धनु राशि वालों की आज पैसे की तंगी होगी दूर, पार्टनर के साथ समय बिताने का है अवसर
Last Updated:
Aaj ka dhanu Rashifal 19 april 2026: ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन आपका पारिवारिक माहौल काफी खुशनुमा बना रहेगा. आपको आज अपने परिजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. प्यार के लिहाज से भी आपका दिन आज काफी अच्छा रहने वाला है. आपको अपने पार्टनर के साथ आज समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा.
जमुई: 19 अप्रैल 2026 के दिन धनु राशि के जातकों के जीवन में बड़े बदलाव सामने आयेंगे. आज के दिन धनु राशि वालों को धन की भी प्राप्ति होने वाली है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों पर शुक्र का प्रभाव देखने को मिलेगा जिसका सीधा असर उनके जीवन स्तर पर दिखाई देगा. उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियां आज दूर होने वाली हैं. आज के दिन आपको और भी कई ऐसे फायदे हो सकते हैं जिससे आपका दिन शुभ हो जाएगा.
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन नौकरी वाले स्थान पर भी बड़ा फायदा मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को आज पदोन्नति मिल सकती है. आज का दिन आपको अपनी मेहनत का फल दिलाने वाला साबित होगा. कारोबार के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहने वाल है. जो लोग कला, मीडिया, फैशन या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं उनके लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. निवेश के लिहाज से भी आज का दिन बेहतर होगा. आज के दिन किया गया निवेश आपके लिए भविष्य में फायदा दिलाने वाला साबित होगा.
व्यक्तिगत जीवन में भी आएंगी खुशियां
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन आपका पारिवारिक माहौल काफी खुशनुमा बना रहेगा. आपको आज अपने परिजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. प्यार के लिहाज से भी आपका दिन आज काफी अच्छा रहने वाला है. आपको अपने पार्टनर के साथ आज समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा. आज के दिन आपको मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और उनको मिश्री और खीर का भोग लगाएं. ऐसा करना आपके लिए काफी शुभ साबित होगा. धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन का शुभ अंक 6 रहने वाला है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


