मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल का यह सप्ताह देखें, पढ़ें साप्ताहिक

मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल का यह सप्ताह देखें, पढ़ें साप्ताहिक

Weekly Horoscope 13 to 19 April 2026: अप्रैल का यह सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस सप्ताह सूर्य मेष राशि में तो शुक्र वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं. साथ ही बुध ग्रह उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में तो सूर्य अश्विनी नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. ग्रह-नक्षत्र के गोचर और अन्य संयोग से अप्रैल के इल सप्ताह में शुक्रादित्य योग, त्रिग्रही योग समेत लाभदायक योग भी बन रहे हैं, जो कर्क, कन्या, धनु समेत 6 राशियों के लिए शुभ रहने वाला है. वहीं मिथुन, तुला, वृश्चिक समेत कई राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं अप्रैल का इस सप्ताह 13 से 19 अप्रैल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…

मेष साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 अप्रैल 2026 (Mesh Weekly Rashifal)

अप्रैल के इस सप्ताह मेष राशि वालों को पुरानी चल रही किसी समस्या से निजात मिल सकती है. सप्ताह के उत्तरार्ध में यात्राओं के योग बन सकते है व्यर्थ के खर्चे उत्पन्न हो सकते है और धार्मिक कार्यों पर खर्च हो सकता है. बाद में स्थितियां सामान्य होने लगेंगी. नौकरी कर रहे जातकों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. धन को लेकर सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है क्योंकि इस सप्ताह आपको अटके धन की प्राप्ति होगी और ग्रहों के शुभ प्रभाव से आमदनी भी बढ़ेगी. स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा. पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 अप्रैल 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)

अप्रैल के इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को जीवनसाथी से किसी प्रकार के लाभ की प्राप्ति के योग बन सकते हैं. नए लोगों से मेल मिलाप होने की संभावना बन सकती है. धनलाभ प्राप्ति के अच्छे योग उभर कर सामने आ सकते हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से सप्ताह ठीकठाक बना रहेगा. पति-पत्नी के मध्य आपसी स्थितियां में मजबूती देखने को मिल सकती है और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं. ससुराल में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और करियर की शुरुआत करने का मौका मिलेगा. नौकरी कर रहे जातकों का कार्य भार बढ़ने की संभावना बन सकती है.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 अप्रैल 2026 (Mithun Weekly Rashifal)

अप्रैल का यह सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है. नौकरी कर रहे जातकों के लिए अच्छा व्यतीत हो सकता है प्रमोशन और सैलरी इन्क्रीमेंट इत्यादि का लाभ प्राप्त कर सकते है. स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है इसलिए ध्यान दे. संतान से संबंधित किसी प्रकार की समस्या का समाधान हो सकता है. सप्ताह के अंत में कुछ व्यर्थ के खर्चे तथा यात्रा परेशान कर सकते है. लोगों से वार्तालाप के समय अपनी वाणी का विशेष ध्यान रखें अन्यथा समस्या हो सकती है.

कर्क साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 अप्रैल 2026 (Kark Weekly Rashifal)

कर्क राशि वाले अप्रैल के इस सप्ताह चल रही समस्याओं में राहत प्राप्त कर सकते हैं. भाग्य आपके पक्ष में पूर्ण मदद करेगा और सभी कार्य बिना किसी परेशानी के पूरे होते जाएंगे. धन को लेकर परेशानियां खत्म हो सकती है और अचानक धन लाभ की प्राप्ति के योग बन सकते हैं. जॉब के लिए नए रास्ते खुल सकते है और चल रही नौकरी में आपका मान सम्मान बढ़ सकता है. स्वास्थ्य को लेकर यह सप्ताह ठीकठाक रहने वाला है. अगर आप कोर्ट-कचहरी के मामले में फंसे हुए हैं तो इस सप्ताह आपकी स्थिति में बदलाव देखने को मिल सकता है.

सिंह साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 अप्रैल 2026 (Singh Weekly Rashifal)

सिंह राशि वालों की अप्रैल के इस सप्ताह के शुरुआत में कुछ चिंताएं बनी रह सकती है लेकिन बाद में सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. नौकरी तथा व्यापार को लेकर चिंताएं समाप्त हो सकती हैं और कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में रहेगी. वहीं रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अचानक अच्छे ऑफर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे करियर की शुरुआत करने का मौका मिलेगा. घर में किसी प्रकार का कार्य करवा सकते है और धन लाभ के सुनहरे अवसर उजागर हो सकते है.

कन्या साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 अप्रैल 2026 (Kanya Weekly Rashifal)

अप्रैल के इस सप्ताह नौकरी कर रहे जातकों के लिए नए मार्ग उजागर हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिल सकती है और मकान तथा वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं. कई दिनों से अटका कोई कार्य इस सप्ताह पूरा हो सकता है. संतान के विषय में कुछ परेशानी का अनुभव कर सकते हैं. विद्यार्थी वर्ग के लोग अपने लक्ष्य से भटक सकते है इसलिए पूरी तरह सचेत रहें. पारिवारिक तथा दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ने से मन खुश बना रहेगा. धार्मिक गतिविधियों में रूचि बढ़ेगी और धर्म कर्म के कार्यों में मन भी लगेगा.

तुला साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 अप्रैल 2026 (Tula Weekly Rashifal)

तुला राशि वालों के अप्रैल के इस सप्ताह की शुरुआत में खर्चे बढ़ सकते हैं लेकिन सप्ताह के मध्य तक स्थिति में सुधार आ जाएगा. व्यापारिक वर्ग के लोगों को लाभ के नए श्रोत उजागर हो सकते है. आलस्य को छोड़ कर स्वास्थ्य ठीकठाक बना रह सकता है. पैतृक सम्पत्ति के साथ साथ आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी के अच्छे अवसर सामने आ सकते है. आपका मन धर्म से जुडी गतिविधियों की तरफ ज्यादा बढ़ सकता है और धर्म कर्म के कार्यों पर धन खर्च कर सकते हैं. यात्राओं के योग बनेंगे और भाग्य के चलते धन लाभ के योग प्राप्त होंगे.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 अप्रैल 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)

वृश्चिक राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है. इस सप्ताह पढ़ाई तथा लेखन से संबंधित सभी प्रकार के कार्यों में आपको सफलता प्राप्ति के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी से संबंधित यात्रा हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. सरकार की ओर से कुछ अवरोध मिल सकते हैं, लेकिन सप्ताह के अंत तक सभी मामले निपटाएंगे. व्यापारी वर्ग के लोग व्यापार में होती हुई वृद्धि से प्रसन्न हो सकते हैं. लव लाइफ में किसी तरह की परेशानी हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है.

धनु साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 अप्रैल 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)

धनु राशि वालों को अप्रैल के इस सप्ताह पारिवारिक तथा पर्सनल रिलेशन को लेकर अच्छे तथा सुखों से पूर्ण परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है. माताजी की तरह से भरपूर सुख प्राप्त होगा और उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका भी मिलगेा. धन के लिहाज से यह सप्ताह बढ़िया जा सकता है, कहीं ना कहीं से धन प्राप्ति के योग बन सकते है. इस राशि के सिंगल जातकों के लिए इस सप्ताह कुछ अच्छे रिश्ते आ सकते हैं, जिसके बारे में घरवाले चर्चा कर सकते हैं.

मकर साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 अप्रैल 2026 (Makar Weekly Rashifal)

मकर राशि वालों को अप्रैल के इस सप्ताह भाइयों द्वारा की गई मदद अधिक लाभ प्रदान कर सकती है. स्वास्थ्य को लेकर चल रही तकलीफें कम हो सकती हैं और सुधार भी देखने को मिलेगा. नौकरी व बिजनेस कर रहे जातकों को इस सप्ताह अच्छी खबर खुशी प्रदान कर सकती है और आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. संतान पक्ष तथा पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छे परिणाम देने वाला बना रह सकता है. दाम्पत्य जीवन में अपने अहम से दूर रहे. सप्ताह का अंत धनलाभ वाला हो सकता है.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 अप्रैल 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)

कुंभ राशि वालों को अप्रैल के इस सप्ताह नौकरी में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं और हो सकता किसी नई नौकरी का ऑफर आपको प्राप्त हो. अटका धन मिलने से स्थिति में सुधार होने के योग हैं, जिससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा. इस सप्ताह अपने साहस और पराक्रम के द्वारा कई कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं. घर से संबंधित किसी प्रकार के सामान की खरीदारी में खर्च हो सकता है. साथ ही किसी सदस्य के लिए ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं. यात्राओं की थकावट को छोड़ दें तो स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा.

मीन साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 अप्रैल 2026 (Meen Weekly Rashifal)

मीन राशि वालों को अप्रैल के इस सप्ताह भाग्य का सहयोग मिलने से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी और कई विवादों से मुक्ति भी मिलेगी. पिताजी के साथ संबंधों में सुधार आएगा और घर पर कोई कार्यक्रम भी हो सकता है. नौकरी कर रहे लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जिन कार्यों को लेकर आप पिछले दिनों से परेशानी में थे, वह सभी परेशानी खत्म हो सकती है. पढ़ाई कर रहे छात्रों की एकाग्रता में वृद्धि होगी और दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत भी करेंगे. कुल मिलाकर यह सप्ताह अच्छा व्यतीत होने वाला है.

Source link

You May Have Missed