अक्षय तृतीया पर त्रिपुष्कर, सौभाग्य समेत कई शुभ योग का संयोग, मेष समेत 5 राशियों पर रहेगी

अक्षय तृतीया पर त्रिपुष्कर, सौभाग्य समेत कई शुभ योग का संयोग, मेष समेत 5 राशियों पर रहेगी

होमराशि

अक्षय तृतीया पर शुभ योग का संयोग, 5 राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Last Updated:

Akshaya Tritiya 2026 Lucky Rashifal: अक्षय तृतीया का पर्व कई शुभ योगों के संयोग में मनाया जा रहा है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत दे रही है. खासकर मेष समेत 5 राशि के जातकों के लिए यह दिन लाभकारी साबित हो सकता है और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है.

Zoom

Akshaya Tritiya 2026 Lucky Rashifal: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है और इस बार यह शुभ तिथि आज है. अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, इस दिन बिना पंचांग देखे कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं क्योंकि इस दिन का हर पहले बेहद खास और पवित्र दिन है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन किया गया हर शुभ कार्य अक्षय फल देता है, यानी जिसका पुण्य कभी समाप्त नहीं होता. अक्षय तृतीया के दिन त्रिपुष्कर योग, सौभाग्य योग, गजकेसरी योग, रवि योग, आयुष्मान योग समेत कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है. इन शुभ योग का लाभ मेष समेत 5 राशियों को मिलेगा और इन राशियों पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा भी बनी रहेगी. आइए जानते हैं अक्षय तृतीया का दिन किन राशियों के लिए फायदेमंद रहने वाला है…

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया का दिन बेहद खास रहने वाला है. सूर्य आपकी राशि में उच्च स्थान पर है, जिससे आपको समाज में कोई बड़ा पद या सम्मान प्राप्त हो सकता है. सरकारी नौकरी में अटकी हुई समस्याएं हल हो जाएंगी. वहीं प्राइवेट नौकरी करने वालों को माता लक्ष्मी की कृपा से प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है और आपके नेतृत्व की हर जगह सराहना होगी, इससे आपका आत्मविश्वास अत्यधिक बढ़ेगा.

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया का दिन बेहद खास रहने वाला है. अक्षय तृतीया के दिन बन रहे शुभ योग के प्रभाव से आपको हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा. चंद्रमा के आपकी राशि में उच्च स्थिति में होने से मानसिक तनाव पूरी तरह से दूर हो जाएगा. पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा और इस दौरान लंबे समय से लंबित कार्य पूरे होंगे. नया घर या वाहन खरीदने का यह सुनहरा अवसर है.

सिंह राशि
अक्षय तृतीया का दिन सिंह राशि वालों के लिए विशेष रहने वाला है. सिंह राशि का स्वामी सूर्य हैं, इसलिए यह अक्षय योग आपके लिए अत्यंत लाभकारी होने वाला है. माता लक्ष्मी की कृपा से सिंह राशि वालों की आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और आय के नए स्रोत खुलेंगे. परिवार में चल रही परेशानियां दूर होंगी और माता-पिता व संतान की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा. विदेश यात्रा या नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे और आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा अत्यधिक बढ़ेगी.

वृश्चिक राशि
अक्षय तृतीया का दिन वृश्चिक राशि राशि वालों के लिए स्पेशल रहने वाला है. वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का निर्णायक मोड़ साबित होगा. लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब समाप्त होगा. आपको अदालती मामलों में सफलता मिलेगी और आपके शत्रु पराजित होंगे. माता लक्ष्मी की कृपा से रुका हुआ धन अप्रत्याशित रूप से वापस आने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

धनु राशि
अक्षय तृतीया का दिन धनु राशि वालों के लिए फलदायक रहने वाला है. धनु राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक लाभ और नई शुरुआत के लिए अनुकूल माना जा रहा है. निवेश, खरीदारी और नए कार्यों की शुरुआत से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. करियर में भी प्रगति के संकेत हैं. माता लक्ष्मी की कृपा से सभी विवादों से मुक्ति मिलेगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं. पारिवारिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी और कोई धार्मिक कार्य हो सकता है.

About the Author

authorimg

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed