धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, कामकाज में रहें सतर्क, निवेश से करें परहेज
Last Updated:
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज कोई भी फैसला जल्दीबाजी में नहीं लेना चाहिए. खासकर अगर आप कहीं काम करते हैं तो वहां आप किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं. आज का दिन निवेश के लिहाज से आपके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहने वाला है. अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो आज आप किसी जानकार व्यक्ति से सलाह अवश्य ले लें.
Aaj ka dhanu rashifal
12 अप्रैल 2026 को बुद्धदेव धनु राशि के जातकों के जीवन में थोड़ी उथल-पुथल डाल सकते हैं. कार्यक्षेत्र से लेकर कारोबार तक में उन्हें आज सामंजस्य बिठाने की जरूरत पड़ सकती है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज कोई भी फैसला जल्दीबाजी में नहीं लेना चाहिए. खासकर अगर आप कहीं काम करते हैं तो वहां आप किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं.
ऐसे में अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए उस से बाहर निकलने का प्रयास करें. गलतफहमी में पड़कर आप अपना समय बर्बाद ना करें, नहीं तो इसका परिणाम आपके लिए मुश्किल प्रदान कर सकता है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज का दिन निवेश के लिहाज से आपके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहने वाला है. अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो आज आप किसी जानकार व्यक्ति से सलाह अवश्य ले लें.
बेहद जरूरी है आपके लिए बचत
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज अपने बचत पर ध्यान देना चाहिए. आपको खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. अगर आप कारोबार करते हैं तब उसमें आपको अधिक कुछ करने का प्रयास नहीं करना चाहिए. धनु राशि के जातकों को आज कोई भी महंगी वस्तुओं की खरीद नहीं करनी चाहिए. उन्होंने बताया कि आपको आज के दिन बृहस्पति रास्ता दिखाएंगे. हालांकि आप जहां काम करते हैं, वहां आपके ऑफिस में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. साथ ही आज परिवार में किसी काम को लेकर आपको पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. ऐसे में आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से बढ़िया नहीं रहने वाला है.
प्यार में मिटने वाली है गलतफहमियां
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों की का आज लव लाइफ काफी अच्छा रहने वाला है. उन्होंने बताया कि अगर आपका अपने पार्टनर के साथ किसी प्रकार का अनबन चल रहा है तो आज आपकी वह गलतफहमी दूर हो सकती है. उन्होंने बताया कि शादीशुदा लोगों को आज एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बताने का मौका मिल सकता है. आपको अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाना चाहिए. धनु राशि के जातकों को आज के दिन भगवान सूर्य की आराधना करनी चाहिए और उन्हें जल अर्पित करना चाहिए. ऐसा करना आपके लिए अच्छा रहेगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग सफेद और शुभ अंक तीन रहने वाला है.


