 2026 : मेष राशि में चंद्रमा आज लग्न के तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं. तीसरे भाव में रहने की वजह से सहस और संचार से जुड़े कामों में लाभ होगा. आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. गुस्से या अतिउत्साह में कोई भी निर्णय लेने से बचें. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि का स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा. मानसिक तनाव बढ़ सकता है. इश्क का इजहार करने के लिए दिन अच्छा है.
Aaj Ka Mesh Rashifal 21 April 2026/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों दिन आज मिलाजुला रहेगा. आर्थिक नजरिए से दिन फायदेमंद होगा. कई दिनों से चली आ रही समस्याएं दूर होंगी. ग्रहों का प्रभाव आपके आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत करेंगे. प्यार और रिश्तों में भगवनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. हनुमान जी की पूजा करें. इससे दिन अच्छा रहेगा. आज बसंत ऋतु, माष वैशाख है. तिथि पंचमी, नक्षत्र मृगशिरा और पक्ष शुक्ल है. आज सूर्योदय 5.50 पर और सूर्यास्त 6.50 पर होगा. अभिजीत मुहूर्त 11.54 से 12.46 मिनट तक रहेगा. इसमें किया गया काम लंबे समय तक लाभ देता है. मांगलिक काम कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 3.35 से 5.12 तक रहेगा. दिशाशूल उत्तर में है.
वरना नुकसान होना तय
इनका मिलेगा सहयोग
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि का स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा. मानसिक तनाव बढ़ सकता है. कंधों, गर्दन व हाथों में हल्का दर्द हो सकता है. नींद पूरी लें. ज्यादा मेहनत वाला काम न करें. योग व ध्यान करें और संतुलित आहार का सेवन करें. प्यार और रिश्तों में पार्टनर के साथ बातचीत बढ़ेगी. दूरियां कम होंगी. रिश्तों में सुधार होगा. सकारात्मक बदलाव संभव है. अविवाहित लोगों के लिए नए सम्पर्क बन सकते हैं. इश्क का इजहार करने के लिए दिन अच्छा है. दिल की बातें खुलकर अपनी पार्टनर को कहने से सकारात्मक फल मिलेंगे. भाई व बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा. यात्रा का योग बन रहा है.
यहां होगा फायदा
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि की आज आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. आय को लेकर नए स्रोत बन सकते हैं. छोटे-छोटे लाभ से फायदा होगा. यह आगे चलकर बड़े बनेंगे. खर्चे पर नियंत्रण रखें. नौकरी और करियर में मेहनत से अच्छा परिणाम मिलेगा. नए अवसर सामने आ सकते हैं. व्यवसाय में विस्तार की योजना बन सकती है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें


