मकर राशि के लिए अलर्ट! परिवार और पैसों से जुड़े मामलों में हो सकता है नुकसान
Last Updated:
Aaj Ka Makar Rashifal 20 April 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सतर्कता से बिताने का संकेत दे रहा है. परिवार और आर्थिक मामलों में किसी की बुरी नजर या नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिससे तनाव की स्थिति बन सकती है. इसलिए आज किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को सोच-समझकर लें. खासतौर पर धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतना जरूरी है. बिना पढ़े या पूरी जानकारी के बिना किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से बचें, क्योंकि इससे नुकसान होने की संभावना है. परिवार के साथ तालमेल बनाए रखें और विवाद से दूर रहें.
करौली. मकर राशि के जातकों के लिए 20 अप्रैल 2026 यानी आज का दिन थोड़ा भारी और चुनौती पूर्ण रहेगा. आज आपको खुद को सुरक्षित रखना होगा और खुद के साथ-साथ धन की भी सुरक्षा करनी होगी. आज किसी की बुरी नजर आज आपके काम पर भी पड़ सकती है. इसलिए थोड़ा सतर्क रहे. बिना सोचे समझे किसी भी दस्तावेज को साइन नहीं करें. लोग आज आपकी मजबूरी का फायदा भी उठा सकते हैं. आज किसी कागजाति मामले में धोखाधड़ी होने जैसे संयोग है.
जयपुर की ज्योतिषी डॉ दीप्ति शर्मा का कहना है कि आज मां भगवती मकर राशि के जातकों को गाइड कर रही है कि आज खुद की और धन की सुरक्षा करें. किसी की बुरी नजर आज आपके परिवार और आपके धन पर पड़ सकती है. इसलिए थोड़ा सतर्क है.
मकर राशि वाले दस्तावेज को बिना पढ़े साइन न करें
बिजनेस से जुड़ी जातकों को आज विशेष सतर्क रहना. आज किसी पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करें. किसी भी दस्तावेज को बिना पढ़े साइन नहीं करें. पैसों के लेनदेन के मामले में सतर्क रहें. आज आपके व्यापार पर भी किसी की बुरी नजर पड़ सकती है. साथ ही कोई भी पार्टनरशिप में काम करें तो पूरी रिसर्च के साथ करें.
मकर राशि वालों को नौकरी में मिलेगी सफलता
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है. आज लव का टैरो कार्ड है. आज आपको अपने काम से प्यार रहेगा. ऑफिस में आज कोई ऐसा प्रोजेक्ट मिल सकता है जिसके लिए आप कई दिनों से मेहनत कर रहे थे. कुल मिलाकर नौकरीपेशा लोग आज जो भी काम करेंगे, अपनी पसंद से करेंगे. इससे आपकी प्रोफाइल भी मजबूत होगी.
स्टूडेंट आज भगवान की शरण में ज्यादा रहेंगे. आज आप अपने रिजल्ट और करियर को लेकर थोड़ा ज्यादा सीरियस रहेंगे. आज जिस भी काम में मेहनत करेंगे उसमें सुखद परिणाम जरूर मिलेगा.
मकर राशि वाले कपल रहे सावधान
मैरिड कपल्स और लवर्स को आज अपने रिलेशन को लेकर विशेष सावधान रहना होगा. किसी की बुरी नजर आपके रिलेशन पर पड़ सकती है. जो लोग आपके रिश्ते को लेकर मन में बुरे भाव भाव रखते हैं उनसे सतर्क रहें. रिलेशनशिप में रहने वाले जातक आज अपने इष्ट देव का कवच पाठ जरूर करें.
मकर राशि वाले करें ये उपाय
उपाय के रूप में आज मकर राशि के जातकों को इष्ट देव का कवच पाठ करना है. और घर की देवी देवताओं की शरण में रहना है. संभव हो तो हनुमान जी का सिंदूर अपने घर के दरवाजे पर लाकर जरूर लगाए. शाम के वक्त एक घी का दीपक भी इष्ट देवों के लिए प्रज्वलित जरूर करें.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें


