उत्तर और पश्चिम दिशा में भूलकर भी ना सोएं, सब कुछ गंवा बैठेंगे, दक्षिण दिशा सोने के लिए क्

उत्तर और पश्चिम दिशा में भूलकर भी ना सोएं, सब कुछ गंवा बैठेंगे, दक्षिण दिशा सोने के लिए क्

होमफोटोधर्म

उत्तर व पश्चिम दिशा में सोने से बचें, सब कुछ गंवा बैठेंगे, याद रखें ये नियम

Last Updated:

Vastu Sleeping Direction: अच्छी नींद स्वस्थ जीवन की कुंजी मानी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी सोने की दिशा भी आपके स्वास्थ्य, मानसिक स्थिति और जीवन की प्रगति पर असर डाल सकती है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, सही दिशा में सोना सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है, जबकि गलत दिशा में सोना कई समस्याओं को जन्म दे सकता है.

Vastu Sleeping Direction: वास्तु शास्त्र में आपके बैठने से लेकर भोजन करने यहां तक की सोने की दिशा के बारे में भी विस्तार बताया है क्योंकि अच्छी नींद स्वस्थ जीवन की कुंजी मानी जाती है. वास्तु विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि गलत दिशा में सोने से तनाव, नकारात्मक ऊर्जा और जीवन में कई बाधाएं आ सकती हैं. यहां तक कि गलत दिशा में सोने से अकाल मृत्यु का भय भी बना रहता है. अगर आप अनिद्रा या लगातार थकान से पीड़ित हैं, तो अपनी सोने की दिशा की जांच करना आवश्यक है. क्योंकि आप सही तरीके से सोएंगे तो आपकी नींद पूरी होगी और सुबह आप जरूरी चीजों पर ध्यान दे पाएंगे. वहीं अगर सोने में समस्या हो रही है तो पूरा दिन सुस्ती और थकान में निकल जाता है और जरूरी चीजों पर ध्यान नहीं दे पाते. आइए जानते हैं सोने के लिए सबसे उत्तम दिशा कौन सी है…

वास्तु विशेषज्ञ पंडित दीपक शर्मा ने न्यूज़ 18 हिंदी को बताया कि सही दिशा में सोने के क्या फायदे हैं और गलत दिशा में सोने के क्या नुकसान हैं. पंडित दीपक शर्मा के अनुसार, पूर्व और दक्षिण दिशा सोने के लिए अच्छी मानी गई हैं. वहीं उत्तर और पश्चिम दिशा में सोने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

आपको सोते समय यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सिर दक्षिण दिशा में और पैर उत्तर दिशा में हों. इस दिशा में सोने से शरीर की ऊर्जा संतुलित रहती है. इससे पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का हमारे शरीर में रक्त संचार पर पड़ने वाला प्रभाव कम होता है. इससे मन शांत होता है, गहरी नींद आती है और हार्ट संबंधी समस्याओं का खतरा कम होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दक्षिण दिशा के बाद, सोने की सबसे अच्छी दिशा पूर्व दिशा है. इसमें सिर पूर्व की ओर और पैर पश्चिम की ओर करके सोना चाहिए. यह दिशा छात्रों, कर्मचारियों और बौद्धिक कार्य करने वालों के लिए विशेष रूप से लाभदायक है. चूंकि पूर्व दिशा से सूर्य उगता है, इसलिए यह ज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है. यह ना केवल याददाश्त को बेहतर बनाता है, बल्कि विचारों में स्पष्टता भी लाता है.

उत्तर दिशा की ओर मुख करके सोना: वास्तु शास्त्र के अनुसार, गलती से भी उत्तर दिशा की ओर मुख करके सोना नहीं चाहिए. हमारे देश में केवल मृत व्यक्तियों को ही उत्तर दिशा की ओर मुख करके रखा जाता है. उत्तर दिशा की ओर मुख करके सोने से शरीर की चुंबकीय ऊर्जा में गड़बड़ी होती है. इससे ब्लड प्रेशर बढ़ना, तेज सिरदर्द, मानसिक चिंता और नींद में बुरे सपने आ सकते हैं. सुबह उठने पर सिर भारी लगने और दिन भर चिड़चिड़ापन महसूस होने का यही मुख्य कारण है.

पश्चिम दिशा: पश्चिम दिशा की ओर सिर करके सोने के कुछ नकारात्मक परिणाम होते हैं, इससे धीरे-धीरे आलस्य बढ़ता है. काम में देरी और मानसिक अस्थिरता जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं. अगर इस दिशा में सोने से नींद अच्छी भी आ जाए, तो भी सुबह उठने पर आप ऊर्जा से भरपूर महसूस नहीं करेंगे.

Sleeping Position

सोते समय पालन करने योग्य अन्य नियम: सोने की दिशा ही नहीं, बल्कि सोने की मुद्रा भी महत्वपूर्ण है. कमरे में बहुत अधिक रोशनी ना हो. अंधेरे या मंद रोशनी में सोने से मस्तिष्क को आराम मिलता है. बिस्तर और कमरे के कोने साफ होने चाहिए. बिस्तर के नीचे पुराना फर्नीचर या लोहे की वस्तुएं ना रखें, क्योंकि वे नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं. सोने से पहले नकारात्मक विचारों से बचें, शांत संगीत सुनें या किताबें पढ़ें ताकि अच्छी नींद आए.

वास्तु शास्त्र के अनुसार,सोते समय सिर दीवार से सटा होना चाहिए, जिससे सुरक्षा और स्थिरता का भाव मिलता है. बेड के सामने शीशा नहीं होना चाहिए, इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बेड से दूर रखना बेहतर माना जाता है. वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सही दिशा में सोने की आदत डाल ली जाए, तो यह ना केवल नींद की गुणवत्ता को सुधारती है बल्कि मानसिक शांति और जीवन में संतुलन भी लाती है.

Source link

You May Have Missed