गणेश जी की बहन का नाम क्या है? शिवलिंग पर कहां है उनका विशेष स्थान, किससे हुआ विवाह

गणेश जी की बहन का नाम क्या है? शिवलिंग पर कहां है उनका विशेष स्थान, किससे हुआ विवाह

Last Updated:

Ganesh ji ki Behan: भगवान शिव और माता पार्वती के छोटे पुत्र गणेश जी हैं. उसके बड़े भाई का नाम भगवान कार्तिकेय है. लेकिन क्या आपको पता है कि गणेश जी की बहन भी हैं? गणेश जी की बहन का नाम क्या है?

Zoom

गणेश जी की बहन कौन हैं?

Ganesh ji ki Behan: विघ्नहर्ता श्री गणेश जी भगवान शिव और माता गौरी के पुत्र हैं. सामान्य तौर पर लोगों को पता है कि भगवान शिव के दो पुत्र हैं. बड़े पुत्र भगवान कार्तिकेय और छोटे पुत्र मंगलमूर्ति गणेश जी हैं. लेकिन इन दो पुत्रों के अलावा माता पार्वती और भगवान शिव की अन्य संतानें भी हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि गणेश जी की बहन भी हैं. जो भी शिव भक्त शिवलिंग की पूजा करते हैं, उनके साथ ही गणेश जी की बहन का भी पूजन हो जाता है. शिवलिंग पर एक विशेष जगह पर उनका स्थान है. आइए जानते हैं गणेश जी की बहन के बारे में.

गणेश जी की बहन

पौराणिक कथाओं के अनुसार, गणेश जी की बहन का नाम अशोक सुंदरी है. पद्म पुराण की कथा के अनुसार माता पार्वती ने कल्पवृक्ष से एक कन्या की प्राप्ति का वर मांगा. कल्पवृक्ष मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला था. उससे अशोक सुंदरी की उत्पत्ति हुई. अशोक सुंदरी अत्यंत सुंदर और माता पार्वती के शोक का नाश करने वाली थीं. इस वजह से उस कन्या का नाम अशोक सुंदरी पड़ा. अशोक सुंदरी के अलावा मनसा देवी और ज्योति यानि मां ज्वाला देवी को भी गणेश जी का बहन कहा जाता है.

राजा नहुष से हुआ अशोक सुंदरी का विवाह

माता गौरी ने अशोक सुंदरी को वरदान दिया कि तुम्हारा विवाह स्वर्ग के राजा इंद्र के समान व्यक्ति से होगा. एक बार राक्षस हुंड ने अशोक सुंदरी को देखा तो उन पर मोहित हो गया और विवाह का प्रस्ताव रखा तो अशोक सुंदरी ने माता के वरदान के बारे में बताया. अशोक सुंदरी ने कहा कि उनका ​विवाह नहुष से होगा.

यह सुनकर हुंड क्रोधित हो गया और नहुष को मारने की बात कही. इस पर अशोक सुंदरी ने कहा कि तुम्हारा वध नहुष के हाथों ही होगा. राजकुमार नहुष जब बड़े हुए तो उन्होंने हुंड का वध कर दिया, उसके बाद अशोक सुंदरी का विवाह नहुष से हुआ.

अशोक सुंदरी का शिवलिंग पर विशेष स्थान

शिवलिंग पर जब आप जल अर्पित करते हैं तो जल जहां से होकर नीचे गिरता है, उसे जलधारी कहा जाता है. जलधारी पर अशोक सुंदरी का वास होता है. जब आप शिवलिंग की पूजा करते हैं तो अशोक सुंदरी की भी पूजा हो जाती है.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed