आज का दैनिक राशिफल: वृषभ, सिंह समेत 5 राशियों के अधूरे कार्य होंगे पूरे, कुंभ समेत 4 राशि
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मान-सम्मान और यश में बढ़ोतरी देने वाला रहेगा. उच्च मनोबल के चलते आपके कई काम बनेंगे और दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा. व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन उत्तम रहेगा. धन लाभ की स्थितियां बनेंगी और अटके हुए कई काम बनेंगे. लव लाइफ की बात करें तो रिश्तों मे भावुकता बनी रहेगी और संबंध सुधरेंगे. विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अनुकूल रहेगा और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. भाग्य का साथ 69% से अधिक रहेगा.
आज का उपाय: हनुमानजी का पूजन कर दिन की शुरुआत करें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन उच्च मनोबल का दिन रहेगा और कार्यों को लेकर प्रसन्नता और सहजता का अनुभव करेंगे. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को जॉब मे आधिकारिक वर्ग का सहयोग मिलेगा. यात्राओं के योग बन रहा है, जो आपको प्रसन्नता प्रदान करेगा. भाग्य का साथ मिलने से काम बनते नजर आएंगे. व्यापार की दृष्टि से आर्थिक लाभ और उन्नति का समय रहेगा. विद्यार्थी वर्ग के लिए उत्तम समय रहेगा और स्वास्थ्य ठीक रहेगा. पारिवारिक रिश्तों में एक दूसरे से अत्याधिक उम्मीदें कुछ तनाव दे सकती हैं. भाग्य का साथ 70% तक रहेगा.
आज का उपाय: भगवान राम का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का विस्तार की योजनाओं और नए संबंध बनाने के लिए उचित रहेगा. कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी. लोगों की उम्मीद आज आपसे अधिक रहेगी, इसलिए सतर्कता से इमोशनली स्ट्रांग रहकर कम करें. साथ ही विरोधी भी आज सक्रिय रहेंगे. व्यापार में साझेदारी को लेकर या किसी नई शुरुआत के लिए दिन अनुकूल रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पारिवारिक रिश्तों में उतार-चढ़ाव आज मिल सकता है. बात की सत्यता जाने बगैर रिश्तो के प्रति अपना रवैया बिल्कुल ना बदले. भाग्य का साथ 55% तक रहेगा.
आज का उपाय: आज सोमवार व्रत और भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन नई संभावनाओं वाला रहेगा. आज आप अपने दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन देखेंगे, लंबे समय से चले आ रहे विवाद या किसी तनाव का हल मिल पाएगा. आज जॉब को लेकर कुछ असंतोष रह सकता है, इसका प्रभाव अपने काम पर ना आने दें. व्यापारिक दृष्टिकोण से आज के दिन आर्थिक लाभ के साथ विस्तार के कार्य भी सफल रहेंगे. रिश्तों में सहजता रहेगी और नए संबंध बनेगे. परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 78% तक रहेगा.
आज का उपाय: सोमवार का व्रत रखें और प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सफलताएं अर्जित कराएगा. लोगों का सहयोग मिलेगा और कार्यों को लेकर आत्म बल बढ़ेगा लेकिन बहुत अधिक महत्वाकांक्षाएं और तुरंत किसी कार्य का परिणाम प्राप्त करने की उत्सुकता पर नियंत्रण रखें. जॉब हो या व्यापार दोनों मे ही, लाभ और काम बनते दिख रहें हैं. विद्यार्थी वर्ग को समय के सदुपयोग पर ध्यान देना चाहिए. परिवार की सभी जरूरतों को आसानी से पूरा करेंगे और संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं. भाग्य का साथ 91% तक मिलेगा.
आज का उपाय: कच्चे दूध में मिश्री मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें और शिव मंत्रों का जप करें.
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा और अटके काम बनेंगे. अचानक धन लाभ की स्थिति और कार्यों में सहजता अनुभव करेंगे. लोगों को अपनी बात साबित करने की कोशिश में आज के दिन की शुभता को व्यर्थ ना करें. जॉब हो या व्यापार भाग्य का भरपूर साथ रहेगा, आपके सभी काम बनेंगे और परिवार का हर कदम पर साथ मिलेगा. मकान व वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा. शिवजी की कृपा से धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे. भाग्य का 68% तक साथ मिलेगा.
आज का उपाय: गंगाजल में पंचामृत मिलाकर विधि विधान के साथ शिवलिंग का अभिषेक करें और बेलपत्र अर्पित करें.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन नई उपलब्धि प्राप्त करने का हो सकता है. सही मार्गदर्शन मे कार्य सफल रहेंगे, इसलिए हर छोटे से छोटे कार्यों पर या निर्णयों पर विशेष ध्यान दें. जॉब और बिजनेस दोनों के लिए अनुकूल समय रहेगा. बस निरंतर कार्यरत रहने का प्रयास करें, परिणाम आपकी मेहनत के अनुसार ही मिलेंगे. दूसरों पर काम आज बिल्कुल ना छोड़े, विद्यार्थी वर्ग को आज थोड़ा सा मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लव लाइफ में सहजता रहेगी और स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 55% तक रहेगा.
आज का उपाय: दूध या सुगंधित जल से शिवलिंग का अभिषेक करें और सफेद चंदन अर्पित करें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा. हालांकि कार्यक्षेत्र में बदलाव होंगे और थोड़ा असंतोष भी मिल सकता है. पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में जल्दबाजी में कोई निर्णय आज ना लें. आर्थिक पक्ष का विशेष ध्यान रखें. जॉब मे अनुकूलता रहेगी, किसी विशेष परिस्थिति में आपका सहयोग प्रशंसा प्राप्त करेगा. वहीं व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा जाएगा. पारिवारिक रिश्तों में सहजता बढ़ेगी और संबंध मजबूत होंगे. स्वाथ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा. विद्यार्थी वर्ग को आज अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है. भाग्य का 59% साथ मिलेगा.
आज का उपाय: हनुमानजी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अपने मनोभावों को नियंत्रित कर कार्य कुशलता और निर्णय लेने की क्षमता पर अधिक ध्यान देना चाहिए. व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. पारिवारिक रिश्तों में सहजता आएगी और घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम होने की संभावना बन रही है. परिवार में किसी सदस्य के रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है. कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे इसलिए ध्यान से करें. विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल स्वास्थ्य का ध्यान रखें. भाग्य 57% तक साथ देगा.
आज का उपाय: मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा रहेगा. आज आपके पुराने बिगड़े काम बनेंगे. जॉब में थोड़ा आज आपको ध्यान देने की जरूरत है, उच्च अधिकारियों से थोड़ा मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. व्यापार करने वालों का दिन सामान्य रहेगा. परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर आज आप थोड़ा चिंतित रहेंगे. विद्यार्थी वर्ग के लिए आज आपको थोड़ी मेहनत भरा रहेगा. आज आपका भाग्य 65% तक साथ देगा.
आज का उपाय: दिन की शुरुआत आज आपको भगवान गणेश का पूजन करके करनी चाहिए.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा संघर्ष भरा रह सकता है. जॉब के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा. नौकरी पेशा जातकों के लिए ऑफिस में कुछ मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. व्यापार की दृष्टि से आज आपका दिन सामान्य है. पुरानी चली आ रही समस्याएं आज परेशान कर सकती हैं लेकिन परिवार में आज सुख शांति महसूस होगी. विद्यार्थी वर्ग को भी आज अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है. आज आपका भाग्य 55% तक साथ देगा.
आज का उपाय: सोमवार का व्रत रखें और जल में काले तिल या गंगाजल मिलाकर अभिषेक करें.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा. पारिवारिक दृष्टिकोण से आज आपको अपने घर के सभी सदस्यों से सहयोग प्राप्त होगा. जॉब करने वालों को आज सहकर्मियों का साथ मिलेगा, जिससे आपके प्रोजेक्ट पूरे होंगे. वहीं व्यापार के दृष्टिकोण से आज आपको लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए. आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा. विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य है. आज आपका भाग्य 65% तक साथ देगा.
आज का उपाय: दिन की शुरुआत आज आपको भगवान शिव की पूजा से करनी चाहिए.


