Vastu Tips : वर्क फ्रॉम होम में रुक गई तरक्की? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां

Vastu Tips : वर्क फ्रॉम होम में रुक गई तरक्की? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां

Last Updated:

Work From Home Vastu Tips : घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) का कल्चर बढ़ता जा रहा है. इसने लोगों को कई सुविधाएं दी हैं और बड़े शहरों में रहकर नौकरी की अनिवार्यता कम कर दी है. हालांकि कई बार मेहनत के बावजूद उन्हें वो ग्रोथ और सफलता नहीं मिल पाती, जिसकी उन्हें उम्मीद होती है. ऐसे में हम अक्सर अपनी स्किल्स, टाइम मैनेजमेंट या किस्मत को जिम्मेदार मान लेते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसका कारण आपका वर्कस्पेस भी हो सकता है. लोकल 18 ने इस बारे में ऋषिकेश के ज्योतिषी अखिलेश पांडेय से बात की.

ऋषिकेश. नौकरी का वर्क फ्रॉम होम रूप नॉर्मल बनता जा रहा है. लोग घर बैठे काम तो कर रहे हैं, लेकिन कई बार मेहनत के बावजूद उन्हें वो ग्रोथ और सफलता नहीं मिल पाती, जिसकी उन्हें उम्मीद होती है. ऐसे में हम अक्सर अपनी स्किल्स, टाइम मैनेजमेंट या किस्मत को जिम्मेदार मान लेते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसका कारण आपका वर्कस्पेस भी हो सकता है. वास्तु शास्त्र और साइकोलॉजी दोनों ही इस बात को मानते हैं कि जिस माहौल में आप काम करते हैं, उसका सीधा असर आपकी प्रोडक्टिविटी, फोकस और सफलता पर पड़ता है. अगर आपका वर्कस्पेस सही तरीके से सेट नहीं है, तो यह आपकी तरक्की में बड़ी रुकावट बन सकता है.

किस दिशा में बैठना शुभ

लोकल 18 से ऋषिकेश के ज्योतिषी अखिलेश पांडेय कहते हैं कि वर्क फ्रॉम होम में सबसे बड़ी गलती होती है गलत दिशा में बैठकर काम करना. वास्तु के अनुसार, काम करते समय आपका चेहरा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए. यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा और नए अवसरों को आकर्षित करती है. अगर आप दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके काम करते हैं, तो यह आपकी ऊर्जा को कम कर सकता है और काम में बाधाएं पैदा कर सकता है. आपकी टेबल का साफ और व्यवस्थित होना भी बेहद जरूरी है. बिखरी हुई टेबल न सिर्फ निगेटिव एनर्जी बढ़ाती है बल्कि आपके दिमाग को भी डिस्टर्ब करती है. जब आसपास क्लटर होता है, तो फोकस करना मुश्किल हो जाता है.

लैपटॉप का इस दिशा में होना जरूरी

एक और महत्त्वपूर्ण पहलू है रोशनी और हवा. अगर आप ऐसे कमरे में काम कर रहे हैं जहां प्राकृतिक रोशनी नहीं आती या हवा का प्रवाह कम है, तो यह आपकी एनर्जी लेवल को डाउन कर सकता है. कोशिश करें कि आपका वर्कस्पेस ऐसी जगह हो जहां दिन की रोशनी आती हो और ताजी हवा का संचार बना रहे. इससे आपका मूड बेहतर रहता है और काम में रुचि भी बढ़ती है. इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे लैपटॉप, वाई-फाई राउटर और अन्य डिवाइसेस को भी सही दिशा में रखना जरूरी है. वास्तु के अनुसार, इन्हें दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना बेहतर माना जाता है क्योंकि यह अग्नि तत्व से जुड़ा होता है.

पीछे दीवार का होना कैसा

कुर्सी और बैठने का तरीका भी आपकी प्रोडक्टिविटी पर असर डालता है. कई लोग बेड या सोफे पर बैठकर काम करते हैं, जो लंबे समय में न सिर्फ हेल्थ के लिए नुकसानदायक है बल्कि आपके माइंड को भी रिलैक्स मोड में रखता है. हमेशा एक आरामदायक और सपोर्टिव कुर्सी का इस्तेमाल करें, जिससे आपकी बैक स्ट्रेट रहे और आप लंबे समय तक बिना थकान के काम कर सकें. कोशिश करें कि आपके पीछे की दीवार सॉलिड हो. यह आपको मानसिक रूप से सपोर्ट और स्थिरता का एहसास कराती है.

और क्या कर सकते हैं

ज्योतिषी अखिलेश पांडेय के अनुसार, छोटे-छोटे बदलाव जैसे टेबल पर एक ग्रीन प्लांट रखना, हल्की खुशबू वाले अगरबत्ती या एरोमा का इस्तेमाल करना, या फिर मोटिवेशनल चीजें आसपास रखना भी आपके वर्कस्पेस को पॉजिटिव बना सकते हैं. ये चीजें आपके माइंड को शांत रखती हैं और आपको बेहतर तरीके से काम करने के लिए प्रेरित करती हैं. वर्कस्पेस और पर्सनल स्पेस को अलग रखना भी बेहद जरूरी है, ताकि आपका दिमाग काम और आराम के बीच सही बैलेंस बना सके.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed