Mithun Rashifal: आज का दिन चुनौतीपूर्ण, नक्षत्रों की चाल बढ़ा सकती मानसिक भ्रम
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 12 april: ज्योतिषाचार्य कुकरेती ने बताया कि आज सवन नक्षत्र का उदय हो रहा है, जिसका सीधा और गहरा प्रभाव मिथुन राशि के जातकों पर पड़ने वाला है. उन्होंने चेतावनी दी है कि इस नक्षत्र की स्थिति मिथुन जातकों के लिए अनुकूल नहीं कही जा सकती है. ग्रहों की यह विशेष दशा ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न कर रही है जिसमें जातक के जीवन में अचानक व्यवधान आने की आशंका है.
Aaj Ka Gemini Horoscope 12 अप्रैल 2026 ( मिथुन राशिफल): आज 12 अप्रैल यानी रविवार का दिन है. ग्रहों की विशेष स्थिति और नक्षत्रों के परिवर्तन के कारण ज्योतिषीय दृष्टिकोण से काफी हलचल देखी जा रही है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य योगेश कुकरेती ने कहा कि आज चंद्रमा का संचरण कई राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव लेकर आया है. जहां कुछ राशियों के लिए चंद्रमा दशम भाव में रहकर ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करेंगे, वहीं मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष सावधानी बरतने वाला है. पारिवारिक मोर्चे पर कुछ छोटी-मोटी नोकझोंक की संभावना है, लेकिन धैर्य और समझदारी से इन स्थितियों को संभाला जा सकता है.
सवन नक्षत्र के बनने से मन में पैदा होगा भ्रम
ज्योतिषाचार्य कुकरेती ने बताया कि आज सवन नक्षत्र का उदय हो रहा है, जिसका सीधा और गहरा प्रभाव मिथुन राशि के जातकों पर पड़ने वाला है. उन्होंने चेतावनी दी है कि इस नक्षत्र की स्थिति मिथुन जातकों के लिए अनुकूल नहीं कही जा सकती है. ग्रहों की यह विशेष दशा ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न कर रही है जिसमें जातक के जीवन में अचानक व्यवधान आने की आशंका है, खासकर कर खोई हुई वस्तुओं के मामले में योग प्रतिकूल हैं. अगर आज कोई वस्तु गुम होती है, तो उसके वापस मिलने की संभावना बेहद कम है.
प्राण संकट जैसी स्थिति की आशंका
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि सवन नक्षत्र की यह स्थिति कुछ जातकों के लिए ‘प्राण संकट’ जैसी स्थिति भी पैदा कर सकती है. उन्होंने कहा कि इस अवधि में जातकों पर विशेष किरणों का समावेश होता है, जिसका सीधा प्रभाव उनके मस्तिष्क और निर्णय लेने की क्षमता पर पड़ता है. यह प्रभाव व्यक्ति की बुद्धि को भ्रमित कर देता है, जिससे वह सही और गलत के बीच भेद करने में असमर्थ महसूस कर सकता है. यह एक ऐसा मानसिक कुहासा है जिसमें व्यक्ति के पास विवेक होते हुए भी वह भ्रम का शिकार हो जाता है. उन्होंने कहा कि मिथुन जातकों को ‘दृश्य-अदृश्य’ का भ्रम होगा.
दृष्टि और बुद्धि के बीच बिगड़ेगा सामंजस्य
ज्योतिषाचार्य कुकरेती के अनुसार किरणों के नकारात्मक प्रभाव के चलते जातक की दृष्टि और बुद्धि के बीच का सामंजस्य बिगड़ जाता है. ऐसी स्थिति में व्यक्ति के ठीक सामने रखी हुई वस्तु भी उसे दिखाई नहीं देती या वह उसे पहचान नहीं पाता है. यह ‘अदृश्यता’ का अनुभव केवल भौतिक वस्तुओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महत्वपूर्ण अवसरों और जीवन के निर्णयों में भी भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है, जिससे जातक को मानसिक बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है.
सकारात्मक पहलू भी मौजूद
हालांकि, दिन पूरी तरह नकारात्मक नहीं है. चंद्रमा के अष्टम भाव में संचरण के चलते कुछ लोगों का रुझान नई विधाओं को सीखने और ज्ञानार्जन की ओर भी बढ़ेगा. किसी नई योजना में दिलचस्पी लेना और मित्रों व सहकर्मियों का सहयोग मिलना आपके मनोबल को बनाए रखने में मदद करेगा. ज्योतिषाचार्य ने सलाह दी है कि मिथुन राशि के लोग आज अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाएं और किसी भी बड़े निर्णय को लेने से पहले अनुभवी लोगों की राय जरूर लें, ताकि नक्षत्रों के कारण पैदा होने वाले भ्रम से बचा जा सके.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें


