Mithun Rashifal: उग्र मंगल के कारण कार्यों में आएगी तेजी, छात्रों को पढ़ाई में सफलता
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 21 April: मंगल और बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से करियर को एक नई दिशा मिलेगी. ग्रहों की तिर्वा ऊर्जा ऑफिस के कार्यों को एक नई गति प्रदान करेगी जिससे रुके हुए सभी कार्य समय से पूर्ण होंगे. प्रेम संबंधों में आज भरपूर ऊर्जा और उत्साह से संबंधों में मजबूती आएगी. विज्ञान और टेक्निकल छात्रों के लिए आज का दिन ऊर्जावान रहने वाला है.
Aaj Ka Gemini Horoscope 21 अप्रैल 2026 ( मिथुन राशिफल): आज मंगलवार 21 अप्रैल का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिले-जुले प्रभाव लेकर आया है. आज मंगल ग्रह के उग्र प्रभाव के कारण बेवजह का क्रोध, अहंकार और जल्दबाजी रहने वाली है. आज बिना सोचे समझे कोई भी कार्य है करने पर आर्थिक नुकसान होने के योग हैं. ऑफिस में किसी सीनियर या उच्च अधिकारी से विवाद भी हो सकते हैं. मंगल और बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से करियर को एक नई दिशा मिलेगी. ग्रहों की तिर्वा ऊर्जा ऑफिस के कार्यों को एक नई गति प्रदान करेगी, जिससे रुके हुए सभी कार्य समय से पूर्ण होंगे. प्रेम संबंधों में आज भरपूर ऊर्जा और उत्साह से संबंधों में मजबूती आएगी. विज्ञान और टेक्निकल छात्रों के लिए आज का दिन ऊर्जावान रहने वाला है.
लव राशिफल
ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं की प्रेम संबंधों और वैवाहिक संबंधों में आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन उत्साह में आकर आपके मुंह से जाने अनजाने में कोई गलत बात निकल सकती है. प्रेम संबंधों में उत्साह और ऊर्जा रहेगी लेकिन वाणी पर नियंत्रण आपके संबंधों को बेहतर बनाने में सहायक होगी. आज प्रेमी की भावनाओं का सम्मान होगा, यदि प्रेमी के साथ किसी भी बात को लेकर मनमुटाव होता है तो संवाद के जरिए ही जीवन में खुशहाली और संबंधों में विश्वास बढ़ेगा. दांपत्य जीवन में कार्य का दबाव होने से आप में चिड़चिड़ापन रह सकता है. कोशिश करें कि कार्यक्षेत्र की बातें घर से बाहर रखें. आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर जीवनसाथी के साथ एक सकारात्मक चर्चा होगी और आने वाले समय के लिए आर्थिक मुद्दों पर सकारात्मक विचार विमर्श होगा.
करियर राशिफल
करियर में आज का दिन शानदार रहेगा लेकिन उग्र मंगल के कारण जल्दबाजी में आप अपना नुकसान कर सकते हैं. अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप जो भी कार्य करें सोच विचार कर करें. करियर में आज मंगल और बुद्ध के गोचर से आपके कार्यों को एक नई दिशा मिलेगी. आज भविष्य के लिए बनाई गई योजनाओं को लागू करने का दिन है, जिससे आपका भविष्य बेहतर बनेगा. मिथुन राशि के जो छात्र टेक्निकल या विज्ञान के छात्र हैं उनके लिए आज का दिन शानदार करने वाला है. आज विषयों पर अच्छी एकाग्रता बनी रहेगी, लेकिन अत्यधिक ऊर्जा होने के कारण ध्यान भटक भी सकता है. कोशिश करें कि सुबह 5:00 बजे से लेकर 8:00 बजे तक और शाम को 6:00 बजे के बाद किसी भी समय पढ़ाई कर सकते हैं.
व्यावसायिक राशिफल
वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में भी आज का दिन मिले-जुले प्रभाव लेकर आया है. मंगल ग्रह के कारण कार्यों में जल्दबाजी होने से बनते बनते काम बिगड़ सकते हैं. आज खुद पर कंट्रोल रखने से आपके रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे. कार्य क्षेत्र में रुकी हुई डील और रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है. आज आपके रुके हुए सभी कार्य पूर्ण करने का बेहद ही खास दिन है. आपकी कूटनीति से आपके भारी से भारी कार्य भी सरलता के साथ पूर्ण होंगे. मिथुन राशि के जो जातक ऑफिस में नौकरी करते हैं उन्हें आज फैसले लेने में कठिनाई हो सकती है साथ ही ऑफिस में अपने सीनियर उच्च अधिकारियों के साथ बेवजह विवाद भी हो सकते हैं. कोशिश करें कि आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना ले. उपाय के तौर पर आज बजरंग बलि की पूजा अवषश्य करें. आज आपके लिए शुभ रंग पीला है और शुभ अंक 5 रहेगा.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें


