आज का राशिफल: मेष राशि वालों का व्यापारिक उतार-चढ़ाव रहेगा, कन्या वालों का स्वास्थ्य प्रभा
Today Horoscope 7 April 2026: आज मंगलवार के दिन कई राशियों के लिए शुभ तो कई राशियों को उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना के अनुसार, मेष राशि वालों का आज व्यापारिक उतार-चढ़ाव रहेगा और वृषभ राशि वालों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. मिथुन वालों का तनाव से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. सिंह राशि वालों के आज व्यापारिक कार्य सुचारु रूप से चलेंगे. तुला राशि वालों के भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. कुंभ वाले कार्यक्षमताओं से लोग प्रभावित रहेंगे. मीन वाले जॉब में आधिकारिक वर्ग से सामंजस बनाकर चलें. जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और राशि अनुसार उपाय.
मेष राशि
आज मेष राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा और पारिवारिक सुख मे वृद्धि होगी. जॉब और व्यापार में अनुकूलता रहेगी लेकिन कर्ज लेने से बचें और जोखिम ना उठाएं. आज जॉब मे आपके धैर्य की परीक्षा का दिन है, आपकी मेहनत का श्रेय दूसरों को मिलता दिख रहा है. वहीं व्यापारिक उतार-चढ़ाव रहेगा, स्थितियां अचानक निर्णय लेने पर बाध्य करेगी लेकिन उस समय धैर्यता से अपनी क्षमताओं के अनुरूप कार्य करें. रिश्तो को लेकर भी आपसी मतभेद रह सकते हैं, दांपत्य जीवन में एक दूसरे को अधिक समय देने की आवश्यकता रहेगी. भाग्य का साथ 58% तक मिलेगा.
आज का उपाय: विघ्नहर्ता भगवान गणेश का ध्यान करें, लाल चंदन लगाकर दिन की शुरुआत करें.
वृषभ राशि
आज नक्षत्र स्वामी आपके 10वें भाव को प्रभावित करेंगे, इसलिए यह दिन आपके कार्यक्षेत्र पर पूर्ण प्रभाव रखेगा. उच्च मनोबल से और भ्रमित हुए बगैर कार्य करने की प्रवृत्ति अपनाएं. आर्थिक उन्नति के लिए प्रयास सफल रहेंगे, निवेश कर सकते हैं और संपत्ति से भी लाभ रहेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें. भाग्य 72% तक आपका साथ देगा, इसलिए नए प्रयास भी आज कर सकते हैं लेकिन रिश्तो को लेकर सजक रहें. संदेह की स्थिति बन सकती है, जो आपसी मतभेद बढ़ा सकती है.
आज का उपाय: मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले आज कार्यों मे विलंब से परेशान हो सकते हैं, तनाव से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है और विरोधी सक्रिय रहेंगे, अपनी एकाग्रता और मनोबल बनाए रखें. नौकरी पेशा जातकों को आज अधिकारियों का साथ मिलेगा. छोटे से छोटे कार्यों को महत्व देते हुए मेहनत से आगे बढ़ें. आपको आज की मेहनत से दूरगामी सुखद परिणाम प्राप्त होंगे. बिजनेस के लिए स्थितियां भी सामान्य है. बहुत सजकता से लेन-देन करें और कर्ज के मामलों से दूर रहें. आज भाग्य का साथ 65% से ऊपर रहेगा.
आज का उपाय: हनुमानजी का ध्यान कर हनुमान चालीसा का पाठ कर दिन की शुरुआत करें.
कर्क राशि
आज कार्यक्षेत्र में गति रहेगी लेकिन बेवजह के विलंब और थोड़ा उतार-चढ़ाव आपको विचलित कर सकता है. व्यापारिक लाभ रहेगा और रुके हुए काम बनेंगे. संतान पक्ष को लेकर चिंता रहेगी, यात्राओं में सजगता रखें. रिश्तों के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा. बातचीत करते समय वाणी पर विशेष ध्यान दें. दांपत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकता है. स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. ऑफिस में अपने काम से सभी को प्रभावित करेंगे. आज भाग्य का साथ 66% तक मिलेगा.
आज का उपाय: मंगलवार का व्रत रखकर चमेली के तेल से हनुमानजी की आरती करें.
सिंह राशि
आज रिश्तों को लेकर सहज भाव रहेगा और सुख सुविधाओं मे वृद्धि देखने को मिलेगी. किसी विशेष काम को पूरा करने के लिए अथक प्रयास करेंगे, जो आप पूरा कर पाएंगे. जॉब मे किसी नए काम या निर्णय मे आप का सहयोग लिया जा सकता है. व्यापारिक कार्य सुचारु रूप से चलेंगे और अटके धन की प्राप्ति होगी. बस लोगों को संतुष्ट करने मे थोड़ अधिक प्रयास करना पड़ेगा, आज स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता हैं, खास कर हड्डियों सम्बन्धी दिक्क्त को लेकर परेशान हों सकते हैं. आज भाग्य का साथ 75% से अधिक रहेगा.
आज का उपाय: हनुमानजी का ध्यान करते हुए दिन की शुरुआत करें और बूंदी का भोग लगाएं.
कन्या राशि
आज बीते कल की अपेक्षा कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. पुराने लेन-देन को लेकर कोई विवाद भी सामने आ सकता है. यात्राओं में सजग रहें और अपने सामान का ध्यान रखें. जॉब में आज बेहतर संभावनाएं रहेंगी, बस अपने दृष्टिकोण को थोड़ा बदलना पड़ सकता है. आधिकारिक वर्ग का सहयोग रहेगा, व्यापार को लेकर भी सहजता रहेगी, बस थोड़ी योजना बद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है लोगो की लापरवाही आपके लिए तनाव का कारण बन सकती है. स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा. आज भाग्य साथ 65%से अधिक ही रहेगा.
आज का उपाय: मंगलवार का व्रत रखकर विधि विधान के साथ हनुमानजी की पूजा करें.
तुला राशि
आज आपके अकाउंटेबिलिटी और काम करने तरीका की सराहना होगी और बेहतर रिजल्ट भी मिलेंगे. निवेश को लेकर आपकी सूझबूझ आपको बड़ा फायदा करा सकती है. आज विस्तार का दिन रहेगा, व्यापार के विस्तार के लिए जितने प्रयास करेंगे वह सफल रहेंगे. किसी नई योजना के तहत कार्य करने पर अधिक फायदा रहेगा, विरोधी भी आज शांत रहेंगे. रिश्तो को लेकर सहजता रहेगी. भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मध्यम रहने वाला है. भाग्य का साथ 71% तक मिलने वाला है.
आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा अर्चना कर भोग लगाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है. आप जितने उच्च मनोबल के साथ कार्य करेंगे, उतनी ही सफलता प्राप्त कर पाएंगे. आज अधिक मेहनत जरूर करनी पड़ सकती है पर भाग्य का साथ रहेगा. लोगों के कहने सुनने पर अगर आज ध्यान नहीं देंगे और एकाग्रता से अपना कार्य करेंगे तो विरोधी भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे. इसलिए एकाग्र मन से कम करें, व्यापारिक विस्तार के लिए दिन अनुकूल पर जोखिम उठाने से बचें. पारिवारिक सुख मे वृद्धि व आय के स्रोत बढ़ेंगे. आज भाग्य का साथ 67% रहेगा.
आज का उपाय: हनुमानजी को सिंदूर व चोला अर्पित करें और हनुमानजी के मंत्रों का जप करें.
धनु राशि
आज आय के नए स्रोत बनने का दिन है. सुख सुविधाओं में खर्च करेंगे और संतान पक्ष को लेकर कोई सुखद समाचार मिल सकते हैं. परिवारिक रिश्तो को निभाने मे अपनी भावनाओं को पीछे रख कर आगे बढ़ना पड़ेगा. अपनी बात को सहजता से कहें और किसी भी तरह के विवाद से बचें. अगर कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसे हुए हैं तो आज आपको राहत मिलेगी. किसी पुराने निवेश से अच्छा धन लाभ हो सकता है. भाग्य का साथ 63% रहेगा.
आज का उपाय: राम दरबार के दर्शन कर भगवान राम और मां सीता को रोली का तिलक अर्पित कर दिन की शुरुवात करें.
मकर राशि
मकर राशि के लिए आज व्यापारिक विस्तार का दिन रहेगा, जितना अधिक ध्यान नई योजनाओं में, नए लोगों से मिलने और व्यापारिक स्तर को बढ़ाने में लगाएंगे उतना ही भविष्य के लिए सफलताओं को सुनिश्चित कर पाएंगे. जॉब के लिए भी दिन सामान्य रहने वाला है, आधिकारिक वर्ग के सहयोग मध्यम रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है. बड़े बुजुर्गों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिसकी वजह से तनाव हो सकता है. आज भाग्य का साथ 70% रहने वाला है.
आज का उपाय: हनुमानजी का ध्यान करते हुए दिन की शुरुआत करें.
कुंभ राशि
आज व्यापारिक उन्नति का दिन रहने वाला है. छोटी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं. अचानक लाभ की भी संभावनाएं बन रही हैं. बहुत अधिक कैलकुलेटिव रहेंगे, जिससे नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी. अपने करियर में आगे बढ़ाने और नए प्रयासों के लिए अनुकूल समय है. आपकी कार्यक्षमताओं से लोग प्रभावित रहेंगे, व्यापार के लिए सामान्य से बेहतर समय रहेगा. अपेक्षित लाभ के लिए कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम रहेगा और पारिवारिक रिश्ते भी सहज रहेंगे. भाग्य का साथ 59% तक रहेगा.
आज का उपाय: हनुमानजी के दर्शन कर दिन की शुरुआत करें और लाल चीजों का दान करने से लाभ रहेगा.
मीन राशि
आज का दिन सामान्य रहने वाला है लेकिन आर्थिक उन्नति के लिए किए गए प्रयत्न सफल रहेंगे. नए लोगों से मुलाकात होगी और आपका सामाजिक दायरा भी बढेगा. स्वास्थ्य को लेकर आज उतार-चढ़ाव मिल सकते हैं. जॉब में आधिकारिक वर्ग से सामंजस बनाकर चलें, स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं. बिजनेस में बहुत दिनों से अपेक्षित लाभ और रुका धन मिलने की संभावनाएं बढेंगी. क्रोध पर नियंत्रण रखें और हो रहे विलंब को नजरअंदाज करें. भाग्य का साथ आज आपको 56% रहेगा.
आज का उपाय: हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें और बजरंगबली को बूंदी का भोग लगाएं.


