Aaj ka Singh Rashifal: आज संभलकर रहें सिंह राशि वाले, खर्च और नुकसान के संकेत, पढ़े पूरा र
Last Updated:
Aaj Ka Singh Rashifal 12 April 2026: ग्रहों की स्थिति ऐसी है कि बारहवें भाव में शनि, मंगल, बुध और सूर्य एक साथ बैठे हैं. इस ग्रह स्थिति के कारण आज का दिन संभलकर काम करने की सलाह देता है. करियर और व्यापार में लेन-देन सोच-समझकर करना जरूरी रहेगा. अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और धन हानि के भी योग बन रहे हैं.
Aaj Ka Singh Rashifal 12 April 2026: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार 12 अप्रैल 2026 रविवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए सतर्क रहने का संकेत दे रहा है. आज श्रवण नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और मेष लग्न की पत्रिका बन रही है. साथ ही मकर राशि उदित हो रही है. ग्रहों की स्थिति ऐसी है कि बारहवें भाव में शनि, मंगल, बुध और सूर्य एक साथ बैठे हैं. इस ग्रह स्थिति के कारण आज का दिन संभलकर काम करने की सलाह देता है. करियर और व्यापार में लेन-देन सोच-समझकर करना जरूरी रहेगा. अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और धन हानि के भी योग बन रहे हैं.
ग्रहों की स्थिति यह भी संकेत देती है कि आज किसी भी बड़े फैसले से पहले पूरी योजना बनाना जरूरी रहेगा. जल्दबाजी या भावनाओं में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है. इसलिए पूरे दिन धैर्य और संयम बनाए रखना ही बेहतर रहेगा. विशेष रूप से आर्थिक मामलों में सावधानी रखना जरूरी है.
सिंह राशि करियर एवं शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन लापरवाही से बचना जरूरी है. किसी भी प्रकार का बड़ा जोखिम लेने से बचें. छोटी सी गलती भी बड़ा नुकसान करा सकती है. कार्यस्थल पर शांत दिमाग से काम करना बेहतर रहेगा. आज के दिन नया प्रयोग करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे काम बिगड़ने की आशंका बन सकती है. हालांकि विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है. पढ़ाई में मन लगा रहेगा और मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है.
सिंह राशि व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों को आज अपने व्यवहार में ईमानदारी बनाए रखना जरूरी रहेगा. किसी भी प्रकार की बेईमानी या गलत लेन-देन भविष्य में नुकसान का कारण बन सकता है. कानूनी उलझनों से भी दूर रहने की सलाह दी गई है. आज पीले रंग की वस्तुओं और शिक्षा से जुड़े कारोबार में लाभ मिलने की संभावना अधिक दिखाई दे रही है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहने के संकेत हैं. निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज उसे टालना ही बेहतर रहेगा. जल्दबाजी में किया गया निवेश नुकसान दे सकता है.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन थोड़ा सावधानी रखने वाला रहेगा. मानसिक तनाव से बचना जरूरी है, क्योंकि इससे सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती है. आंखों से जुड़ी परेशानी या चोट लगने की संभावना भी बन रही है. इसलिए आज आराम और सावधानी दोनों जरूरी रहेंगे.
यदि पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या चल रही है तो लापरवाही बिल्कुल न करें. समय पर जांच और इलाज पर ध्यान देना बेहतर रहेगा.
पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन आज संतुलित रहने वाला है. न ज्यादा खुशी के संकेत हैं और न ही किसी बड़े विवाद के योग बन रहे हैं. दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा. जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी रहेगा. प्रेम संबंधों में भी आज जोखिम लेने से बचना चाहिए. जो स्थिति चल रही है, उसे वैसे ही बनाए रखना बेहतर रहेगा. भविष्य से जुड़े बड़े फैसले लेने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं माना जा रहा है.
आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए अंक 8 सबसे शुभ माना गया है. इसके अलावा 3, 5, 7 और 9 अंक भी लाभ देने वाले साबित हो सकते हैं. महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय इन अंकों को ध्यान में रखना फायदेमंद रहेगा.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज सिंह राशि वालों को अग्नि से दूरी बनाकर रखना चाहिए. बिजली के उपकरणों का उपयोग भी सावधानी से करें. जलने या करंट लगने की संभावना बन रही है. आज के दिन भगवान नरसिंह की पूजा और मंगल देवता का ध्यान करना शुभ फल देने वाला माना गया है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें


