साप्ताहिक राशिफल: तुला और वृश्चिक राशि वाले इस सप्ताह खर्चों पर नियंत्रण और सेहत का ध्यान
Last Updated:
Weekly Horoscope 13 to 19 April 2026: अप्रैल का यह सप्ताह तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी तो धनु राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. तुला राशि के जो जातक बिजनेस से जुड़े हुए हैं उन्हें जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए और बिजनेस से जुड़ी कोई भी बड़ी डील करते समय कागज संबंधी कार्य बेहद सावधानी के साथ करना चाहिए. वृश्चिक राशि वालों का पारिवारिक सुख मध्यम बना रहेगा और आपको स्वजनों से मनमुताबिक सहयोग और समर्थन नहीं मिल पाएगा. धनु राशि वालों की लव रिलेशनशिप में इस सप्ताह मजबूती आएगी और लव लाइफ को विवाह में तब्दील करने संबंधी प्रयास सफल होंगे. विस्तार से पढ़ें तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों का 13 से 19 अप्रैल 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
तुला साप्ताहिक राशिफल Tula Saptahik Rashifal 13 to 19 April 2026
तुला राशि वालों को अप्रैल के इस सप्ताह किसी बड़े फैसले को जल्दबाजी या फिर भावनाओं में बहकर लेने से बचना चाहिए अन्यथा उन्हें बाद में पछताना पड़ सकता है. अगर आप किसी चीज को लेकर खुद को असमंजस की स्थिति में पाते हैं तो अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना या फिर चीजों को बाद के लिए टाल देना बेहतर रहेगा. तुला राशि के जो जातक बिजनेस से जुड़े हुए हैं उन्हें जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए और बिजनेस से जुड़ी कोई भी बड़ी डील करते समय कागज संबंधी कार्य बेहद सावधानी के साथ करना चाहिए. सप्ताह के मध्य में आपको अपने क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखने की बहुत जरूरत रहेगी. इस दौरान लोगों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करना बेहतर रहेगा. वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलप्रद रहने वाला है. बिजनेस में अपेक्षा से कम लाभ होने और आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहने पर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबी दूरी की योग बन सकते हैं. यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का विशेष ख्याल रखें. इस दौरान आपके घर-परिवार में किसी बात को लेकर शांति भंग हो सकती है. स्वजनों की भावनाओं एवं वरिष्ठ लोगों की सलाह की अनदेखी करने से बचें. लव रिलेशनशिप में उतावलेपन से बचें और समझदारी के साथ कदम आगे बढ़ाएं.
भाग्यशाली रंग: मरून
भाग्यशाली अंक: 1
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल Vrishchik Saptahik Rashifal 13 to 19 April 2026
वृश्चिक राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं. इस दौरान आपको घर के किसी सदस्य की बीमारी अथवा घर की मरम्मत आदि पर अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है. इस सप्ताह चोरी और चोट की आशंका बनी रह सकती है. ऐसे में अपनी चीजों का खूब ख्याल रखें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं. बिजनेस से जुड़े लोगों को जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए. अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो उसे दूसरे के भरोसे छोड़ने की भूल न करें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है. कामकाजी महिलाओं को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र और अपने घर-परिवार के बीच तालमेल बिठाने में परेशानी आ सकती है. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में परिवार के किसी सदस्य को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा. इस दौरान पारिवारिक सुख मध्यम बना रहेगा और आपको स्वजनों से मनमुताबिक सहयोग और समर्थन नहीं मिल पाएगा. अगर लव रिलेशनशिप में गलतफहमियां पैदा हो गई हैं तो उसे सलीके से संवाद के जरिए दूर करें. सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जीवनसाथी से जुड़े मामलों को गंभीरता से लें और अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें.
भाग्यशाली रंग: मैजेंटा
भाग्यशाली अंक: 5
धनु साप्ताहिक राशिफल Dhanu Saptahik Rashifal 13 to 19 April 2026
धनु राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है. इस सप्ताह आप एक नई उर्जा और उत्साह के साथ कार्यों को अंजाम देते हुए नजर आएंगे. इस सप्ताह इष्टमित्र या फिर किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपका कोई बड़ा काम बन सकता है. अगर आप कांट्रैक्ट पर काम करते हैं तो आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है. विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए समय अत्यंत ही शुभ है. सप्ताह के मध्य में आपको विशेष लाभ की प्राप्ति के योग बनेंगे. इस दौरान आपकी सत्ता-सरकार के लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी. आपको किसी कार्य विशेष के लिए पुरस्कृत या फिर सम्मानित किया जा सकता है. अगर आप लेखन एवं शोध कार्य से जुड़े हैं आपको विशेष सफलता की प्राप्ति संभव है. धन-धान्य की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से शुभ रहने वाला है. आपकी आय की निरंतरता बनी रहेगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके सुख-साधन में वृद्धि होगी. इस दौरान आपको भूमि-भवन एवं वाहन सुख की प्राप्ति संभव है. नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे. लव रिलेशनशिप में मजबूती आएगी और लव लाइफ को विवाह में तब्दील करने संबंधी प्रयास सफल होंगे. विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति संभव है. सप्ताह के अंत में अचानक से तीर्थाटन या फिर पिकनिक-पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है. सेहत सामान्य रहेगी.
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 6
About the Author

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें


