जन्मतिथि के आधार पर धन आकर्षित करने के आसान उपाय, सौभाग्य में वृद्धि के साथ ग्रह भी रहेंगे
जन्मतिथि के आधार पर धन आकर्षित करने के आसान उपाय, सौभाग्य में भी होगी वृद्धि
Last Updated:
Numerology Remedies for Money: आज के दौर में अगर आपके पास पैसा है तो आप वह हर चीज प्राप्त कर सकते हैं, जो आप चाहते हों लेकिन अगर आपके पास पैसा नहीं है तो हर पल सांस भी आपको प्रदूषण वाली लेनी होगी. आज हम आपको जन्मतिथि के आधार पर ऐसे उपाय बताएंगे, जो ना सिर्फ धन को आकर्षित करेंगे बल्कि सुख-सौभाग्य में वृद्धि भी करेंगे. अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जन्मतिथि केवल आपकी पहचान ही नहीं, बल्कि आपकी आर्थिक ऊर्जा और भाग्य के बारे में भी बहुत कुछ बताती है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सही तरीके से किए गए कुछ सरल उपाय ना सिर्फ धन आगमन के रास्ते खोल सकते हैं, बल्कि आर्थिक स्थिरता भी दे सकते हैं. आइए जन्मतिथि के माध्यम से जानते हैं कि कौन से उपाय आपको धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा दिला सकते हैं.
किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है इस मूलांक के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्यदेव हैं. मूलांक 1 वाले सौभाग्य और धन में वृद्धि के लिए हर दिन सूर्य को जल अर्पित करें और रविवार के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ अवश्य करें. ऐसा करने से आपकी चुंबकीय ऊर्जा बढ़ेगी और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आएगी.

किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 है और मूलांक 2 के स्वामी चंद्र देव हैं. मूलांक 2 वाले सुख और समृद्धि के लिए पूर्णिमा का व्रत रखकर शाम को चंद्रमा को अर्घ्य दें. साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए. ऐसा करने से आपका ओवरथिंकिंग कम होगा और आप शांत व संतुलित रहेंगे. मन शांत और स्थिर रहने से जरूरी चीजों पर ध्यान दे पाएंगे.

किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है और मूलांक 3 के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं. अगर मूलांक 3 वाले लोग धन प्राप्ति के लिए आसान उपाय खोज रहे हैं तो हर दिन गाय को रोटी अवश्य खिलाएं और सुबह-शाम मंदिर जरूर जाएं. अगर रोज संभव ना हो तो हर गुरुवार को जरूर खिलाएं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों को मूलांक 4 है और इस मूलांक के स्वामी राहु हैं. मूलांक 4 वाले धन व सम्मान की प्राप्ति के लिए घर के टॉयलेट्स को पूरी तरह साफ रखें और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना, गरीबों को अमावस्या पर भोजन अवश्य कराएं. यह सबसे शक्तिशाली और आसान उपाय है, इससे नौकरी और बिजनेस में तरक्की होती है.

किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 है और इस मूलांक के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध हैं. नौकरी व व्यापार में तरक्की के लिए मूलांक 5 वालों को छोटे बच्चों में चॉकलेट और टॉफी बांटनी चाहिए. अगर आप आर्थिक रूप से आगे बढ़ना चाहते हैं तो बच्चों को खुश रखें. ऐसा करने से कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है.

किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है और इस मूलांक के स्वामी शुक्र ग्रह हैं. धन व भाग्य में वृद्धि के लिए मूलांक 6 वाले इत्र या परफ्यूम का इस्तेमाल करें, लेकिन वह बिना अल्कोहल वाला होना चाहिए. यह छोटा सा उपाय आपके जीवन में ऐश्वर्य और धन आकर्षित करेगा.

किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है और इस मूलांक के स्वामी छाया ग्रह केतु हैं. मूलांक 7 वाले लोग बुजुर्ग महिलाओं में कपड़े और जरूरी सामान बांटें. यह सबसे आसान उपाय है, जिससे आपके जीवन से धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी. साथ ही भगवान गणेश की पूजा करें और गली के कुत्तों को रोटी खिलाएं.

किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 है और इस मूलांक के स्वामी न्याय व कर्म के कराक ग्रह शनिदेव हैं. अगर आप धन आकर्षित करना चाहते हैं तो हर दिन कौओं को दाना डालें. अगर रोज संभव ना हो तो हर शनिवार को जरूर डालें. यह सबसे असरदार उपायों में से एक है, जिससे जल्दी परिणाम मिलता है.

किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 है और इस मूलांक के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल देव हैं. मूलांक 9 के जातक हर मंगलवार का व्रत रखें और लाल वस्त्र पहनकर हनुमान मंदिर जाकर उन्हें मीठा पान चढ़ाना चाहिए. साथ ही हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें. यह आपके धन संबंधी सभी समस्याओं को दूर करेगा और यह बहुत ही आसान उपाय है.


