किस्मत बदलनी है तो ये पढ़ें! ग्रहों को शांत करने का सीक्रेट, न पूजा, न टोटके… बस बदलें ये

किस्मत बदलनी है तो ये पढ़ें! ग्रहों को शांत करने का सीक्रेट, न पूजा, न टोटके… बस बदलें ये

Daliy Habits: हम अक्सर सोचते हैं कि ग्रह खराब चल रहे हैं, तभी जिंदगी में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन क्या सच में ग्रह ही सब कुछ तय करते हैं? या फिर हमारी रोज की छोटी-छोटी आदतें भी इसमें बड़ा रोल निभाती हैं? दिलचस्प बात ये है कि ज्योतिष में ग्रहों को शांत करने के लिए बड़े-बड़े उपायों की जरूरत नहीं होती, बल्कि कुछ आसान और रोजमर्रा की आदतें ही काफी होती हैं, अगर आप बिना श्रेय के काम करना सीख जाएं, अपने डर को लिखकर हल्का कर लें, या रोज थोड़ा पसीना बहा लें-तो ये सब सीधे आपके ग्रहों पर असर डालता है. ये कोई भारी-भरकम पूजा-पाठ नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक सरल तरीका है. आइए जानते हैं कैसे आप अपनी दिनचर्या में छोटे बदलाव करके अपने ग्रहों को मजबूत बना सकते हैं.

1. सूर्य से सम्मान तक: बिना श्रेय के काम करने की ताकत
कभी ध्यान दिया है कि जब आप बिना किसी उम्मीद के किसी की मदद करते हैं, तो अंदर से एक अलग सुकून मिलता है? यही सूर्य का असली खेल है. सूर्य आत्मसम्मान और पहचान का कारक है. जब आप बिना श्रेय लिए काम करते हैं, तो धीरे-धीरे आपकी पहचान खुद बनती है.

रियल लाइफ कनेक्शन
ऑफिस में अक्सर वो लोग आगे बढ़ते हैं जो काम करके दिखाते हैं, न कि सिर्फ बोलते हैं. ऐसे लोगों को देर से सही, लेकिन सही पहचान जरूर मिलती है.

2. चंद्रमा और मन की शांति: डर को कागज पर उतारो
रात को सोने से पहले 5 मिनट अपने डर लिखना एक छोटी आदत लग सकती है, लेकिन इसका असर गहरा होता है. चंद्रमा हमारे मन और भावनाओं से जुड़ा है. जब आप अपने डर को लिखते हैं, तो वो मन से बाहर निकल जाता है.

क्यों काम करता है ये तरीका?
क्योंकि दिमाग में घूमते डर ज्यादा भारी लगते हैं, लेकिन जब वही कागज पर उतरते हैं, तो उनका असर कम हो जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. मंगल और ऊर्जा: पसीना बहाओ, गुस्सा भगाओ
मंगल का सीधा संबंध ऊर्जा और क्रोध से है, अगर आप रोज पसीना नहीं बहाते, तो वही ऊर्जा गुस्से में बदल जाती है.

सिंपल ऑब्जर्वेशन
जो लोग रोज एक्सरसाइज करते हैं, उनका मूड ज्यादा स्थिर रहता है. वहीं जो लोग बैठे-बैठे रहते हैं, उनमें चिड़चिड़ापन ज्यादा देखा जाता है.

4. बुध और शब्दों की ताकत: 21 दिन का चैलेंज
21 दिन तक किसी की बुराई न करना सुनने में आसान है, लेकिन करना मुश्किल. बुध आपके कम्युनिकेशन का ग्रह है. जब आप बुराई से दूर रहते हैं, तो आपके शब्दों में असर खुद-ब-खुद बढ़ता है.

छोटा सा प्रयोग
अगर आप 21 दिन तक ये नियम फॉलो करते हैं, तो आप महसूस करेंगे कि लोग आपकी बात ज्यादा ध्यान से सुनने लगे हैं.

5. गुरु और ज्ञान: सीखो और तुरंत बांटो
गुरु का मतलब सिर्फ सीखना नहीं, बल्कि उसे दूसरों तक पहुंचाना भी है. जो आप सीखते हैं, उसे 24 घंटे के अंदर किसी एक व्यक्ति की मदद में लगाएं.

असल फर्क कहां आता है?
जब आप ज्ञान को शेयर करते हैं, तो वो और पक्का हो जाता है. साथ ही, आपकी सोच भी व्यापक होती है.

6. शनि और अनुशासन: पहले मुश्किल काम करो
शनि को अक्सर डर के रूप में देखा जाता है, लेकिन असल में वो अनुशासन सिखाता है. रोज एक कठिन काम पहले करना आपको मजबूत बनाता है.

रियल लाइफ उदाहरण
सुबह उठकर सबसे पहले मुश्किल काम करने वाले लोग दिनभर ज्यादा प्रोडक्टिव रहते हैं.

7. राहु और लत: 11 दिन का ब्रेक
हर किसी को किसी न किसी चीज की आदत होती है-मोबाइल, सोशल मीडिया या कुछ और राहु इन लतों से जुड़ा है.

क्या करना है?
जिस चीज की आदत है, उसे 11 दिन के लिए छोड़ दें. आप देखेंगे कि उस पर आपकी पकड़ मजबूत हो गई है.

8. केतु और शांति: 30 मिनट का मौन
केतु आपको भीतर की शांति से जोड़ता है. हफ्ते में एक दिन 30 मिनट बिना मोबाइल और बिना बात किए सिर्फ चुप बैठें.

क्या बदलता है इससे?
आपका फोकस बढ़ता है और दिमाग हल्का महसूस करता है.

ग्रहों को शांत करने के लिए बड़े उपायों की जरूरत नहीं होती. आपकी रोज की आदतें ही असली उपाय हैं, अगर आप इन छोटे-छोटे नियमों को अपनाते हैं, तो धीरे-धीरे जीवन में बड़ा बदलाव दिखने लगता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

You May Have Missed