Shani Uday 2026: शनि मीन राशि में होने जा रहे उदय, मिथुन समेत 5 राशियों के जीवन में होने व
शनि मीन राशि में उदय, मिथुन समेत 5 राशियों को हर क्षेत्र में मिलेगा अच्छा लाभ
Last Updated:
Shani Uday 2026 Rashifal: शनिदेव मीन राशि में उदय होने जा रहे हैं और ज्योतिषीय लिहाज से यह बेहद महत्वपूर्ण घटना है. शनि के उदय होने से मिथुन, कर्क समेत 5 राशियों की लाइफ में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे. इन राशियों के कई अनचाहे मसले पूरे होंगे और करियर में भी अच्छी प्रगति होगी. आइए जानते हैं शनि के उदय होने से इन 5 राशियों को क्या क्या लाभ मिलने वाला है…
Shani Uday 2026: शनिदेव 12 अप्रैल को सुबह 4 बजे मीन राशि में उदय होने जा रहे हैं, जहां पहले से ही सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह विराजमान हैं. वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह को न्याय का देवता और कर्मफलदाता माना जाता है. जब शनि उदय होते हैं तो उसका प्रभाव देश दुनिया, अर्थव्यवस्था, करियर समेत मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको शनि उदय होने से फायदा होने वाला है. वहीं शनि के उदय होने से ढैय्या, साढ़ेसाती व महादशा से पीड़ित जातकों को भी अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलेगी. अब लंबे समय तक अस्त रहने के बाद शनि फिर से उदय होने जा रहे हैं और ऐसे में देखना होगा कि शनि के उदय की स्थिति से कौन-कौन सी राशियों को शुभ फल मिलेगा? आइए जानते हैं शनि के उदय का राशियों पर प्रभाव…
शनि उदय का मिथुन राशि पर प्रभाव
शनि आपकी राशि से 10वें भाव में उदय होने जा रहे हैं. इस दौरान मिथुन राशि वालों की आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ सकती है, जिससे जीवन में कई फायदे मिल सकते हैं. आपकी मेहनत के चलते करियर में सकारात्मक परिणाम और तरक्की देखने को मिल सकती है. इस दौरान आपको अधिकारियों से सराहना और प्रशंसा मिल सकती है. आपको नए ऑनसाइट जॉब के मौके मिल सकते हैं, जिससे संतुष्टि के साथ आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान भी बढ़ेगा. अगर परिवार में कोई अनबन चल रही है तो वह इस अवधि में खत्म हो जाएगी और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा.
शनि उदय का कर्क राशि पर प्रभाव
शनि आपकी राशि से नौवें भाव में उदय होने जा रहे हैं. शनि के उदय होने से आपको विरासत में धन मिल सकता है या अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है. साथ ही आप पैसे बचाने में भी सफल हो सकते हैं. इस समय आप तेजी से संपत्ति भी हासिल कर सकते हैं. प्रफेशनल तौर पर आपके जॉब में बदलाव आ सकता है, जिससे करियर में आत्मविश्वास और स्थिरता बढ़ेगी. अगर आपका बिजनेस शेयर से जुड़ा है तो यह समय आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. इससे आप अच्छा रिटर्न कमा सकते हैं और इंडस्ट्री में मजबूत पहचान बना सकते हैं.
शनि उदय का कन्या राशि पर प्रभाव
शनि आपकी राशि से सातवें भाव में उदय होने जा रहे हैं. इस दौरान शनि के आशीर्वाद से आपको कई स्रोतों से धन कमाने का मौका मिलेगा और आमदनी में भी इजाफा देखने को मिलेगा. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के ऑफिस में सभी टारगेट पूरे होंगे और अधिकारियों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. व्यापारियों के लिए फिजूलखर्ची कम करने और अलग-अलग ऑफर्स से खास लाभ मिलने की संभावना है. साथ ही नया व्यापारिक सौदा भी हाथ लग सकता है. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं.
शनि उदय का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
शनि आपकी राशि से पांचवे भाव में उदय होने जा रहे हैं. इस दौरान आपको घरेलू परेशानियों से राहत मिलेगी और दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का मौका भी मिलेगा. अगर आप काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो शनि के आशीर्वाद से आपकी इच्छा पूरी होगी. अगर आप बिजनेस में हैं तो शनि के उद होने के दौरान आपको बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है. आपके बढ़े हुए आत्मविश्वास और पहचान के चलते आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को मुनाफे के मामले में पीछे छोड़ सकते हैं.
शनि उदय का मीन राशि पर प्रभाव
शनि आपकी राशि के लग्न भाव अर्थात पहले स्थान पर उदय होने जा रहे हैं. शनि के उदय होने से साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव में कमी आएगी और कई परेशानियों से राहत भी मिलेगी. कामकाज में भी आपको अधिक पैसा कमाने और सम्मान पाने के अवसर मिलेंगे. साथ ही निवेश और कार्यक्षेत्र में नए अवसरों से भी फायदा उठाने का मौका मिलेगा. साथ ही यह करियर बदलने के लिए अच्छा समय है और रियल एस्टेट से भी अच्छा पैसा कमाने के मौके मिलेंगे. अगर आप कानूनी मामलों में फंसे हुए हैं तो शनिदेव की कृपा से आपको अच्छी राहत मिलने की संभावना बन रही है.
About the Author

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें


