सिंह राशि वालों का दिन रहेगा चेतावनी भरा, विवादों से रहें दूर,करें ये उपाय
Last Updated:
Aaj Ka Singh Rashifal 17 April 2026: आज सिंह राशि के लोगों को विशेष रूप से विवादों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए. किसी भी प्रकार की बहस या झगड़े वाली स्थिति में पड़ने से कानूनी उलझनें बढ़ सकती हैं. ऐसे मामलों में सावधानी ही सबसे बेहतर उपाय माना जा रहा है.
7 अप्रैल 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए सतर्कता और संतुलन बनाए रखने का संकेत दे रहा है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज सूर्य और शुक्र की युति बन रही है, जबकि तीसरे स्थान पर सिंह राशि के साथ केतु विराजमान है. वहीं बारहवें स्थान पर शनि, मंगल और बुध चंद्रमा के साथ स्थित हैं. ग्रहों की यह स्थिति संकेत देती है कि आज सिंह राशि के लोगों को विशेष रूप से विवादों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए. किसी भी प्रकार की बहस या झगड़े वाली स्थिति में पड़ने से कानूनी उलझनें बढ़ सकती हैं. ऐसे मामलों में सावधानी ही सबसे बेहतर उपाय माना जा रहा है.
सिंह राशि करियर एवं शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने के संकेत हैं, लेकिन कार्यस्थल पर संयम बनाए रखना जरूरी रहेगा. किसी भी प्रकार की लापरवाही या गलत व्यवहार से बचना चाहिए. ईमानदारी से किया गया कार्य ही आज लाभ दिलाएगा. विशेष रूप से सरकारी कर्मचारियों को सतर्क रहने की जरूरत है. रिश्वतखोरी, गलत लेनदेन या नियमों के खिलाफ काम करने से बचना चाहिए, अन्यथा कानूनी परेशानी बढ़ सकती है. विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक माना जा रहा है. उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के संकेत मिल सकते हैं.
सिंह राशि व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा रहने की संभावना है. कारोबार में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं और नए संपर्कों से लाभ प्राप्त हो सकता है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. हालांकि व्यापार में पारदर्शिता बनाए रखना बहुत जरूरी रहेगा. किसी भी प्रकार की मिलावट या धोखाधड़ी से दूर रहना चाहिए. ऐसे कार्य भविष्य में विवाद और कानूनी समस्याएं खड़ी कर सकते हैं. इसलिए आज ईमानदारी और सावधानी के साथ आगे बढ़ना बेहतर रहेगा.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है. जिन लोगों को लंबे समय से किसी बीमारी की समस्या थी, उन्हें राहत मिलने के संकेत हैं. हालांकि खानपान पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी रहेगा. अधिक तला-भुना या अनियमित भोजन स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है.
पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है. पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और सहयोग बढ़ेगा. घर का वातावरण शांत और खुशहाल बना रहेगा. प्रेम संबंधों में भी मजबूती आने के योग बन रहे हैं. साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने के लिए समय अनुकूल है. परिवार के साथ कहीं घूमने जाने या छोटी यात्रा की योजना भी बन सकती है, जिससे रिश्तों में और मिठास आएगी.
आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए अंक 4 सबसे शुभ माना गया है. इसके अलावा 1, 2 ओर 8 अंक भी लाभ देने वाले रहेंगे. महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय इन अंकों को ध्यान में रखना फायदेमंद साबित हो सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज सिंह राशि के जातकों को आज के दिन विवादों से दूर रहना चाहिए और गलत कार्यों से बचना जरूरी है. मां जगदंबा की पूजा करना शुभ रहेगा. साथ ही चींटियों को आटा खिलाने और घर या कार्यालय पर भगवा ध्वज लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने की मान्यता है.


