कन्या राशि वालों के लिए हर तरह से बेहतरीन है आज का दिन, इन बातों का रखें ध्यान
Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 19 april 2026: दाम्पत्य में मधुरता बढ़ेगी. निजी जीवन में सुख रहेगा. व्यक्तिगत विषयों में उम्मीद से अच्छा करेंगे. करीबी सहयोग करेंगे. मजबूती से बात रखेंगे. प्रस्ताव प्राप्त होंगे. प्रिय से भेंट होगी. हालांकि आज यात्रा भी करनी पड़ सकती है. वह यात्रा आपके लिये थोड़ा थकावट पूर्ण रह सकता है.
परमजीत/देवघर: देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने जानकारी देते हुए कहा कि ग्रह-नक्षत्र और चंद्रमा के अनुसार दैनिक राशिफल का आकलन किया जाता है. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज द्वितीय तिथि, कृतिका नक्षत्र, सौभाग्य और सर्वार्थ सिद्धि योग रहने वाला है. चन्द्रमा आज मेष उपरांत वृषभ राशि मे संचार करेगा. इस हिसाब से कन्या राशि वालों का आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा. प्रातः काल से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. यात्रा का आज योग बनेगा. मन बेहद प्रश्नन रहेगा. आज मान सम्मान की वृद्धि होगी. आज आपका सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा. व्यापार में आज लाभ का योग है. आपके कार्य के कारण समाज में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी. आज घर मे पूर्ण शांति का माहौल रहेगा. जीवनसाथी की भावनाओ को समझें.
आज कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. कन्या राशि के छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा. आज कन्या के व्यापार स्थान में लाभ है. पहले से चल रही मानसिक चिंता आज समाप्त हो जायेगी. करियर बढ़त पर रहेगा. आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा. व्यापार को लेकर जो बोझ है वह खत्म हो जाएगा. आज कन्या राशि के व्यापार स्थान में लाभ है. आज आपको व्यापार में निश्चित रूप से लाभ होगा. विशेषकर इलेक्ट्रॉनिक, दवाई व्यापारी को आर्थिक लाभ होगा. आज धन निवेश करने के लिये बढ़िया दिन है. आज एसआईपी कर सकते हैं. आगे चलकर मुनाफा देगा. म्यूच्यूअल फंड मे भी धन निवेश कर सकते हैं.
आज मानसिक और शारीरिक रूप से स्वास्थ्य और खुश महसूस करेंगे. आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक है. काम में सफलता मिलने से आज आप आनंदित रहेंगे. आपका यश बढ़ेगा. परिवार का वातावरण अनुकूल रहेगा. इससे शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुश और स्वस्थ अनुभव करेंगे. किसी बात पर ज्यादा भावुक न हों. दोपहर के बाद आप का दिन मनोरंजन में गुजरेगा.
दाम्पत्य जीवन में आएगी मधुरता
दाम्पत्य में मधुरता बढ़ेगी. निजी जीवन में सुख रहेगा. व्यक्तिगत विषयों में उम्मीद से अच्छा करेंगे. करीबी सहयोग करेंगे. मजबूती से बात रखेंगे. प्रस्ताव प्राप्त होंगे. प्रिय से भेंट होगी. हालांकि आज यात्रा भी करनी पड़ सकती है. वह यात्रा आपके लिये थोड़ा थकावट पूर्ण रह सकता है. माता की सेहत खराब हो सकती है. ऐसे में परिजन के स्वास्थ को लेकर आज चिंता हो सकती है. आज तनाव से मुक्ति होगी.
आज कन्या राशि वालों का शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा,दिशाशूल- उत्तर दिशा यानी उत्तर दिशा मे यात्रा से बचे.
उपाय: आज स्नान कर भगवान सूर्य को जल अर्पण करे और आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


