आपकी पर्सनैलिटी कैसी है? आपके पैरों में छिपा है इसका गहरा राज, जानिए इसका मतलब

आपकी पर्सनैलिटी कैसी है? आपके पैरों में छिपा है इसका गहरा राज, जानिए इसका मतलब

Last Updated:

Personality Test: कहते हैं कि इंसान की आंखें उसका आईना होती हैं लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में पैरों की रुपरेखा भी आपके दिल का हाल बयां करती है. जिस तरह हाथों की लकीरें भाग्य बताती हैं, उसी तरह पैरों का आकार, उंगलियों की लंबाई और ढलान यह बयां करती है कि आप भीड़ में एक लीडर हैं या फिर शांति पसंद करने वाले एक विचारक. अक्सर हम अपने पैरों पर ध्यान नहीं देते, लेकिन इनकी बनावट आपके व्यवहार, करियर और रिश्तों के बारे में बहुत कुछ कह देती है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार पैरों की रुपरेखा से किसी व्यक्ति की पर्सनैलिटी को समझा जा सकता है.  पैरों के 4 प्रमुख रुपरेखा और उनके पीछे छिपे व्यक्तित्व के रहस्यों के बारे में सामुद्रिक शास्त्र से जाना जा सकता है. ऐसे में यदि आपको इस एस्ट्रोलॉजी में यकीन है तो अपनी चप्पलें उतारिए और गौर से अपने पैरों को देखिए. हो सकता है कि आज आपको अपने बारे में वो बात पता चले जो अब तक खुद आपसे भी छिपी हुई थी.

रोमन फुट -यदि आपके पैर के अंगूठे और उसके बगल की दो उंगलियां लगभग एक समान लंबाई की हैं तो यह आपकी सामाजिक कुशलता को दर्शाता है. ऐसे लोग स्वाभाविक रूप से आकर्षक और आत्मविश्वासी होते हैं. ऐसे व्यक्ति सबसे संतुलित और मिलनसार स्वभाव का प्रतीक माना जाता है. इन्हें नए लोगों से मिलना, अलग-अलग संस्कृतियों को समझना और दुनिया के अनछुए कोनों की खाक छानना बेहद पसंद होता है. एडवेंचर और यात्राएं इनके जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं. बौद्धिक चर्चाओं में रुचि रखने के कारण इनका सामाजिक दायरा काफी बड़ा होता है और ये किसी भी महफिल की जान बन जाते हैं.

अगर आपके पैरों का आर्च फ्लैट है, तो आपकी पर्सनैलिटी में एक बेसिक, सामाजिक और इमोशनल समझदारी झलकती है. आप दोस्तों, परिवार या सहकर्मियों के साथ घिरे रहने पर सबसे ज्यादा कंफर्टेबल महसूस करते हैं. चाहे वो कोई सिंपल गैदरिंग हो या प्रोफेशनल माहौल, आप लोगों से आसानी से जुड़ जाते हैं और अकेलेपन से ज्यादा रिश्तों को अहमियत देते हैं. आपका मिलनसार स्वभाव आपको एक अच्छा टीम प्लेयर बनाता है और आप अपने करीबी लोगों के साथ रहना सच में पसंद करते हैं. आपकी सहानुभूति और केयरिंग नेचर आपको दूसरों की फीलिंग्स को गहराई से समझने में मदद करता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आपके पैर ऊंचे और मुड़े हुए हैं, तो आपकी पर्सनालिटी में मजबूत आज़ादी की भावना, समझदारी और दूर की सोच दिखती है. आप आत्मविश्वास से भरे होते हैं और हमेशा अपनी आज़ादी चाहते हैं. बड़े सपने देखना, गहराई से सोचना और अपनी अलग राह बनाना आपके लिए बहुत आसान है. आप अपनी समझदारी, सूझबूझ और तेज़ ध्यान पर भरोसा करते हैं और अपनी ही शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद करते हैं.

ग्रीक फुट- यदि आपके पैर की दूसरी उंगली अंगूठे से अधिक लंबी है, तो यह आपकी अदम्य ऊर्जा और रचनात्मकता को दर्शाता है. ऐसे व्यक्ति किसी भी काम को करने के लिए सामान्य से अधिक उत्साह और जुनून रखते हैं. इनमें नेतृत्व करने की स्वाभाविक क्षमता होती है, जिससे ये एक कुशल लीडर के रूप में उभरते हैं. ये लोग अक्सर खेल, कला या सार्वजनिक वक्ता के क्षेत्र में सफल होते हैं क्योंकि इनमें दूसरों को प्रेरित करने का हुनर होता है. हालांकि, इनका उत्साह कभी-कभी इन्हें थोड़ा आवेगी और तनावपूर्ण भी बना सकता है लेकिन इनकी सकारात्मकता और नया सोचने की शक्ति इन्हें हर भीड़ में अलग खड़ा करती है.

ग्रीक फुट- यदि आपके पैर की दूसरी उंगली अंगूठे से अधिक लंबी है, तो यह आपकी अदम्य ऊर्जा और रचनात्मकता को दर्शाता है. ऐसे व्यक्ति किसी भी काम को करने के लिए सामान्य से अधिक उत्साह और जुनून रखते हैं. इनमें नेतृत्व करने की स्वाभाविक क्षमता होती है, जिससे ये एक कुशल लीडर के रूप में उभरते हैं. ये लोग अक्सर खेल, कला या सार्वजनिक वक्ता के क्षेत्र में सफल होते हैं क्योंकि इनमें दूसरों को प्रेरित करने का हुनर होता है. हालांकि, इनका उत्साह कभी-कभी इन्हें थोड़ा आवेगी और तनावपूर्ण भी बना सकता है लेकिन इनकी सकारात्मकता और नया सोचने की शक्ति इन्हें हर भीड़ में अलग खड़ा करती है. AI Photo

इसी तरह यदि अंगूठे से छोटी उंगली तक एक तिरछी ढलान है तो आप निजता पसंद करने वाले और थोड़े रहस्यमयी स्वभाव के हैं. इसे इजिप्शियन फुट कहा जाता है. वहीं यदि सभी उंगलियां लगभग बराबर लंबाई की हैं, तो आप शांत, विश्लेषणात्मक और बहुत ही व्यावहारिक इंसान हैं. डिस्क्लेमर: ऊपर दी गई सारी जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों के आधार पर लिखी गई है. न्यूज 18 इसकी पुष्टि नहीं करता है. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

You May Have Missed