मंदिर में ये 6 चीजों का दान चुपचाप बदल सकते हैं आपकी किस्मत, किस दान से बढ़ता है पैसा?

मंदिर में ये 6 चीजों का दान चुपचाप बदल सकते हैं आपकी किस्मत, किस दान से बढ़ता है पैसा?

Last Updated:

Donation Benefits: कभी आपने सोचा है कि मंदिर में दिया गया छोटा सा दान भी आपकी लाइफ पर बड़ा असर डाल सकता है? ज्यादातर लोग मंदिर जाते हैं, पूजा करते हैं और प्रसाद चढ़ाकर लौट आते हैं, लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें अगर सही समझ के साथ दान किया जाए, तो लोग मानते हैं कि उससे जिंदगी में बदलाव महसूस हो सकता है. कई लोग बताते हैं कि कुछ खास चीजें दान करने के बाद उनके काम बनने लगे, आर्थिक हालात सुधरे या घर का माहौल बेहतर हुआ. तो आखिर कौन सी हैं वो चीजें जिन्हें मंदिर में दान करना खास माना जाता है? चलिए आसान भाषा में समझते हैं.

मंदिर में दान की अहमियत क्या है? मंदिर में दान करना सिर्फ धार्मिक काम नहीं, बल्कि एक तरह से पॉजिटिव एनर्जी देने और पाने का जरिया माना जाता है. जब आप किसी जगह दिल से कुछ देते हैं, तो मन हल्का होता है और सोच में भी बदलाव आता है. यही वजह है कि लोग अलग-अलग चीजों का दान अपनी जरूरत या परेशानी के हिसाब से करते हैं.

temple donation benefits

1. कलश का दान-घर में धन और मौके बढ़ने की मान्यता कहा जाता है कि अगर आप मंदिर में कलश दान करते हैं, तो इससे घर में बरकत बनी रहती है. कई लोग मानते हैं कि इससे नए मौके मिलते हैं और आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होती है. खासकर जब कोई नया काम शुरू कर रहे हों, तब ये दान करना शुभ माना जाता है.

temple donation benefits

2. लाल झंडा-नाम और पहचान बढ़ाने से जुड़ा मंदिर में लाल झंडा चढ़ाना सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि इसे पहचान और शोहरत से जोड़कर देखा जाता है. कुछ लोग इसे घर या दुकान के सामने लगाते हैं और मानते हैं कि इससे उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ती है और लोग उन्हें ज्यादा नोटिस करने लगते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

temple donation benefits

3. दीपक या दिया-पितरों की शांति के लिए दीप दान को बहुत खास माना जाता है. मान्यता है कि अगर आप नियमित रूप से मंदिर में दिया दान करते हैं, तो इससे पितरों को शांति मिलती है. कई लोग बताते हैं कि ऐसा करने से घर में बेवजह के झगड़े और तनाव कम होते हैं.

temple donation benefits

4. माचिस का दान-कर्ज और मंगल दोष से राहत यह सुनने में थोड़ा अलग लग सकता है, लेकिन कुछ मान्यताओं के अनुसार मंदिर में माचिस दान करने से कर्ज की परेशानी कम हो सकती है. इसे खराब मंगल की स्थिति को ठीक करने से भी जोड़ा जाता है. जिन लोगों पर कर्ज का दबाव होता है, वे इसे आजमाते हैं.

temple donation benefits

5. कपूर-महिलाओं की सेहत से जुड़ा माना जाता है कपूर का इस्तेमाल पूजा में तो होता ही है, लेकिन इसका दान भी खास माना जाता है. कुछ लोग मानते हैं कि इससे महिलाओं की सेहत से जुड़ी दिक्कतों, खासकर प्रेग्नेंसी या चाइल्ड बर्थ से जुड़ी परेशानियों में राहत मिल सकती है.

temple donation benefits

6. छत्र (छाता)-आर्थिक स्थिरता के लिए मंदिर में छत्र दान करना भी शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इससे जीवन में स्थिरता आती है. जो लोग बिजनेस या करियर में बार-बार उतार-चढ़ाव देख रहे होते हैं, वे इस दान को खास मानते हैं.

temple donation benefits

दान करते समय किन बातों का ध्यान रखें? दान हमेशा दिल से करें, दिखावे के लिए नहीं. जो भी चीज दें, साफ-सुथरी और सम्मान के साथ दें. साथ ही, यह भी जरूरी है कि दान के पीछे आपकी भावना साफ हो, तभी उसका असर माना जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

You May Have Missed