आज कन्या राशि वाले विरोधियों से बचें, शौक पर न लुटाएं पैसा, भगवान शंकर दिखाएंगे राह
Last Updated:
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. आज यदि आपके परिवार में कोई कलह चल रही थी तो वह फिर से सिर उठा सकती है जो आपको थोड़ा परेशान करेगी. आज आपके कुछ विरोधी आपकी तरक्की देखकर जल सकते हैं इसलिए आज आपको अपने शान शौक पर ज्यादा धन खर्च नहीं करना है.
परमजीत/देवघर: ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज एकादशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र शुक्लयोग रहने वाला है. आज चन्द्रमा कुम्भ राशि मे संचार करने वाला है. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहां कि कन्या राशि वालों को आज आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. प्रातःकाल से ही सतर्क रहें. बेवजह वाद-विवाद में ना पड़ें. अगर आप नौकरी पेशा वाले हैं तो जॉब चेंज करने का मन बना सकते हैं. आपका खुशमिजाज व्यवहार लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा. कोर्ट-कचहरी से जुड़े रुके हुए काम किसी दोस्त की मदद से पूरे हो जाएंगे. स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी. पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी जिसे पूरा करने में आपको परिवार वालों का सहयोग मिलेगा. कार्य के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है. यात्रा आपके लिये थकावट पूर्ण भी रह सकती है.
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
आज ग्रह नक्षत्र कन्या राशि के साथ नहीं हैं. आज अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा. साथ ही आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि मे संचार करेगा. इस हिसाब से कन्या राशि पर चन्द्रमा की शुभ दृष्टि भी नहीं पड़ रही है. कोई भी कार्य करें तो सोच समझकर करें. बिना सोचे समझे किया गया कार्य आपके लिये हानिकारक हो सकता है.
ज्यादा खर्च होने से मन परेशान रह सकता है
विरोधी आज आपके खिलाफ कुछ रणनीति बनाते नजर आएंगे, लेकिन वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे. आजकल आपके खर्चों का बोझ अधिक हो सकता है, जिस कारण आप परेशान रहेंगे लेकिन, आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाना होगा नहीं तो आपको आर्थिक स्थिति के लिए परेशान होना पड़ सकता है.
घर में हो सकती है परिवारिक कलह
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. आज यदि आपके परिवार में कोई कलह चल रही थी तो वह फिर से सिर उठा सकती है जो आपको थोड़ा परेशान करेगी. आज आपके कुछ विरोधी आपकी तरक्की देखकर जल सकते हैं इसलिए आज आपको अपने शान शौक पर ज्यादा धन खर्च नहीं करना है. सायंकाल के समय आज आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं से काफी राहत मिलेगी.
उपाय
आज के दिन खासतौर से आप भगवान भोलेनाथ की पूजा करें. उन्हें एक लोटा जल चढ़ाएं और एक बेलपत्र अर्पण करें. इससे भगवान शिव शंकर खुश होकर आपके आगे की राह को आसान करेंगे और आगे का रास्ता दिखाएंगे.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


