साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह लव रिलेशन में दिखावे से बचें और सफलता के

साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह लव रिलेशन में दिखावे से बचें और सफलता के

Last Updated:

Weekly Horoscope 13 to 19 April 2026: अप्रैल का यह सप्ताह मकर राशि वालों के लिए सामान्य तो कुंभ वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है. वहीं मीन राशि वालों के लिए सप्ताह लाभदायक रहने वाला है. मकर राशि वालों का इस सप्ताह हिसाब-किताब क्लीयर करके आगे बढ़ना उचित रहेगा और सेहत और सामान का विशेष ख्याल रखने की आवश्यककता रहेगी. कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए. मीन राशि वालों को जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. विस्तार से पढ़ें मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का 13 से 19 अप्रैल 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

Zoom

मकर साप्ताहिक राशिफल Makar Saptahik Rashifal 13 to 19 April 2026

मकर राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह औसत रहने वाला है. आर्थिक एवं मानसिक परेशानी से बचने के लिए आपको सप्ताह की शुरुआत से अपने समय और धन का मैनेज करके चलने की आवश्यकता रहेगी. काम को बाद में टालने की प्रवृत्ति से बचें तथा उसे समय पर पूरा करने के लिए लोगों के साथ मिलजुलकर करने का प्रयास करें. यह सप्ताह कामकाजी महिलाओं के लिए थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है, उन्हें घर और कार्यस्थल के बीच तालमेल बिठाने में परेशानी आ सकती हैं. वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है. मकर राशि वालों को इस सप्ताह यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का विशेष ख्याल रखने की आवश्यककता रहेगी. अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए. अगर पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं तो हिसाब-किताब क्लीयर करके आगे बढ़ना उचित रहेगा. मकर राशि वालों को इस सप्ताह रिश्ते को मधुर बनाए रखने के लिए अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण करने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी. इस सप्ताह आपकी बात से रिश्ते बनेंगे बिगड़ेंगे. ऐसे में किसी भी व्यक्ति के साथ बहुत संभलकर बात करें और जोश में आकर होश खोने से बचें. लव रिलेशन में बेवजह का दिखावा करने की भूल ना करें अन्यथा अपमानित होना पड़ सकता है.

भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 8

कुंभ साप्ताहिक राशिफल Kumbh Saptahik Rashifal 13 to 19 April 2026

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है. इस सप्ताह आपके काम कभी तेजी से बनते हुए तो कभी अटकते नजर आएंगे. सप्ताह की शुरुआत में आपको घर-परिवार से जुड़ी समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है. इस दौरान संतान से जुड़ी चिंता भी आपकी परेशानी का सबब बन सकती है. इस दौरान आपको चीजों को धैर्य के साथ निबटाना बेहतर रहेगा. कुंभ राशि के जो जातक रोजी-रोजगार की तलाश में जुटे हुए हैं, उन्हें इसमें मनचाही सफलता पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. वहीं पहले से कार्यरत लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों से जूझना पड़ सकता है. इस पूरे सप्ताह इष्ट-मित्र एवं सगे-संबंधियों से अपेक्षित सहयोग और समर्थन ना मिल पाने के कारण मन उदास रहेगा. अगर आप भूमि-भवन के खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे हैं तो कागज संबंधी काम जरूर पूरा कर लें अन्यथा बाद में परेशानी झेलनी पड़ सकती है. बिजनेस से जुड़े लोगों को बाजार में अपनी साख बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है. कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए. लव रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए किसी भी प्रकार की गलतफहमी को ना पनपने दें और अपने पार्टनर के साथ संवाद बनाए रखें.

भाग्यशाली रंग: आसमानी
भाग्यशाली अंक: 10

मीन साप्ताहिक राशिफल Meen Saptahik Rashifal 13 to 19 April 2026

मीन राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह ढेर सारी खुशियां और सक्सेस को लिए रह सकता है. सप्ताह की शुरुआत से ही आपको तमाम चीजों से जुड़े शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे. आप कठिन से कठिन कार्य को भी बड़े आसानी के साथ समय के भीतर ही पूरा करने में कामयाब होंगे. नौकरीपेशा लोगों पर उनके उच्च अधिकारियों की पूरी कृपा बरसेगी. साथ ही साथ सहयोगियों के साथ भी संबंध मित्रवत बने रहेंगे. इस दौरान आप टीमवर्क में काम करते हुए किसी बड़े प्रोजेक्ट को बहुत अच्छी तरह से पूरा करने में कामयाब हो सकते हैं, जिसके चलते कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा. आपकी व्यवहार कुशलता का आपको पूरा लाभ मिलेगा और विरोधी भी आपके गुणों की तारीफ करते नजर आएंगे. सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक-आध्यायत्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा. इस दौरान बिजनेस से जुड़ी लंबी दूरी की यात्रा संभव है. यात्रा सुखद एवं कारोबार को विस्तार देने में सहायक साबित होगी. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है. लव रिलेशन में मजबूती बढ़ेगी और आपके बीच परस्पर विश्वास में वृद्धि होगी. पारिवारिक सुख उत्तम बना रहने वाला है. जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के किसी सदस्य से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है.

भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 6

About the Author

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed